Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shakchhi🎁 Singh
More news from Anuppur and nearby areas
- Post by Shakchhi🎁 Singh1
- *मनेंद्रगढ़* *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पी डब्लू डी चौक मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस द्वारा देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।* *पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, रसोई की खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा गया।* *इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।* *इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं NSUI के सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब कमरो (पूर्व विधायक), कृष्ण मुरारी तिवारी (पूर्व नपा उपाध्यक्ष), श्रीमती रूमा चटर्जी (महिला जिला अध्यक्ष शहरी), श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी (महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण), रुक्मिणी खोपरागढ़े, पूनम सिंह, नीलिमा शामल, ज्योति मजूमदार, राधा सरकार, बबीता यादव, ममता रजक, मोहिनी महतो, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश पटेल, विष्णु दास, बड़कू भैया, अमर सिंह, अमोल सिंह मरावी, दीपक श्रीवास्तव, चुन्नू त्रिपाठी, छोटेलाल वर्मा, अज्जू कुमार रवि, राजाराम कोल, लक्ष्मी दास, शंभू घोष, राजा पांडे, दिव्यम पांडे, विवेक चतुर्वेदी, विकास दीवान, प्रशांत जायसवाल, अकरम मंसूरी, संतोष सिंह, अशोक गुप्ता, वकील चौधरी, अजय लाल, रमेश सोनवानी, विपिन चौहान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।*3
- अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र के बसखला गांव में संचालित जेएमएस कंपनी के खिलाफ सोमवार को स्थानीय कर्मचारियों और किसानों ने सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी, भेदभावपूर्ण रवैया और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ चेतावनी देते हुए कहा हैं कि 7 दिन में अगर मांगें न मानी तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वे कर्मचारी और किसान शामिल थे, जिनकी जमीन पर कंपनी संचालित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कंपनी का उत्पादन ठप कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन स्थानीय और बाहरी कर्मचारियों के बीच लगातार भेदभाव कर रहा है। बाहरी कर्मचारियों को अधिक वेतन, बेहतर सुविधाएं और बोनस दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय मजदूरों को कम वेतन देकर उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि जब वे अपने हक और सुविधाओं की मांग करते हैं, तो प्रबंधन उन्हें नौकरी से निकालने का नोटिस देकर डराने और दबाने का प्रयास करता है। कर्मचारियों ने कंपनी पर दमनकारी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी मजदूरों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थानीय कर्मचारियों को प्राथमिकता, बोनस एवं अन्य सुविधाओं में समानता और नौकरी से निकालने के नोटिस के जरिए किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक शामिल है। प्रदर्शन के दौरान कंपनी प्रबंधन ने सात दिनों के भीतर लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।2
- Post by Onkar Singh1
- सोनहत। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में आज सोनहत क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री आदरणीया शिव कुमारी सोनपाकर जी, महामंत्री आदरणीय बाल कृष्ण देवांगन जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय दिलीप यादव जी, मण्डल उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल जायसवाल जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक आदरणीय सुमित राजवाड़े जी, भाजपा मण्डल मंत्री एवं जनपद सदस्य आदरणीया आलेश्वरी अनिल गौतम जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदरणीय हरीश चंद राजवाड़े जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप राजवाड़े जी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश्वर राजवाड़े जी सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा आदरणीय शंभू दयाल जी, रामू राजवाड़े जी, मोहन यादव जी, अनुज राजवाड़े जी, संजय मानिकपूरी जी, उमा राजवाड़े जी, अनिल गौतम जी, सुरेन्द्र राजवाड़े जी, राम देव राजवाड़े जी, हरि सोनपाकर जी, सुरेश ठाकुर जी, डाकून राजवाड़े जी, कृष्णा साहू जी, राम प्रकाश साहू जी, महेश्वर राजवाड़े जी, गुड्डा जी, ओम प्रकाश राजवाड़े जी सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- dhoop me kaam karke khush hai gaw ke log mumbai jaise saher me1
- Post by JIYAUDDIN ANSARI1
- समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर। जिले में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से एक माह का फील्ड विजिट प्लान तैयार किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को सेक्टरवार फील्ड विजिट करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों का विद्यालयों में नामांकन कराये जाये। अधिकारी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी आदेश शीघ्र तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि अभियान को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सोमवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि जल दर्पण एप्लीकेशन के माध्यम से योजना की रियल-टाइम एवं नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर प्याऊ व्यवस्था स्थापित करने के भी निर्देश दिए। राज्य शासन द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत घोषित कृषक कल्याण वर्ष के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही, किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा बाइक रैली, ट्रैक्टर रैली आदि के माध्यम से कृषि संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हैंडपंपों के रखरखाव एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवीन राशन कार्ड जारी करने एवं राशन कार्ड के अद्यतन, लाड़ली बहना योजना की पेंडिंग भुगतान राशि, भूमि सीमांकन तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पंचायती राज के अंतर्गत जलप्रदाय से जुड़ी समस्याओं जैसे पाइपलाइन टूट-फूट, मोटर जलने एवं सुधार कार्य, संबल पंजीयन में लंबित आवेदन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा समग्र आईडी से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण शासकीय भवनों के स्थान पर नवीन भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।2