जनपद बाराबंकी स्थित 44 साल पुराना संजय सेतु 2 माह के लिए बंद कर दिया गया है जिस पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्लाटून पुल बनाए गए हैं जिस पर हल्के वाहनो से लोग आ जा सकेंगे संजय सेतु में कई जगह ज्वाइंडरों दरारें पड़ गई हैं व पुल के नीचे गाटर में लगी बेरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है जिनकी रिपेयरिंग का कार्य दो माह तक चलेगा वर्तमान में कई बार इस सेतु की मरम्मत हो चुकी है लेकिन यातायात ज्यादा होने के कारण पूर्ण रूप से इसकी रिपेयरिंग सफल नहीं हो पाई है अब पुल को बंद करने के बाद इसकी मरम्मत मजबूती की जाएगी बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294 एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431 इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
जनपद बाराबंकी स्थित 44 साल पुराना संजय सेतु 2 माह के लिए बंद कर दिया गया है जिस पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्लाटून पुल बनाए गए हैं जिस पर हल्के वाहनो से लोग आ जा सकेंगे संजय सेतु में कई जगह ज्वाइंडरों दरारें पड़ गई हैं व पुल के नीचे गाटर में लगी बेरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है जिनकी रिपेयरिंग का कार्य दो माह तक चलेगा वर्तमान में कई बार इस सेतु की मरम्मत हो चुकी है लेकिन यातायात ज्यादा होने के कारण पूर्ण रूप से इसकी रिपेयरिंग सफल नहीं हो पाई है अब पुल को बंद करने के बाद इसकी मरम्मत मजबूती की जाएगी बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294 एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431 इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
- यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।1
- बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।1
- बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।1
- जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- Post by Mohd Aamir1
- लखनऊ स्थित विकास नगर में शाम तकरीबन 5:00 बजे लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया इस विकराल रूप को 30 गैस सिलेंडरों ने और भीषण बना दिया सिलेंडर के फटते ही आगे पूरे क्षेत्र में आग फैल गई आग की लपटे 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगी आग लगने के बाद आसपास के 20 से ज्यादा मकान खाली कराए गए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 घंटे में आग पर काबू पाया सूत्रों के अनुसार इस भीषण दुर्घटना में चार बच्चों की जलकर मृत्यु हो गई बाकी लोगों का जीवन यापन का सारा सामान जलकर खाक हो गया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर तुरंत भेजा4
- आंदोलन थमने के बाद छात्र छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई कोई छात्र भी अगर रोड पर दिख जा रही है तो उसके ऊपर पुलिस वाले जेंट्स पुलिस वाले लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं धक्का मुक्ति कर के रोड गिरा कर मार रहे है यह कहां का अत्याचार है1
- Post by Mohd Aamir1