नगला विजई में भीषण आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू जनपद इटावा के तहसील ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्खा के नगला विजई गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर खेत में फेंकना बताया जा रहा है। लेखपाल कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग बीड़ी से लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है। वहीं तहसीलदार जावेद अंसारी ने कहा कि लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को आपदा राहत के तहत सहायता दी जाएगी। इस आगजनी में शादीलाल पुत्र मातादीन, रामबिहारी पुत्र जयराम, ईश्वर दयाल पुत्र सूबेदार, मोहर मन पुत्र द्वारिका प्रसाद, बादशाह पुत्र पातीराम, भगवत दयाल पुत्र द्वारिका प्रसाद, अजय कुमार पुत्र सुरेश चंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी रोष और मायूसी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

- जनपद इटावा के तहसील ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्खा के नगला विजई गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर खेत में फेंकना बताया जा रहा है। लेखपाल कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग बीड़ी से लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है। वहीं तहसीलदार जावेद अंसारी ने कहा कि लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को आपदा राहत के तहत सहायता दी जाएगी। इस आगजनी में शादीलाल पुत्र मातादीन, रामबिहारी पुत्र जयराम, ईश्वर दयाल पुत्र सूबेदार, मोहर मन पुत्र द्वारिका प्रसाद, बादशाह पुत्र पातीराम, भगवत दयाल पुत्र द्वारिका प्रसाद, अजय कुमार पुत्र सुरेश चंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी रोष और मायूसी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- कन्नौज में किसानों को राहत का ऐलान1
- औरैया। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत और कई अन्य भक्तों के घायल होने की घटना ने श्रद्धालुओं और समाज को शोक में डुबो दिया। यह भगदड़ मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के दौरान हुई, जब पूजा-अर्चना में तीव्र उत्साह और भीड़ का दबाव अचानक मातम में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित थे। अचानक मची भगदड़ में लोग आपस में कुचलते हुए भागने लगे, जिससे कई लोग जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भक्तों का उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना के शोक में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि., औरैया ने बुधवार शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। समिति के सदस्यों ने दिवंगत श्रद्धालुओं को उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को धैर्य व साहस प्रदान करने की कामना की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि भगदड़ के दौरान लोगों को संभालने का कोई अवसर नहीं मिला और भीड़ का नियंत्रण करना मुश्किल था। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बिहार सरकार से मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों को संतोषजनक इलाज की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति ने घटना को बेहद गंभीर मानते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम की भी मांग की।2
- Post by Kanhaiya lal1