*मटकुरिया फ्लाईओवर निर्माण: 218 परिवारों पर आशियाना उजड़ने का खतरा, सरकार से लगाई मदद की गुहार* *धनबाद :* जिले में 3.5 किलोमीटर लंबे मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है. जिससे गुलजारबाग में बसे 218 परिवारों के सामने आशियाना छिनने का खतरा बन गया है. अब तक चार-पांच परिवार अपने घर खुद तोड़कर जा चुके हैं. लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी वहीं डटे हुए हैं. प्रशासन की ओर से स्पष्ट अल्टीमेटम दिया गया है कि 31 मार्च तक सभी लोग जगह खाली कर दें. इसके बाद 1 अप्रैल से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. *बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घर नहीं छोड़ेंगे : प्रभावित परिवार* इस चेतावनी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग गोलबंद होकर विरोध की तैयारी में जुट गए हैं. प्रभावित परिवारों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के वे अपना घर नहीं छोड़ेंगे. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जबरन कार्रवाई की गई तो वे बुलडोजर के सामने लेट जाएंगे, लेकिन अपने आशियाने को नहीं टूटने देंगे. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं छोड़ेंगे. *अधिकतर लोग करते हैं दिहाड़ी मजदूरी* स्थानीय निवासियों के मुताबिक वे पिछले 70-80 वर्षों से वहीं रह रहे हैं. तीन पीढ़ी वहीं गुजर गए हैं. अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं. ऐसे में किराए के घर में रहना उनके लिए संभव नहीं है. उनका आरोप है कि जमीन की मापी के दौरान उन्हें पुनर्वास का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. *35 साल पुरानी है योजना : समाजसेवी* इस मामले पर समाजसेवी मुर्तजा खान ने कहा कि यह लगभग 35 साल पुरानी योजना है, जो अब जाकर धरातल पर उतर रही है. फ्लाईओवर बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार जरूर होगा, लेकिन यहां रहने वाले 218 परिवारों के पुनर्वास पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर कार्य का किसी ने विरोध नहीं किया है. लेकिन उजड़ते अशियाने को लेकर सरकार और प्रशासन से लोगों ने सहयोग करने की बात कही है.

- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद. हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद का घर तोड़े जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में आज जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर समाज के लोगो ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया. धरना का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना से साहू (तेली) समाज में गहरा रोष है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय तेली साहू समाज पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा. धरना के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.1
- Post by Adarsh gupta1
- Post by Sheikh Nazim2
- धनबाद,नगर निगम की बड़ी पहल: हर वार्ड में 15 सफाईकर्मी, पानी की समस्या पर बड़ा फैसला।1
- Post by FAIZAN STAR DHANBAD1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद,गोविंदपुर में ज्वैलर्स दुकान में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए छह बदमाश1