Shuru
Apke Nagar Ki App…
सडष नगर पालिका अध्यक्ष ने खोली होली सफाई कर्मियों के साथ नवीन चांदी अशोक बंसल सभी मौजूद रहे सफाई कर्मचारी बीना टी वी न्यूज़ 24
बिजय चोहन
सडष नगर पालिका अध्यक्ष ने खोली होली सफाई कर्मियों के साथ नवीन चांदी अशोक बंसल सभी मौजूद रहे सफाई कर्मचारी बीना टी वी न्यूज़ 24
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर पालिका अध्यक्ष ने खोली होली सफाई कर्मियों के साथ नवीन चांदी अशोक बंसल सभी मौजूद रहे सफाई कर्मचारी बीना टी वी न्यूज़ 241
- लोकल न्यूज बीना ग्वाल टोली में लट्ठमार होली! महिलाओं ने चलाई लाठियां, पुरुष बोले – बचाओ बचाओ 😄 बीना के ग्वालटोली में गोरी लठ चलवाएगी1
- खबर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर दिनांक : 04.03.2026 *होली पर्व के मद्देनजर* *मोतीनगर पुलिस की कार्रवाई* *अवैध हथियार लेकर घूम रहे 03 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस एवं 02 खटकेदार चाकू जप्त* सागर। पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 04 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया। 1. *भोपाल–खुरई बायपास पर कार्रवाई* मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल–खुरई बायपास के पास एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर खड़ा है। सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार खटकेदार चाकू बरामद हुआ। 2. *पगारा रोड पम्पिंग क्षेत्र में कार्रवाई* इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पगारा रोड पम्पिंग क्षेत्र में एक अपचारी बालक (उम्र लगभग 17 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार खटकेदार चाकू बरामद किया गया। 3. *आईपीएस स्कूल के पास कार्रवाई* तीसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएस स्कूल के पास मुंशी टोरी क्षेत्र में इमली के पेड़ के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी हर्ष उर्फ कृष्णा पिता घीरेंद्र सिंह ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी सागर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा (35 बोर) एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के संबंध में आरोपियों से वैध लाइसेंस मांगा गया, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) (B) एवं 25/27 के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना मोतीनगर पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से— निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर सउनि माधव सिंह सउनि भारत सिंह प्रआर प्रकाश चंद प्रआर नदीम शेख आरक्षक दिनेश कुमार आरक्षक हरीशचंद्र का विशेष योगदान रहा। सागर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- - नागरिकों ने समस्याये हल करने दिया ज्ञापन मुंगावली। शुक्रवार को डीआरएम भोपाल ने मुंगावली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें समाजसेवी राजीव भगत,स्वदेश शर्मा एवं अनिरुद्ध चौधरी के साथ स्थानीय नागरिकों ने मुंगावली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के संबंध में एवं बंद पड़ी ट्रेनों को चलाए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया और इंदौर से नई दिल्ली के बीच वाया गुना बीना होते हुए ट्रेन चलाने की मांग की रेलवे स्टेशन की मांगें- 1. मुंगावली रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ./जी.आर.पी थाना खुलना चाहिये 2. मुंगावली रेलवे स्टेशन पुल पर पैदल सीढ़ी बनना चाहिये 3. मुंगावली रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेन्ट मशीन पिछले दो सालों से रखी है वह चालू होनी चाहिये तथा प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले होनी चाहिये 4. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर पानी की समस्या एवं टीन शेड बढाये जाने चाहिये 5. स्टेशन आरक्षण खिड्की अलग होनी चाहिये 6. मुंगावली स्टेशन की सफाई नियमित नही हो रही अतः सफाई बजट बढ़ाया जाए ट्रेनों को चलाने की मांग 1. जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर जिसका स्टॉप एक तरफ से है वह दोनों तरफ से होना चाहिये 2. दुर्ग-अजमेर का हफ्ते में एक दिन है जिसे हफ्ते में दो दिन कराये जायें 3. जबलपुर-इंदौर जो कोरोना काल से बन्द है उसे पुनः चालू कराया जाये 4. जबलपुर-कोटा जो कोरोना काल से बन्द है उसे पुनः चालू कराया जाये 5. अशोकनगर से बीना की ओर सुबह 08:00 से 09:30 के बीच में एक यात्री ट्रेन चलाई जाये 6. बीना-रूठियाई पैसेन्जर के चार चक्कर चलाई जाये 7. इंदौर से दिल्ली वाया गुना बीना होने हुए ट्रेन चलाई जाए 8. दिन में 2 बजे गुना से एवं रात 8 के बाद बीना से ट्रेन चलाई जावे।1
- आज मुंगावली रेलवे स्टेशन पर भोपाल डीआरएम श्री पंकज त्यागी जी का आगमन हुआ मुंगावली स्टेशन की हालत में सुधार लाने के लिए एवं आने वाले करीला मेला में आने वाले भक्तों के लिए ना तो पीने का पानी उपलब्ध है एवं ना सफाई व्यवस्था है1
- नकाबपोश ने महिला से छीना पर्स वारदात सी सी टीवी में कैद1
- दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात: नाबालिग की हत्या के बाद वीभत्स हरकत, आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सिरफिरे आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही गुड्डा पटैल ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बेहद अमानवीय हरकतें कीं, जिन्हें देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भागकर गांव के पास एक खेत में जा छिपा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पथराव कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी खेत से ग्रामीणों और पुलिस पर पथराव कर रहा था और पास आने वालों पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया और भीड़ से बचाते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डा पटैल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। एच. आर. पांडे (सीएसपी) ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे सजा हुई थी और हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने यह जघन्य वारदात कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से समन्ना गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- लोकल न्यूज बीना में सफाई मित्रों के साथ होली मिलन समारोह नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार ने गुलाल लगाकर किया सम्मान सम्मान पाकर महिला और पुरुष सफाई कर्मी बोले कभी नहीं हुआ ऐसा सम्मान1