logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका फतेहपुर बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरौली सारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती की गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं, शव को पहचान से बचाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को किसी ज्वलनशील लिक्विड से जलाने का भी प्रयास किया गया है। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिसे लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी में ज्वलनशील पदार्थ लाया गया होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। साथ ही विभिन्न टीमों का गठन कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

1 day ago
user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
पत्रकार श्रियांक शर्मा
Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका फतेहपुर बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरौली सारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती की गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं, शव को पहचान से बचाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को किसी ज्वलनशील लिक्विड से जलाने का भी प्रयास किया गया है। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिसे लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी में ज्वलनशील पदार्थ लाया गया होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। साथ ही विभिन्न टीमों का गठन कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294 एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431 इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे
बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा
इसका सीधा असर
दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी
यानी 77 किमी ज्यादा सफर
साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294
एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431
इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है।
आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।
    1
    यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है। यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है। *निष्कर्ष* : अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।
    1
    कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार
हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर
बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है।
यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है।
*निष्कर्ष* :
अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    Actor रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    1
    बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    1
    जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    21 hrs ago
  • बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    1
    बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • आंदोलन थमने के बाद छात्र छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई कोई छात्र भी अगर रोड पर दिख जा रही है तो उसके ऊपर पुलिस वाले जेंट्स पुलिस वाले लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं धक्का मुक्ति कर के रोड गिरा कर मार रहे है यह कहां का अत्याचार है
    1
    आंदोलन थमने के बाद छात्र छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई कोई छात्र भी अगर रोड पर दिख जा रही है तो उसके ऊपर पुलिस वाले जेंट्स पुलिस वाले लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं धक्का मुक्ति कर के रोड गिरा कर मार रहे है यह कहां का अत्याचार है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    4
    भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया 
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    1
    बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.