logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

3 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
3 hrs ago

मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फैसले के तहत कई थानों के दारोगा और पदाधिकारी इधर-उधर किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है। अमरपुर, धोरैया, वाराहाट, शंभूगंज, रजौन, कटोरिया समेत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े बदलाव का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है। 📍 संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका
    1
    बिहार बांका- में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस बड़े फैसले के तहत कई थानों के दारोगा और पदाधिकारी इधर-उधर किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है। अमरपुर, धोरैया, वाराहाट, शंभूगंज, रजौन, कटोरिया समेत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़े बदलाव का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है।
📍 संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    21 min ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • यह वीडियो सिर्फ ब***** करने के लिए बनाया गया है कृपया आप लोग सीरियस ना लें
    1
    यह वीडियो सिर्फ ब***** करने के लिए बनाया गया है कृपया आप लोग सीरियस ना लें
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Online Share Trading Center बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों के मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फीता काटकर किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख एवं विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी एवं हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाब अंसारी शामिल रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मदरसे की दीनी, इल्मी एवं आधुनिक शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा के मार्गदर्शन एवं मुफ्ती मुस्तकिम अहमद के कुशल प्रशासन में यह मदरसा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा और देश की उन्नति भी है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय के सदुपयोग एवं गुरुजनों के सम्मान की सीख दी।मदरसा की मोहतमिम आलिमा सकीना खातून ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लड़कियों का नैतिक एवं बौद्धिक विकास करना है।मुख्य अतिथि सद्दाम अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान मदरसा की छात्राओं ने नात-ए-नबी प्रस्तुत की। अंत में देश की शांति एवं तरक्की के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर हाफिज मुनाजिर, मौलाना हिदायत, मौलाना नासिर, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनायत, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमुद्दीन, शहनवाज तथा घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीर-ए-तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांका जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित गंभीर मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले 32 दरोगाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार एसपी द्वारा हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में लूट हत्या मारपीट बालू और शराब तस्करी से जुड़े मामलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इन थानों में सबसे ज्यादा लापरवाही समीक्षा में सबसे अधिक शिथिलता रजौन थाना में सामने आई जहां 10 दरोगा जांच में ढिलाई करते पाए गए। इसके अलावा बेलहर शंभूगंज और अमरपुर थाना के तीन तीन बाराहाट के पांच कटोरिया व धोरैया के दो दो तथा बौंसी और धनकुंड थाना के एक एक दरोगा कार्रवाई के दायरे में आए हैं। कड़ी निगरानी का संदेश एसपी की इस कार्रवाई को पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संकेत गया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    बांका जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित गंभीर मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले 32 दरोगाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार एसपी द्वारा हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में लूट हत्या मारपीट बालू और शराब तस्करी से जुड़े मामलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इन थानों में सबसे ज्यादा लापरवाही
समीक्षा में सबसे अधिक शिथिलता रजौन थाना में सामने आई जहां 10 दरोगा जांच में ढिलाई करते पाए गए। इसके अलावा बेलहर शंभूगंज और अमरपुर थाना के तीन तीन बाराहाट के पांच कटोरिया व धोरैया के दो दो तथा बौंसी और धनकुंड थाना के एक एक दरोगा कार्रवाई के दायरे में आए हैं।
कड़ी निगरानी का संदेश
एसपी की इस कार्रवाई को पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संकेत गया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by MAHADEV DAS
    2
    Post by MAHADEV DAS
    user_MAHADEV DAS
    MAHADEV DAS
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • अमरपुर में सनसनी: युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर — मायागंज रेफर अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवती द्वारा जहर खाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
    1
    अमरपुर में सनसनी: युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर — मायागंज रेफर
अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवती द्वारा जहर खाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    14 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तारापुर विधायक सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बांका से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। साल उन्नीस सौ अट्ठानवे और उन्नीस सौ निन्यानवे में जब उनके पिता शकुनी चौधरी ने बांका लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव की पूरी कमान संभाली थी। उसी दौरान उन्होंने बांका के गांव-गांव और यहां की सियासत को करीब से समझा। उस समय राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता चुनावी प्रबंधन में सक्रिय थे और उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी भी माना जाता था। कार्यक्रमों में अक्सर दोनों साथ नजर आते थे। यही राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क आज भी सम्राट चौधरी के मजबूत कनेक्शन की वजह माना जा रहा है। घोषणा होते ही बांका में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का बांका से यह जुड़ाव विकास के नए रास्ते खोलता है या नहीं।
    1
    बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तारापुर विधायक सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बांका से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
साल उन्नीस सौ अट्ठानवे और उन्नीस सौ निन्यानवे में जब उनके पिता शकुनी चौधरी ने बांका लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव की पूरी कमान संभाली थी। उसी दौरान उन्होंने बांका के गांव-गांव और यहां की सियासत को करीब से समझा।
उस समय राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता चुनावी प्रबंधन में सक्रिय थे और उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी भी माना जाता था। कार्यक्रमों में अक्सर दोनों साथ नजर आते थे। यही राजनीतिक और सामाजिक नेटवर्क आज भी सम्राट चौधरी के मजबूत कनेक्शन की वजह माना जा रहा है।
घोषणा होते ही बांका में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का बांका से यह जुड़ाव विकास के नए रास्ते खोलता है या नहीं।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.