Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़
JMBNEWS
बाढ़
More news from बिहार and nearby areas
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 श्री आनंद कुमार सिंह ने पंचमहला, मरांची, हाथीदह और घोसवरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली तथा लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेख संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने, तय समयसीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।1
- Post by JMBNEWS1
- सैकड़ो साल से पूजनीय मां ब्रह्माणी के बारे में पूरा जाने1
- I love you kangana ranawat2
- पटना जिले के बख्तियारपुर में शशिरंजन व सुधीर की मौत पर महा-धरना, न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग, गूंजे बर्खास्तगी नारे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी ।1
- महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखनी गांव में बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि अफवाह फैलने के बाद भीड़ ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। #महुआ #वैशाली #बिहार #बच्चाचोरीअफवाह #मॉबलिंचिंग #जहांगीरपुरसलखनी #महुआपुलिस #क्राइमन्यूज #ग्रामीणहंगामा1
- संगठन पुनर्निर्माण के तहत जन सुराज के साथियों के साथ संवाद की कुछ झलकियां! 🗓️ दिनांक: 17 फरवरी 📍 स्थान: बेगूसराय1
- अथमलगोला में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत थमहा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक किराना दुकान में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अचानक दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक दुकान में रखा फ्रिज, पंखा, आटा, चावल, मसाले समेत अन्य दैनिक उपयोग के सभी सामान पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान से लगभग 30 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने पहले चोरी की और उसके बाद दुकान में आग लगा दी। आग बुझने तक पूरी दुकान खाक हो चुकी थी और अंदर कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। घटना की सूचना अथमलगोला थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगजनी और चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1