Shuru
Apke Nagar Ki App…
⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट ⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट
The Public Matter
⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट ⚡ पिथौरागढ़ में आज क्या हुआ? देखिए हर बड़ी खबर फटाफट
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चंपावत:सीएम धामी की पहल से लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, 99% भवन तैयार चंपावत:सीएम धामी की पहल से लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, 99% भवन तैयार1
- जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का सफल संचालन। जनपद में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: जिलाधिकारी। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया इस अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की मंशा के अनुरूप एक विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है। इसके माध्यम से सभी विभागों एवं प्रशासनिक दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्रत्येक गांव में पहुंचकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जनपदवासियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें पेंशन, आधार कार्ड निर्माण व अद्यतनीकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरणों का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का विस्तार शामिल है। प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा राज्य व केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा आम जनता के सहयोग और सहभागिता से ही इस विशेष अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जाएगा।1
- *मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माँ पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर! कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा जानते है परियोजना प्रबंधक से सीधी बात नवीन भट्ट के साथ*1
- स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा1
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड में बुधवार को जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को टीबी रोग की पहचान, लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने टीबी के प्रमुख लक्षणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और बलगम की जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता लगाकर नियमित उपचार कराने से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। डॉ. पूनम ने भी टीबी के लक्षणों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह मेहता ने किया। समापन पर उपस्थित लोगों ने टीबी जागरूकता की शपथ ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, एबीडीओ रमेश सिंह कनवाल, एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष चन्द्रिका तिवारी, शिवराज नयाल सहित जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कार्मिक मौजूद रहे।1
- योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... 99% लोग सिर्फ़ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं... यह बात साफ़ होनी चाहिए: न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही उसकी कोई दवा नकली है और स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है..."1
- UP Weather Alert 24-25 सितंबर: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट | G Express उत्तर प्रदेश Weather Update | 24-25 सितंबर UP Weather Alert | Yellow Alert | G Express उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 24 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 25 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी मिलेगी कि किन जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, कहां तेज हवाएं चलने की संभावना है और किन इलाकों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। वीडियो को अंत तक देखें और अपने परिवार व दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि सभी समय रहते सतर्क रह सकें। G Express पर आपको मौसम, ताजा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले मिलते हैं।1
- चम्पावत:एसपी ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण* चम्पावत:एसपी ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण*1