जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना कानपुर देहात। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिकंदरा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गए और "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने घंटा-घड़ियाल बजाकर एवं जयकारे लगाकर जन्मोत्सव मनाया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

- हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज 30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शादी का वीडियो1
- थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।1
- *थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*1
- मथुरा में CM योगी आदित्यनाथ जी को बड़ा बयान, कृष्ण भक्ति पर जोर मथुरा में CMयोगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान, कृष्ण भक्ति पर जोर1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत *इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…!!*1
- श्री लड्डू गोपाल मंदिर में महाराज जी के द्वारा किया गया महाभिषेक2
- दूसरे को सफाई कपाट पढ़ाने वाले झींझक सीएचसी गेट पर भरा गन्धा पानी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी1
- इटावा से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु में से तीन की मौत, 13 गंभीर घायल *इटावा- सैफई PGI पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव…* *इटावा से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे 22 श्रद्धालु, श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप में ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मिले शिवपाल, हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 हुए थे घायल, घायलों से मिलकर शिवपाल यादव ने जाना हाल…!!*1