Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत मंगलवाड़ के सरपंच उम्मीदवार शिमला देवी शर्मा के चुनावी विजन पर आशीष शर्मा से चर्चा
रिपोर्टर साहब
ग्राम पंचायत मंगलवाड़ के सरपंच उम्मीदवार शिमला देवी शर्मा के चुनावी विजन पर आशीष शर्मा से चर्चा
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम पंचायत मंगलवाड़ के सरपंच उम्मीदवार शिमला देवी शर्मा के चुनावी विजन पर आशीष शर्मा से चर्चा1
- मैं राजू मीणा गांव बोबडी माता जी सोमवार तारीख 2 2026 को धमकी दी थी1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- रेलमगरा की काबरा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर का स्वागत राजसमंद की रेलमगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काबरा में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर कानावत के स्वागत एवं अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी है। पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की जा रही है। रविवार को गणेशपुरा, सावलिया खेड़ा एवं सरपंच के गृह गांव सुनारिया खेड़ा में सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। गणेशपुरा में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों को खाखल बावजी, रामदेवजी एवं चारभुजानाथ के मंदिरों में दर्शन करवाए। इसके पश्चात चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने ओढ़नी एवं शॉल ओढ़ाकर तथा तलवार भेंट कर जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित टीम के प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास प्रकट किया। इसी क्रम में सावलिया खेड़ा गांव में भी ग्रामीणों की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। यहां सरपंच,उपसरपंच एवं वार्डपंचों को घोड़े पर बैठाकर सम्मान प्रकट किया गया। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर कानावत को केलों से तौलकर ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं सरपंच के गृह गांव सुनारिया खेड़ा में भी ग्रामीणों ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। गांववासियों ने नवनिर्वाचित सरपंच का फूल-मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रवीण कुंवर को फलों से तौलकर सम्मानित किया गया। गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।कानावत ने ग्रामीणों के स्नेह को बताया प्रेरणास्रोत । इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर कानावत ने ग्राम पंचायत काबरा के समस्त गांवों के ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास प्रदान किया है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। वे ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। पंचायत क्षेत्र के विकास,जनहित से जुड़े कार्यों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी गांवों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रमों में सरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंह कानावत,नवनिर्वाचित उपसरपंच गोपाल मंत्री, विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित वार्डपंच, पूर्व सरपंच राजमल जैन सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकता मौजूद रहे।4
- खेमारू ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कटारा ओर उपसरपंच मुकेश कटारा ने संभाला पदभार। डूंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157 खेमारू ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कटारा और उपसरपंच मुकेश कटारा ने संभाला पदभार डुंगरपुर। जिले की डुंगरपुर पंचायत समिति की खेमारू ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कटारा एवं उपसरपंच मुकेश कटारा ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही ग्राम पंचायत में नई जिम्मेदारियों और विकास कार्यों को लेकर नई शुरुआत हुई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कटारा और उपसरपंच मुकेश कटारा ने पंचायत क्षेत्र के विकास, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। दोनों ने ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा देने का भरोसा जताया।1
- *रतनजोत के बीज बने आफत, 7 बच्चे बीमार* *2 से 7 साल तक के बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पिंडवाड़ा से सिरोही जिला अस्पताल किया रेफर* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* मालेरा/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के मालेरा गांव में शनिवार शाम रतनजोत के बीज खाना सात मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। एक बालक और छह बालिकाओं सहित 7 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार,गांव में चार-पांच परिवार मजदूरी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे रतनजोत के पेड़ के नीचे पहुंचे और वहां पड़े बीज खाने लगे। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचे। बीमार बच्चों में अमित (2),सुशीला (4),कल्पना (6),रुचिका (4),रिया (7),नीलम (6),और सोनिया (4),शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा कारण पूछने पर परिजनों ने बच्चों के रतनजोत के बीज खाने की जानकारी दी। पिंडवाड़ा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। रात करीब 9 बजे बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बच्चों के वार्ड में भर्ती कर दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उपचार जारी है।1
- ग्राम पंचायत भाटोली बागरियान के सरपंच उम्मीदवार गुडडी बाई सत्यनारायण गुर्जर से चुनावी चर्चा1
- फालना के बिरौलिया गांव में सनसनी फैल गई। राम देव मन्दिर के पीछे मिला शव।1