Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज के औद्योगिक थाना अंतर्गत माहुवारी ग्राम सभा सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सोमवार सुबह एक महिला एवं 2 वर्ष के बच्चे को ट्रक ने रौंदा मौके पर दोनों की मौत हो गई
Rajendra Pandey
प्रयागराज के औद्योगिक थाना अंतर्गत माहुवारी ग्राम सभा सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सोमवार सुबह एक महिला एवं 2 वर्ष के बच्चे को ट्रक ने रौंदा मौके पर दोनों की मौत हो गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट सुलेम सराय दधिकांदो मेले में भारी भीड़ के बीच चौकियां निकल रही हैं। आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसीपी झूंसी अरुण पराशर पुलिस टीम और फोर्स के साथ लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, और सिविल डिफेंस और एलआईयू की टीम भी मुस्तैद है। मेले में आने वाले आम जनमानस की सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।4
- सराय कला में लाखों की लागत से बना श्मशान घाट बदहाल, अब तक नहीं हुआ एक भी अंतिम संस्कार सराय कला में लाखों की लागत से बना श्मशान घाट बदहाल, अब तक नहीं हुआ एक भी अंतिम संस्कार मेजा, प्रयागराज। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए श्मशान घाटों की स्थिति कई जगहों पर चिंता का विषय बनी हुई है। मेजा क्षेत्र के सराय कला गांव स्थित शमशान कोठरी घाट इसका उदाहरण बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से तैयार कराया गया यह श्मशान घाट आज बदहाल होकर जंगल और झाड़ियों से घिरता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन इसके बाद से यहां एक भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उपयोग के अभाव में परिसर में घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। देखरेख और साफ-सफाई न होने के कारण श्मशान घाट धीरे-धीरे खंडहरनुमा स्थिति में पहुंचता जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरकार द्वारा जनसुविधा के लिए खर्च की गई बड़ी धनराशि के बावजूद यदि श्मशान घाट का इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है तो इसके निर्माण के उद्देश्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय लोगों को आज भी अन्य स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से श्मशान घाट की स्थिति का निरीक्षण कराकर साफ-सफाई, मरम्मत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकारी धन से बनाया गया यह स्थल उपयोग में नहीं आ रहा है तो इसके कारणों की जांच होनी चाहिए और इसे ग्रामीणों के लिए उपयोगी बनाया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर लाखों रुपये की लागत से बना यह श्मशान घाट इसी तरह झाड़ियों और वीरानी के बीच उपेक्षित पड़ा रहता है।1
- तिल्खवार गांव में सड़क की हालत इतनी खराब है कि सड़क और गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो गया है प्रयागराज। तिल्खवार गांव में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण यह पहचानना भी मुश्किल हो गया है कि आखिर सड़क है कहां। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और नेता वोट मांगने गांव तक पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनकी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं रहता। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। तिल्खवार गांव के लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक और मजबूती से पहुंचाएंगे।1
- प्रयागराज। युवा मंडल ने निकाली भव्य बाइक शोभायात्रा, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नैनी प्रयागराज। नैनी 14 से 20 सितंबर तक श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में आयोजित होने वाले 29 वें सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के क्रम में रविवार को युवा मंडल की ओर से भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सहसंयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एवं महामंत्री बालकृष्ण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा संयोजक ललित पंडित, निखिल त्रिपाठी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा आजाद पार्क से शुरू होकर श्रमिक बस्ती और एडीए कॉलोनी का भ्रमण करते हुए मानस गणपति पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रितिक मौर्या, उत्कर्ष शर्मा, मिहिर सिन्हा, अनुराग शर्मा, नमन यादव, अजीत ठाकुर, सोनू चौहान और मयंक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सायंकाल गणपति महोत्सव की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना को लेकर मानस गणपति पार्क में भूमि पूजन किया गया। विद्वान आचार्य पं. संजय व्यास ने वेद-विहित रीति से आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर तथा ज्योति मंगरुलकर द्वारा भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि पूजन के पश्चात हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अलका विश्वकर्मा, रेखा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, राजेश मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि और सरोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela1
- कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की1
- प्रयागराज के औद्योगिक थाना अंतर्गत माहुवारी ग्राम सभा सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सोमवार सुबह एक महिला एवं 2 वर्ष के बच्चे को ट्रक ने रौंदा मौके पर दोनों की मौत हो गई1
- *दिनांक 12.09.2026 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत सलोरी के दधिकांदो मेला में कुछ अराजक/शरारती तत्वों द्वारा आपस में विवाद करके शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।*1