Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले बाबा की तीन दिवसीय ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में हनुमत कथा पर विशेष रपट। आयोजक पवन शर्मा की मां पुलिस के द्वारा वीआईपी गेट में नहीं घुसने और धक्का मुक्की करने के कारण मूर्छित हुई 6 ,7 और अन्य भक्त पुलिस की धक्का मुक्की के शिकार हुए। बाबा की गाड़ी से पुलिस का जवाज सिपाही घायल हुआ दोनों पैर की हड्डियां टूटी। महिलाओं की सोने की चेन मोबाइल और लाखो रुपए की जेब कटी।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले बाबा की तीन दिवसीय ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में हनुमत कथा पर विशेष रपट। आयोजक पवन शर्मा की मां पुलिस के द्वारा वीआईपी गेट में नहीं घुसने और धक्का मुक्की करने के कारण मूर्छित हुई 6 ,7 और अन्य भक्त पुलिस की धक्का मुक्की के शिकार हुए। बाबा की गाड़ी से पुलिस का जवाज सिपाही घायल हुआ दोनों पैर की हड्डियां टूटी। महिलाओं की सोने की चेन मोबाइल और लाखो रुपए की जेब कटी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले बाबा की तीन दिवसीय ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में हनुमत कथा पर विशेष रपट। आयोजक पवन शर्मा की मां पुलिस के द्वारा वीआईपी गेट में नहीं घुसने और धक्का मुक्की करने के कारण मूर्छित हुई 6 ,7 और अन्य भक्त पुलिस की धक्का मुक्की के शिकार हुए। बाबा की गाड़ी से पुलिस का जवाज सिपाही घायल हुआ दोनों पैर की हड्डियां टूटी। महिलाओं की सोने की चेन मोबाइल और लाखो रुपए की जेब कटी।1
- नागौर, 26 फरवरी। जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को नगर परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता तथा नगर निकाय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नगर परिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि बैठक में नगर परिषद द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की सख्त निगरानी की जा रही है और गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, पार्कों के रखरखाव, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सड़क नालियों की मरम्मत, डिवाइडर पर रंगरोगन तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों के विस्तार पर भी चर्चा की गई। ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने सुझाव दिया कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्कूलों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने वार्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा गांव और शहर को गंदगी की वजह से स्वच्छ नहीं बना पाना कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि दृढ़ ईच्छाशक्ति से परिश्रम करके स्वच्छता का माहौल बनाया जा सकता है। स्वच्छता में इंसान ही नहीं देवी देवताओं का भी वास होता है। इस दौरान उन्होंने डूंगरपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि काम के साथ-साथ नाम भी करें। काम के दम पर पहचान बनाएं। स्वच्छ भारत मिशन एक मिशन ही नहीं जन आंदोलन है। इसे आगे बढ़ाएं। हर आदमी ठान लें कि मैं स्वच्छता में सहयोग करूंगा तो कोई भी ताकत भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने से रोक नहीं सकती। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बार-बार झाड़ू उठा रहे हैं खुद झाड़ू पौछा लेकर निकले। जिन्होंने देश को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने डूंगरपुर में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता के दौरान बहुत से चैलेंज आए, पर हमने लोगों के भाव बदले। वहीं घर-घर शौचालय बनने से माता बहनों को खुशी मिली। गरीब के घर को प्रधानमंत्री ने सुरक्षित किया है। कोविड महामारी से पहले घर-घर शौचालय बनने से लोग महामारी से बच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने ही कोविड पर नियंत्रण किया। स्वच्छता को लेकर वे खुद 365 दिन कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें आने जाने वाले रास्तों को भी साफ करना है। सभी निकायों का पहला और मजबूत कार्य स्वच्छता बनाए रखना है। यह सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है और आपके शहर की गलियों में गंदगी देखता है तो यह बड़ा शर्मनाक होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुझ पर पूरा भरोसा है इसलिए स्वच्छता की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान उन्होंने बैठक में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति ठान लें तो 24 घंटे में शहर की फितरत बदल सकते हैं, इसके लिए केवल दृढ़ ईच्छाशक्ति होनी चाहिए। इसके लिए ग्रुप बनाकर कार्य करेंगे, सरकार भी जुड़ेगी। उन्होंने कहा इन ग्रुपों में दिन में तीन बार सफाई को लेकर फोटो डालने हैं जो भी काम करेंगे सभी का लेखा-जोखा ग्रुप में होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य की सराहना करने से परिणाम नहीं आता हैं जब तक जनता ना बोले तब तक आनंद नहीं आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी यह प्रयास करें कि खुले में कहीं भी कचरा नहीं दिखे। अधिकारी मस्त, जनता त्रस्त यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां आकर मैंने अभी ज्यादा देखा नहीं है और जो देखा है वह देखने लायक नहीं। इस दौरान उन्होंने सबसे हाथ जोड़कर भी निवेदन किया कि राजस्थान की प्रतिष्ठा का सवाल है, इस पर खरा उतरना है। धरातल को देखना है जनता के मुंह से यह निकले कि कचरा कहीं नहीं डालना है। बैठक में उन्होंने बाबा रामदेव के नुस्खे बताते हुए कहा कि क्रिया का होना ही काफी नहीं है क्रिया करने का भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थितियों को भी सम बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा हर निकाय स्तर पर दो व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। डोर टू डोर कचरा संग्रहण अच्छी पहल है। इसमें सुखा व गीला कचरा अलग-अलग करके 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। वहीं इसमें समय प्रबंधन होना भी जरूरी है। साथ ही गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम भी लगे, ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।1
- Post by Vishal nath Borunda1
- नागौर/पादूकलां,,पादूकलां कस्बे के बस्सी की ढाणी स्थित खाटू श्याम मंदिर पादूकलां में आयोजित तीन दिवसीय लख्खी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “मिनी खाटू” में तब्दील नजर आया, दिव्य श्रृंगार और दूधिया रोशनी से जगमगाया मंदिर मेले के प्रथम दिन बाबा श्याम का आकर्षक व दिव्य श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर परिसर दूधिया प्रकाश में नहाया हुआ दिखाई दिया। श्याम प्रेमी डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते हुए निशान लेकर मंदिर पहुंचे और “जय श्री श्याम”, “तीन बाण धारी”, “खाटू नरेश लखदातार” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे सतरंगी फूलों से सजे रथ में विराजित थे खाटू श्याम जी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।4
- feel vibe1
- अजमेर में रेलवे स्टेशन स्थित मोहनिया इस्लामिया स्कूल का नाम परिवर्तन किए जाने पर दरगाह अंजुमन के पूर्व सचिव सरवर चिश्ती ने आपत्ति जताई है1
- दर्द में तड़प रही गौ माता को गौ सेवकों ने पहुंचाया पशु चिकित्सालय कराया उपचार1
- नागौर अजमेर की दादी का कमाल 2 महिलाओं सहित एक पुरुष को मोटरसाइकिल पर बिठाकर चलाई गाड़ी।1