Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर। बिहारी लाल स्मारक किसान पीजी कॉलेज, आमादरवेशपुर के एमएससी (कृषि) के छात्र विमल कुमार ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एमएससी (कृषि) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। दुल्हूपुर कला निवासी एवं प्रभुराम के पुत्र विमल कुमार ने एमएससी (कृषि) परीक्षा में कुल 1300 अंकों में 1144 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, सहपाठियों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
BALRAM
अम्बेडकरनगर। बिहारी लाल स्मारक किसान पीजी कॉलेज, आमादरवेशपुर के एमएससी (कृषि) के छात्र विमल कुमार ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एमएससी (कृषि) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। दुल्हूपुर कला निवासी एवं प्रभुराम के पुत्र विमल कुमार ने एमएससी (कृषि) परीक्षा में कुल 1300 अंकों में 1144 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, सहपाठियों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 12.95 करोड़ के 5416 मोबाइल मालिकों को लौटाए 📱 आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता! जनपद आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत 394 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹91 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। 👮 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। 📊 मुख्य उपलब्धियां: ✅ आज 394 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए गए। ✅ वर्ष 2026 में अब तक 1,779 मोबाइल फोन (लगभग ₹4.26 करोड़) बरामद किए जा चुके हैं। ✅ फरवरी 2024 से अब तक 5,416 मोबाइल फोन (लगभग ₹12.95 करोड़) उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। इस अवसर पर मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 📢 यदि आपका मोबाइल फोन खो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। 📍 स्थान: रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhPolice #CEIR #MobileRecovery #UPPolice #TV24NewsExpress #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceNews1
- सरकारी स्कूल में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती (रोडवेज) निवासी सुजाता जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके साथियों ने सरकारी स्कूल व एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये वसूले। इसके बाद 'मैक्स आइडिया' के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रोडवेज तिराहे से वांछित आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस को गिरोह द्वारा कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- आप सभी सम्मानित जनो से निवेदन है की आप सब इस गीत को लाइक सेयर के साथ ही कमेन्ट अवश्य करे ..............1
- फायर सेफ्टी और मानकों की धज्जियां: स्कूल में आपातकालीन निकास (एग्जिट) और अग्निशमन यंत्रों का पूरी तरह है अभाव। अजीत मिश्रा (खोजी) 800 बच्चों की जिंदगी दांव पर: करहल के 'प्रयाग पब्लिक स्कूल' में मौत का साया, फायर सेफ्टी और मानकों की उड़ रही धज्जियां! फायर सेफ्टी और मानकों की धज्जियां: स्कूल में आपातकालीन निकास (एग्जिट) और अग्निशमन यंत्रों का पूरी तरह है अभाव। मासूमों पर जुल्म: प्रबंधक अरुणेंद्र यादव पर बच्चों को प्रताड़ित करने और विरोध करने पर अभिभावकों को दबाने का गंभीर आरोप। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत: सुरेखा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर लखनऊ जैसी घटना से पहले तुरंत कार्रवाई की मांग की। मैनपुरी (करहल): जिले के करहल कस्बे में शिक्षा के नाम पर एक बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। मोहल्ला काजी स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल का भवन अत्यंत असुरक्षित, भीड़भाड़ वाले और नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है। यहाँ लगभग 800 मासूम छात्र-छात्रों का जीवन बिना किसी सुरक्षा मानकों के भगवान भरोसे चल रहा है। हादसों को न्योता देते हालात दमघोंटू और छोटे कमरे: स्कूल के कमरे बेहद छोटे हैं, जिनमें लगभग 800 बच्चे ठूंस-ठूंसकर पढ़ने को मजबूर हैं। खेलने के लिए एक इंच भी खुली जगह उपलब्ध नहीं है। आपातकालीन निकास (एग्जिट) का अभाव: भवन में संकट या आग लगने जैसी आपात स्थिति के समय बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोई उचित निकास द्वार या एग्जिट की व्यवस्था नहीं है। फायर सेफ्टी शून्य: स्कूल भवन में न तो अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) हैं, न फायर अलार्म, और न ही कोई इमरजेंसी लाइट। ऐसे में किसी भी अनहोनी की स्थिति में लखनऊ जैसी किसी बड़ी भीषण दुर्घटना की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता। तानाशाही और दबंगई का आलम स्कूल के प्रबंधकों की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल बिल्डिंग कोड और उत्तर प्रदेश के स्कूल सुरक्षा मानकों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक अरुणेंद्र यादव द्वारा फीस जमा न करने या होमवर्क न करने पर मासूम बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट और अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं। विद्यालय के रोशनदान और एसी के आउटडोर पास ही बने घरों की तरफ खुले होने के कारण बच्चों की चीख-पुकार और प्रताड़ना की आवाजें पड़ोसियों तक साफ सुनाई देती हैं। विरोध करने पर विद्यालय प्रबंधक द्वारा दबंगई दिखाते हुए अभिभावकों को भी डरा-धमकाकर चुप करा दिया जाता है। जिला प्रशासन से तीखा सवाल और गुहार स्थानीय निवासी सुरेखा देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस (करहल, मैनपुरी) में प्रार्थना पत्र देकर इस गंभीर मामले की पोल खोली है। शिकायकर्ताओं का आरोप है कि पहले भी जब इस अवैध संचालन के खिलाफ आवाज उठाई गई, तो स्कूल प्रबंधन ने अधिकारियों को मोटी रकम खिलाकर मामले को दबा दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े अग्निकांड या हादसे के बाद ही नींद से जागेगा? क्या मासूमों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे स्कूलों पर ताला लगाने की हिम्मत प्रशासन जुटा पाएगा? अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने तत्काल प्रभाव से स्कूल का औचक निरीक्षण करने, भवन को सील/शिफ्ट करने तथा स्कूल प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- हर घर तिरंगा अभियान चालू हो चुका है आप सभी लोग अपने-अपने छत पर एक तिरंगा जरुर लगाया जाए जय हिंद1
- रूस यूक्रेन युध के बीच भारतीय लापता, परिजनों का प्रधानमंत्री रक्षामंत्री गृह मंत्री से गुहार रूस यूक्रेन युध के बीच भारतीय लापता, परिजनों का प्रधानमंत्री रक्षामंत्री गृह मंत्री से गुहार1
- सावन में पौधारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, अटेवा कार्यकर्ताओं ने सरकार से OPS लागू करने की उठाई आवाज आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर तमसा तट स्थित सुख शांति धाम, नरौली में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपकर अनूठे ढंग से अपनी मांग दोहराई। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि अटेवा के शिक्षक एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी पौधारोपण के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपने प्राणों की आहुति देते हैं, इसलिए उनके लिए भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा है और कर्मचारियों की यह लड़ाई उनके अधिकार मिलने तक जारी रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह और ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के जीवन का आधार है और सरकार को इसे पुनः लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से यह जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, महेंद्र शर्मा, पुनीत यादव, आशीष कुमार, रामबचन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- जायरीन से भरी ऑटो पलटी, 12 घायल—2 की हालत गंभीर #viral #ambedkar_nagar #ambedkarnagarpolice #uppolice1