logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली में आस्था से खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन! दुकान सील, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

3 hrs ago
user_Suraj shriwastava
Suraj shriwastava
Building society बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

पाली में आस्था से खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन! दुकान सील, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Suraj shriwastava
    1
    Post by Suraj shriwastava
    user_Suraj shriwastava
    Suraj shriwastava
    Building society बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उमरिया जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में कलेक्टर राखी सहाय ने डबरोहा क्षेत्र में आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद टीम के साथ भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
    1
    उमरिया जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में कलेक्टर राखी सहाय ने डबरोहा क्षेत्र में आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मौके पर मौजूद टीम के साथ भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • घर बैठे कांग्रेसियों को जगाने निकले राहुल भईया, पाली से 2028 की सियासी तैयारी का बिगुल उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया का दौरा हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पाली पहुंचने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अपने दौरे की शुरुआत अजय सिंह राहुल भईया ने अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की आस्था का केंद्र मां बिरासिनी देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद वे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के निवास पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की। इस दौरान अजय सिंह राहुल भईया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि उनका यह दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वे जिन भी जिलों में जा रहे हैं, चाहे वह उमरिया हो या कटनी, उनका एक ही उद्देश्य है—कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करना जो किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं या संगठन से दूर हो चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति तैयार करना जरूरी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और संगठन को एकजुट करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। अजय सिंह राहुल भईया के इस दौरे को आगामी चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे जिले में कांग्रेस की गतिविधियां आने वाले समय में और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
    1
    घर बैठे कांग्रेसियों को जगाने निकले राहुल भईया, पाली से 2028 की सियासी तैयारी का बिगुल
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया का दौरा हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पाली पहुंचने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
अपने दौरे की शुरुआत अजय सिंह राहुल भईया ने अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की आस्था का केंद्र मां बिरासिनी देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद वे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के निवास पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।
इस दौरान अजय सिंह राहुल भईया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि उनका यह दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वे जिन भी जिलों में जा रहे हैं, चाहे वह उमरिया हो या कटनी, उनका एक ही उद्देश्य है—कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करना जो किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं या संगठन से दूर हो चुके हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति तैयार करना जरूरी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और संगठन को एकजुट करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। अजय सिंह राहुल भईया के इस दौरे को आगामी चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे जिले में कांग्रेस की गतिविधियां आने वाले समय में और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • kotma
    1
    kotma
    user_Shakchhi🎁 Singh
    Shakchhi🎁 Singh
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • * दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक फ्लैट से चल रही नकली ENO और NESCAFE बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.मौके से लगभग ₹20 लाख की कीमत का नकली माल और मशीनें जब्त की गई हैं। भारी मात्रा में नकली ENO के पाउच, नकली कॉफी पाउच, खुला कॉफी पाउडर, पैकिंग रोल और अन्य सामग्री बरामद हुई।पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    *
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक फ्लैट से चल रही नकली ENO और NESCAFE बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.मौके से लगभग ₹20 लाख की कीमत का नकली माल और मशीनें जब्त की गई हैं। भारी मात्रा में नकली ENO के पाउच, नकली कॉफी पाउच, खुला कॉफी पाउडर, पैकिंग रोल और अन्य सामग्री बरामद हुई।पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_Mrigendra  Singh Gaharwar
    Mrigendra Singh Gaharwar
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।
    1
    मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026 कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की जिले में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय को बढ़ावा देने एवं वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव में कंटूर ट्रेंच, जल संरचनाएं एवं अन्य नवीन तकनीकों का उपयोग कर बरसात के पानी को अधिक से अधिक रोका जाए, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में जल संचय पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की नियमित फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सीईओ समनापुर श्री पंकज जैन, समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, आरईएस यंत्री श्री ललित कुमार, कशिश नायक, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पांडे, जेठू पट्टा, प्रदीप झा, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की जिले में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय को बढ़ावा देने एवं वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव में कंटूर ट्रेंच, जल संरचनाएं एवं अन्य नवीन तकनीकों का उपयोग कर बरसात के पानी को अधिक से अधिक रोका जाए, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में जल संचय पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की नियमित फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सीईओ समनापुर श्री पंकज जैन, समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, आरईएस यंत्री श्री ललित कुमार, कशिश नायक, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पांडे, जेठू पट्टा, प्रदीप झा, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अनूपपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बटुरा गांव के पास देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक को ओवरटेक कर चालक को निशाना बनाया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल और चालक के पास रखे 7 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल चालक किसी तरह जान बचाकर कोतमा पहुंचा, जहां उसने इलाज करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 🔎 पुलिस अलर्ट मोड पर: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 👉 सवाल बड़ा: आखिर NH-43 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अनूपपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बटुरा गांव के पास देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक को ओवरटेक कर चालक को निशाना बनाया।
बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल और चालक के पास रखे 7 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
घायल चालक किसी तरह जान बचाकर कोतमा पहुंचा, जहां उसने इलाज करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
🔎 पुलिस अलर्ट मोड पर:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
👉 सवाल बड़ा: आखिर NH-43 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.