Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्लाक फूलपुर के अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा का रास्ता हुआ जर्जर लोग परेशान तहसील फूलपुर अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम सभा से अतरौली ग्राम सभा को जोड़ने वाला यह रोड जो वर्षों से एकदम जर्जर हो चुकी है लोग पानी में हल कर आने जाने से हैं परेशान राहगीर बड़े बुजुर्ग स्कूल के बच्चे कीचड़ में हल करके स्कूल जाने को बच्चे मजबूर हैं राहगीर मार्केट जाने के लिए भी मजबूर है इसे देखकर किसी भी आला अफसर या प्रधान ब्लॉक प्रमुख या विधायक कोई भी इसे ध्यान नहीं दे रहा है लोग परेशान है इस रास्ते से आने-जाने को मजबूर है4
- राख ट्रांसपोर्ट करने को लेकर हुई मारपीट, हवाई फायरिंग इलाके में दहशत का माहौल दो गुटों में हिंसक गैंगवार की आशंका । खीरी पुलिस ने करी करवाई भेजा जेल इससे पहले यह आपस में घटना घट चुकी थी पर खास कार्रवाई न होने के कारण फिर आपस में भिड़े थे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शक्ति से कारी करवाई खीरी । मेजा उर्जा निगम प्रा• लि• कोहडार ( संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी) के एक सहायक प्रबंधक की मनमानी व कुप्रबंधन के चलते क्षेत्र में गैंगवार की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बीते तीन महीने के भीतर कई बार, मारपीट, हवाई फायरिंग, एक दूसरे को जान से मारने की नौबत आई। खीरी पुलिस ने मारपीट के मामले में दो बार एफआईआर दर्ज कर चुकी है, लेकिन यहां पर मामला शांत होने की जगह और गंभीर होता जा रहा है। बीती रात ठेके लेने के वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। खुले आम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी। दरअसल मेजा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ( एनटीपीसी) में एश डाइक ( राख के तालाब) खीरी थाना क्षेत्र के सलैया कला में बनाये गये हैं। बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयला व पानी की जरूरत पड़ती है। कोयला जलने के बाद उत्पन्न हुई राख पानी के साथ लिक्विड रूप में तालाब में स्टोर होती है। बाद में राख सीमेंट, ईंट व फीलिंग रीच में उपयोग की जाती है। मेजा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड तालाब में स्टोर्ड राख को डिस्पोज करने के लिए टेंडर निकाली है। राख सेटलमेंट के लिए मेजा उर्जा प्र•लि•निगम ने एक सहायक प्रबंधक (एजीएम एश पांऊंड ) नियुक्त कर रखा है। इस समय एजीएम एश पाउंड टेंडर लेने वाली फर्मों के पेटी कांट्रैक्टरों के बीच इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर चुके हैं कि राख ट्रांसपोर्ट करने वाले दो पेटी कांट्रैक्टरों के बीच आये दिन मारपीट व हवाई फायरिंग हो रही है। बीते 20 अगस्त को पेटी कॉन्ट्रैक्टरों के दबंगों ने एक दूसरे पर जान लेवा हमला किया। एक गुट के एक व्यक्ति ने दूसरे गुट के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ खीरी थाने में एससी/ एसटी सहित मारपीट की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजीएम एश डाइक राख डिस्पोज कराने में पेटी कांट्रैक्टरों से सुविधा शुल्क लेते हैं। एक गाडी की लदान और चालान पर दो गाड़ी रिकॉर्ड्स में नोट करते हैं, जिससे राख एक गाडी डिस्पोज होती है और बिल दो गाड़ी का बनता है। इस काम के लिए एजीएम का हिस्सा पहले से फिक्स है। इसी मोटी कमाई को लेकर राख ट्रांसपोर्ट करने को लेकर हुई मारपीट, हवाई फायरिंग इलाके में दहशत का माहौल दो गुटों में हिंसक गैंगवार की आशंका । खीरी पुलिस ने करी करवाई भेजा जेल इससे पहले यह आपस में घटना घट चुकी थी पर खास कार्रवाई न होने के कारण फिर आपस में भिड़े थे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शक्ति से कारी करवाई खीरी । मेजा उर्जा निगम प्रा• लि• कोहडार ( संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी) के एक सहायक प्रबंधक की मनमानी व कुप्रबंधन के चलते क्षेत्र में गैंगवार की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बीते तीन महीने के भीतर कई बार, मारपीट, हवाई फायरिंग, एक दूसरे को जान से मारने की नौबत आई। खीरी पुलिस ने मारपीट के मामले में दो बार एफआईआर दर्ज कर चुकी है, लेकिन यहां पर मामला शांत होने की जगह और गंभीर होता जा रहा है। बीती रात ठेके लेने के वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। खुले आम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी। दरअसल मेजा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ( एनटीपीसी) में एश डाइक ( राख के तालाब) खीरी थाना क्षेत्र के सलैया कला में बनाये गये हैं। बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयला व पानी की जरूरत पड़ती है। कोयला जलने के बाद उत्पन्न हुई राख पानी के साथ लिक्विड रूप में तालाब में स्टोर होती है। बाद में राख सीमेंट, ईंट व फीलिंग रीच में उपयोग की जाती है। मेजा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड तालाब में स्टोर्ड राख को डिस्पोज करने के लिए टेंडर निकाली है। राख सेटलमेंट के लिए मेजा उर्जा प्र•लि•निगम ने एक सहायक प्रबंधक (एजीएम एश पांऊंड ) नियुक्त कर रखा है। इस समय एजीएम एश पाउंड टेंडर लेने वाली फर्मों के पेटी कांट्रैक्टरों के बीच इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर चुके हैं कि राख ट्रांसपोर्ट करने वाले दो पेटी कांट्रैक्टरों के बीच आये दिन मारपीट व हवाई फायरिंग हो रही है। बीते 20 अगस्त को पेटी कॉन्ट्रैक्टरों के दबंगों ने एक दूसरे पर जान लेवा हमला किया। एक गुट के एक व्यक्ति ने दूसरे गुट के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ खीरी थाने में एससी/ एसटी सहित मारपीट की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजीएम एश डाइक राख डिस्पोज कराने में पेटी कांट्रैक्टरों से सुविधा शुल्क लेते हैं। एक गाडी की लदान और चालान पर दो गाड़ी रिकॉर्ड्स में नोट करते हैं, जिससे राख एक गाडी डिस्पोज होती है और बिल दो गाड़ी का बनता है। इस काम के लिए एजीएम का हिस्सा पहले से फिक्स है। इसी मोटी कमाई को लेकर1
- उत्तर-प्रदेश के बाराबंकी में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और पुलिस के बीच हुई जोरदार झड़प... गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र के पास रोक लिया, जिसके बाद वहां भारी हंगामा और पुलिस से तीखी झड़प हुई। यह पूरी घटना आज दिनांक 13 सितंबर 2026 की है जब गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलचल काफी तेज हो गई है, चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ गोंडा के लिए निकले थे। कानून-व्यवस्था और तनाव की स्थिति को देखते हुए बाराबंकी पुलिसने बहराइच-बाराबंकी हाईवे पर रामनगर क्षेत्र और शहाबपुर टोल प्लाजा के पास उनके काफिले को रोक दिया। रोके जाने पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और नोक-झोंक हुई, इस दौरान उग्र समर्थकों द्वारा टोल प्लाजा का बैरियर तोड़े जाने की भी खबर सामने आ रही है ।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस चंद्रशेखर आजाद को रामनगर के सर्किट हाउस और बुढ़वल गेस्ट हाउस ले गई, जहां उन्हें कुछ समय के लिए रोक कर रखा गया, बाद में उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस भेज दिया गया, चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना को राजनीतिक करार देते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।2
- लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बीच चौराहे पर स्टैंड करना पड़ा भारी प्रयागराज में पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर किया करवाई जिससे मचा हड़कंप। लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बीच चौराहे पर स्टैंड करना पड़ा भारी प्रयागराज में पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर किया करवाई जिससे मचा हड़कंप।1
- घर के सामने गिरे पेड़ का हिस्सा आधा-अधूरा छोड़ दिया, बारिश में हुआ था धराशाई बारिश में धराशायी हुआ था विशाल नीम का पेड़, मकान का अगला हिस्सा भी हुआ था क्षतिग्रस्त मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरुवा के सोरांव गांव स्थित आदर्श नगर मोहल्ले में बारिश के दौरान सड़क किनारे लगा विशाल नीम का पेड़ धराशायी हो गया था। पेड़ गिरने से स्थानीय निवासी शिव प्रसाद गुप्ता के मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पेड़ गिरने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम कराया गया, लेकिन पेड़ का नीचे का एक बड़ा हिस्सा अब भी मकान के सामने पड़ा हुआ है। मकान के मुख्य दरवाजे के सामने पेड़ का भारी हिस्सा पड़े होने से परिवार के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही घर के सामने पड़ा पेड़ का बड़ा हिस्सा सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का कारण बना हुआ है। परिवार का कहना है कि पेड़ हटाने का काम पूरा नहीं होने से समस्या अभी भी बनी हुई है। शिव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेड़ के कमजोर होने की जानकारी उन्होंने पहले ही वन विभाग को दे दी थी। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग की ओर से पेड़ हटाने का काम कराया गया, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा घर के सामने ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि “घर के दरवाजे के सामने पेड़ का इतना बड़ा हिस्सा पड़ा होने से परिवार को परेशानी हो रही है। वन विभाग से अनुरोध है कि बचे हुए हिस्से को भी जल्द हटवा दिया जाए, ताकि आवागमन में परेशानी न हो और किसी तरह की अनहोनी की आशंका भी न रहे।” स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभाग से घर के सामने पड़े पेड़ के शेष हिस्से को जल्द हटवाने की मांग की है, जिससे रास्ता पूरी तरह साफ हो सके।1
- खानपुर में बाज का विशाल स्टैच्यू चर्चा में, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपनी छत के ऊपर लगवाई प्रतिमा खानपुर में बाज का विशाल स्टैच्यू चर्चा में, सतीश चंद्र गुप्ता ने अपनी छत के ऊपर लगवाई प्रतिमा मेजा,प्रयागराज । मेजा तहसील क्षेत्र स्थित खानपुर में इन दिनों बाज की एक विशाल प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि इस प्रतिमा को सतीश चंद्र गुप्ता (कृष भाई) ने अपने घर की छत के ऊपर स्थापित कराया है। खानपुर में दूर से ही नजर आने वाला यह विशाल बाज का स्टैच्यू लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। घर की छत पर लगी इस भव्य प्रतिमा को देखने के लिए स्थानीय लोग रुक रहे हैं और इसकी तस्वीरें भी ले रहे हैं। सतीश चंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रतिमा को लगाने का उद्देश्य क्षेत्र में एक अलग पहचान और आकर्षण पैदा करना है। बाज की विशाल आकृति को खास अंदाज में तैयार कराया गया है, जो आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। फिलहाल खानपुर में अपनी तरह की यह अनोखी प्रतिमा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।1
- प्रयागराज में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक ने मां और दो साल के मासूम को कुचला, दोनों की मौत पानी लेने निकली थी महिला, सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर मचा हड़कंप प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत महूवारी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने सोमवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह पानी लेने के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान माया देवी पत्नी परमचंदर उर्फ बचनू और उनके दो वर्षीय पुत्र खतरू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोही कला, पोस्ट हनुमना गांव का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब चार वर्षों से सरस्वती हाईटेक सिटी के पास झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह रोजमर्रा की तरह माया देवी अपने मासूम बेटे के साथ पानी लेने निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में मां और बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जांच की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रयागराज में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक ने मां और दो साल के मासूम को कुचला, दोनों की मौत पानी लेने निकली थी महिला, सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर मचा हड़कंप प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत महूवारी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने सोमवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह पानी लेने के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान माया देवी पत्नी परमचंदर उर्फ बचनू और उनके दो वर्षीय पुत्र खतरू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोही कला, पोस्ट हनुमना गांव का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब चार वर्षों से सरस्वती हाईटेक सिटी के पास झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह रोजमर्रा की तरह माया देवी अपने मासूम बेटे के साथ पानी लेने निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में मां और बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जांच की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- प्रयागराज के औद्योगिक थाना अंतर्गत माहुवारी ग्राम सभा सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सोमवार सुबह एक महिला एवं 2 वर्ष के बच्चे को ट्रक ने रौंदा मौके पर दोनों की मौत हो गई1
- *दिनांक 12.09.2026 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत सलोरी के दधिकांदो मेला में कुछ अराजक/शरारती तत्वों द्वारा आपस में विवाद करके शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।*1