Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज 13/03/2026 का पंचांग। जानिए आज के पंचांग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज 13/03/2026 का पंचांग। जानिए आज के पंचांग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
- RAMKUMAR PRAJAPATI JVVNLबयाना, भरतपुर, राजस्थान😤on 13 March
More news from Bharatpur and nearby areas
- आज 14/04/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) और हमें Follow 🎉 करें।1
- Post by Rajesh Kumar1
- भाजपा जघीना मंडल द्वारा उत्साह और गरिमा के साथ गांव मोरोली कला व खुर्द में मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती दैनिक अभियान आज तक यशपाल सोलंकी भरतपुर भारतीय जनता पार्टी जघीना मंडल द्वारा ग्राम मोरौली खुर्द व कलां में भारत रत्न, संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत उत्साह, भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाई गई और कार्यक्रम की शुरुआत जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई जहां सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जयंती के दिन बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर राजेश मौरोली ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अद्वितीय विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सुनील सहनावली ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका दिया हुआ संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित मंडल के सुनील सहनावली, राजेश मौरोली, कुंवरपाल सिंह, जीतू, नवल किशोर, उदय सिंह, फतेह सिंह, वीर सिंह, हीरालाल जी, बोला, मंजर, हिम्मत सिंह, देवी सिंह, निरंजन सिंह, रवि कुमार, प्रवीण, बलवंत सिंह, चन्द्रवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, नगीना, करतार सिंह, रघुवीर सिंह, लालबहादुर, रिकू, पदम सिंह, बाबूलाल नेताजी, अमृतलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।4
- अमर दीप सैनडीग शहर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भरतपुर सांसद संजना जाटव ने नई सड़क स्थित भीम आश्रम से जयंती रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई इस रैली में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सांसद संजना जाटव ने रैली को रवाना करते समय "जय भीम, जय भीम, बाबा साहब अमर रहें" के नारे लगाए। इस मौके पर सांसद संजना जाटव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजना जाटव ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि "एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और मिलजुलकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।" शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई मंगतू राम, एसआई अमर सिंह सहित कालिका पेट्रोलियम की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह रैली नई सड़क के भीम आश्रम से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मेन बाजार, लोहा मंडी होते हुए वापस भीम आश्रम पर समाप्त हुई।4
- विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि: जवाहर सिंह बेढ़म डीग, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कचेहरी के समक्ष अम्बेडकर चौक पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष सहित अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, विद्वत्ता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के बल पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। बेढ़म ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा की समस्त पहलें बाबा साहेब के उसी विजन का परिणाम हैं, जिसे उन्होंने संविधान सभा के माध्यम से देश को सौंपा था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- Post by Pradyumn Kumar1
- ग्राम पंचायत सबलन2
- Post by Rajesh Kumar1