कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़, शोभायात्रा,,भुमी पुजन, यज्ञ हवन अनुष्ठान, के साथ शुरू हुआ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्री राम की भक्ति के रंग में रंगा पुरा कुशलगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले कू कुशलगढ़ नगर में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री जी के मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले वैदिक मंत्रोंपचार व विधी विधान से पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जंहा भक्तों नगरवासियों ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए , कुशलगढ़ की पावन धरा पर विद्वान पंडित निकुंज मोहन पांडे ने यज्ञ हवन अनुष्ठान पुजा अर्चना का कार्य विधि पूर्वक करवाया,यज्ञ में मुख्य जजमान सुधीर सर्वणकार संग धर्म पत्नी ने यज्ञ हवन अनुष्ठान का लाभ लिया इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सभी सदस्यों कुशलगढ़ नगरवासियों महिला मंडल आदी ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़, शोभायात्रा,,भुमी पुजन, यज्ञ हवन अनुष्ठान, के साथ शुरू हुआ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्री राम की भक्ति के रंग में रंगा पुरा कुशलगढ़ राजस्थान के
बांसवाड़ा जिले कू कुशलगढ़ नगर में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री जी के मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले वैदिक मंत्रोंपचार व विधी विधान से पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जंहा भक्तों नगरवासियों
ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए , कुशलगढ़ की पावन धरा पर विद्वान पंडित निकुंज मोहन पांडे ने यज्ञ हवन अनुष्ठान पुजा अर्चना का कार्य विधि पूर्वक करवाया,यज्ञ में मुख्य जजमान सुधीर सर्वणकार संग धर्म
पत्नी ने यज्ञ हवन अनुष्ठान का लाभ लिया इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सभी सदस्यों कुशलगढ़ नगरवासियों महिला मंडल आदी ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया
- कुशलगढ़ नगर में दीक्षार्थी ब्रह्मचर्य संजय भैया परतापुर की गोदभराई कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह व भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और दीक्षार्थी का आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। नवकार गार्डन के मालिक जितेंद्र कव्वालियां ने संजय भैया का बहुमान किया। संजय भैया ने बताया कि आचार्य तपस्वी प्रसन्न सागर जी महाराज के आशीर्वाद से 26 अप्रैल को परतापुर में दीक्षा लेकर संयम मार्ग पर अग्रसर होंगे। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के पथ पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। संचालन शास्त्री अर्पित भैया ने किया। दिगंबर समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ, महामंत्री हसमुखलाल सेठ, स्थानकवासी श्री संघ अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष कमलेश कावड़िया एवं तेरापंथी समाज सचिव मुकेश शाह ने इसे प्रेरणादायक निर्णय बताया। कार्यक्रम में प्रदीप सेठ, विजयलाल कोठारी, धर्मेंद्र कोठारी, मनोज सेठ, पंकज दोषी, मनोहरलाल कावड़िया, सीए प्रतीक मेहता, रमेश तलेश्वरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन ने धर्म, संयम व एकता का संदेश दिया।1
- Sambhal Yojana ka card1
- Post by Tiger a c j 26 news1
- गनोड़ा। गढ़ी उपखण्ड की नई बनी ओडा ग्राम पंचायत के बस्सी चंदन सिंह गांव में पिछले 1 से 2 महीनो से एक बस्ती के लगभग 25 से 30 मकान में नलों में पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। दरअसल पिछले 1 महीने से ज्यादा समय हो गया बस्सी चंदन सिंह गांव की एक बस्ती ऐसी है जहां पर जलापूर्ति ही नहीं हो पाई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नलों में पानी नहीं आने का कारण वाल खराब होना बताया गया। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि केवल एक वाल खराब होने से 1 महीने तक इतने घरों में रहने वाले लोगों के लिए पानी नहीं पहुंचाया गया जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। गर्मी की शुरुआत होते ही पानी नहीं मिलने से आमजन में काफी रोष व्याप्त हुआ तथा जनता परेशान हो रही थी। बस्सी चंदन सिंह में दूसरी बस्तियों में पानी पहुंच रहा था तथा ओड़ा गांव में भी पर्याप्त पानी मिल रहा था। लेकिन एक मोहल्ला ऐसा था जहां पर जलापूर्ति नहीं हुई थी जिसके कारण बच्चे महिलाएं पुरुष बुजुर्ग सभी परेशान थे। इस मामले में भास्कर ने अधिकारियों से बात की जिस पर तुरंत ही पानी की सप्लाई हुई लेकिन इतने दिनों तक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी यह बड़ी बात है। दूर दराज हैंडपंप पर जाकर लाना पड़ा पानी गांव के सरपंच रामलाल दायमा ने बताया कि बस्सी चंदन सिंह गांव में एक महीने से ज्यादा समय हो गया पानी की सप्लाई नहीं हुई जिसके कारण दूर दराज के हैंडपंप पर पानी लेने महिलाओं को जाना पड़ा। गांव की महिलाओं जिनमें आशा देवी, कन्कु देवी, प्रेम कुंवर, केलाश कुंवर, हकरी, गटु, कचरी देवी, तुलसी आदि ने बताया कि रोजाना रोजमर्रा के काम में लेने के लिए तथा पीने के पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक दौड़ लगानी पड़ी। पानी नहीं आने के कारण गुरुवार को विरोध हुआ तथा विरोध के चलते विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तथा समस्या को नजर अंदाज कर देते हैं। सरपंच एवं ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को वाल दुरुस्त किया गया तथा वाल के अंदर मिट्टी फंस जाने के कारण वाल खराब होना पाया गया। गुरुवार को दोपहर बाद पानी की सप्लाई की गई लेकिन इतने दिनों से गांव के ग्रामीण परेशान हुए तथा इस परेशानी के पीछे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा।1
- सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।1
- सीमलवाड़ा। जनजाति गर्जना एवं सांस्कृतिक समागम रैली के तहत प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को महादेव मंदिर कुआँ परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही विभिन्न चुनौतियों पर चिंता जताते हुए जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दिल्ली में प्रस्तावित रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के मनोनीत सदस्य एवं विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनदयाल चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य महिपाल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच भगवती भाई डूंगरसारण, भूरालाल डूंगर, कांताजी राणा, गणेश बडगमा, वर्तमान सरपंच कुआँ शर्मिला देवी, ढूंढी सरपंच, भेकानाका अध्यक्ष भगवानलाल डामोर, बूथ अध्यक्ष पुनमचंद कलाल, लोकेश दरजी, धनपाल गोड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से समाज में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कानून लागू करवाने की मांग उठाई गई। इस विषय को लेकर दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करने हेतु अधिकाधिक लोगों के शामिल होने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नरपत सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण महिपाल सिंह राठौड़ (कुआँ) द्वारा दिया गया। अंत में भूरालाल डुगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक के अंत में “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का संकल्प लिया।4
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़, शोभायात्रा,,भुमी पुजन, यज्ञ हवन अनुष्ठान, के साथ शुरू हुआ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्री राम की भक्ति के रंग में रंगा पुरा कुशलगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले कू कुशलगढ़ नगर में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री जी के मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले वैदिक मंत्रोंपचार व विधी विधान से पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जंहा भक्तों नगरवासियों ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए , कुशलगढ़ की पावन धरा पर विद्वान पंडित निकुंज मोहन पांडे ने यज्ञ हवन अनुष्ठान पुजा अर्चना का कार्य विधि पूर्वक करवाया,यज्ञ में मुख्य जजमान सुधीर सर्वणकार संग धर्म पत्नी ने यज्ञ हवन अनुष्ठान का लाभ लिया इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सभी सदस्यों कुशलगढ़ नगरवासियों महिला मंडल आदी ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया4
- कुशलगढ़ में विश्व नवकार दिवस के अवसर पर सकल जैन समाज के तत्वावधान में नवकार गार्डन में भव्य सामूहिक नवकार मंत्र जाप आयोजित हुआ। प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक चले अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। रीना कव्वालियां ने भक्ति प्रस्तुति दी और शास्त्री अर्पित भैया ने संचालन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने वाद्ययंत्रों के साथ जाप में भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। नवकारसी (अल्पाहार) का आयोजन हुआ और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रातः 10 बजे तक बंद रहे। दिगंबर बीस पंथी समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ ने नवकार मंत्र अपनाने का आह्वान किया। समाज महामंत्री हसमुखलाल सेठ ने युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ संघवीअध्यक्ष कमलेश कावड़िया, स्थानक श्वेतांबर जैन संघ अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया और तेरापंथी दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष बुद्धिलाल शाह एवं मंत्री मुकेश शाह ने मंत्र के महत्व और समाज में सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। पुरुष श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया व लाल साड़ियों में शामिल हुईं। पंकज सेठ, मनोज ठेकेदार, भरत कव्वालियां, पंकज दोषी, प्रदीप सेट, चक्रेश कोठारी और अनिल नाहटा ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। सकल जैन समाज के पदाधिकारी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर संतोष जताया।1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ओर धंबोला थाना पुलिस ने धम्बोला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में गठित जिला विशेष टीम जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि धम्बोला थाना सर्कल में अल सुबह एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नया गांव हडमतिया तिराहा रास्तापाल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। कार सहित शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए धम्बोला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह सख्त है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बाइट - देवेंद्र देवल थानाधिकारी धंबोला2