logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवेदन के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं, सार्वजनिक रास्ते पर जारी अतिक्रमण चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी मोड़ स्थित सार्वजनिक आवागमन के रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल कार्यालय में आवेदन देने के कई महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि अतिक्रमणकारी तेजी से मकान निर्माण करा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि यात्री शेड के बगल से पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर जाने वाला यह सार्वजनिक रास्ता मौजा भोजपुर, खाता संख्या-1 एवं खेसरा (रोड संख्या)-07 में दर्ज है। यह मार्ग लंबे समय से गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता रहा है।ग्रामीण वासुदेव मंडल, रतन यादव, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, जयदेव यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को अतिक्रमण के खिलाफ अंचल कार्यालय में आवेदन देकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई थी।ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन के साथ-साथ अतिक्रमण से संबंधित नजरिया नक्शा भी अंचल कार्यालय को सुपुर्द किया गया था, बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि भोजपुर पंचायत निवासी उमेश मंडल, दिनेश मंडल एवं नकुल मंडल द्वारा सरकारी आवागमन के रास्ते पर ताबड़तोड़ मकान निर्माण कराया जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रविकांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कर्मचारी को भेजकर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर निर्माणाधीन घर को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

on 13 March
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
on 13 March
836502f0-057d-445d-846a-c9a23f465baf

आवेदन के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं, सार्वजनिक रास्ते पर जारी अतिक्रमण चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी मोड़ स्थित सार्वजनिक आवागमन के रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल कार्यालय में आवेदन देने के कई महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि अतिक्रमणकारी तेजी से मकान निर्माण करा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि यात्री शेड के बगल से पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर जाने वाला यह सार्वजनिक रास्ता मौजा भोजपुर, खाता संख्या-1 एवं खेसरा (रोड संख्या)-07 में दर्ज है। यह मार्ग लंबे समय से गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता रहा है।ग्रामीण वासुदेव मंडल, रतन यादव, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, जयदेव यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को अतिक्रमण के खिलाफ अंचल कार्यालय में आवेदन देकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई थी।ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन के साथ-साथ अतिक्रमण से संबंधित नजरिया नक्शा भी अंचल कार्यालय को सुपुर्द किया गया था, बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि भोजपुर पंचायत निवासी उमेश मंडल, दिनेश मंडल एवं नकुल मंडल द्वारा सरकारी आवागमन के रास्ते पर ताबड़तोड़ मकान निर्माण कराया जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रविकांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कर्मचारी को भेजकर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर निर्माणाधीन घर को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फैसले के तहत कई थानों के दारोगा और पदाधिकारी इधर-उधर किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है। अमरपुर, धोरैया, वाराहाट, शंभूगंज, रजौन, कटोरिया समेत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े बदलाव का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है। 📍 संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका
    1
    बिहार बांका- में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस बड़े फैसले के तहत कई थानों के दारोगा और पदाधिकारी इधर-उधर किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है। अमरपुर, धोरैया, वाराहाट, शंभूगंज, रजौन, कटोरिया समेत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े बदलाव का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है।
📍 संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
  • चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by MdBabar... ward number 11
    1
    Post by MdBabar... ward number 11
    user_MdBabar... ward number 11
    MdBabar... ward number 11
    Bausi, Banka•
    10 hrs ago
  • Post by Katoria Top News
    1
    Post by Katoria Top News
    user_Katoria Top News
    Katoria Top News
    Photographer कटोरिया, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • Bihar Banka jila Gonda katoriya Hungama karonda Bhilai panchayat Dumka Patna
    1
    Bihar Banka jila Gonda katoriya Hungama karonda Bhilai panchayat Dumka Patna
    user_माफिया डॉन
    माफिया डॉन
    कटोरिया, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद शादी किस किया था अपने लाइक कमेंट बॉक्स में दें
    2
    शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद शादी किस किया था अपने लाइक कमेंट बॉक्स में दें
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Online Share Trading Center बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तारापुर विधायक सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बांका से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। साल उन्नीस सौ अट्ठानवे और उन्नीस सौ निन्यानवे में जब उनके पिता शकुनी चौधरी ने बांका लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव की पूरी कमान संभाली थी। उसी दौरान उन्होंने बांका के गांव-गांव और यहां की सियासत को करीब से समझा। उस समय राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता चुनावी प्रबंधन में सक्रिय थे और उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी भी माना जाता था। कार्यक्रमों में अक्सर दोनों साथ नजर आते थे। यही राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क आज भी सम्राट चौधरी के मजबूत कनेक्शन की वजह माना जा रहा है। घोषणा होते ही बांका में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का बांका से यह जुड़ाव विकास के नए रास्ते खोलता है या नहीं।
    1
    बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तारापुर विधायक सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बांका से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
साल उन्नीस सौ अट्ठानवे और उन्नीस सौ निन्यानवे में जब उनके पिता शकुनी चौधरी ने बांका लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव की पूरी कमान संभाली थी। उसी दौरान उन्होंने बांका के गांव-गांव और यहां की सियासत को करीब से समझा।
उस समय राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता चुनावी प्रबंधन में सक्रिय थे और उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी भी माना जाता था। कार्यक्रमों में अक्सर दोनों साथ नजर आते थे। यही राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क आज भी सम्राट चौधरी के मजबूत कनेक्शन की वजह माना जा रहा है।
घोषणा होते ही बांका में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का बांका से यह जुड़ाव विकास के नए रास्ते खोलता है या नहीं।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार सरकार का एक्शन मूड 41 अधिकारी (सी ओ कर्मचारी)का भाजपा सरकार बनने से पहले करया छुट्टी
    1
    बिहार सरकार का एक्शन मूड 41 अधिकारी (सी ओ कर्मचारी)का भाजपा सरकार बनने से पहले करया छुट्टी
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.