logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।

3 hrs ago
user_देश दस्तक न्यूज़
देश दस्तक न्यूज़
Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर पंचायत बेलहरा वार्ड नंबर 2 शलारी कुआं का ढकने के लिए कई वर्षों से मांग कर रहे हैं इस पर अधिशासी अधिकारी ना चेरमैन ना सभासद मैंने लिखित में भी एप्लीकेशन दिया था 2023 में आए दिन जानवर गिरने का खतरा बना रहता है इसमें कई बार जानवर गिर गए हैं बच्चों को गिरने खतरा बना रहता है
    2
    नगर पंचायत बेलहरा वार्ड नंबर 2 शलारी कुआं का ढकने के लिए कई वर्षों से मांग कर रहे हैं इस पर अधिशासी अधिकारी ना चेरमैन ना सभासद मैंने लिखित में भी एप्लीकेशन दिया था 2023 में आए दिन जानवर गिरने का खतरा बना रहता है इसमें कई बार जानवर गिर गए हैं बच्चों को गिरने खतरा बना रहता है
    user_अनूप कुमार मौर्या
    अनूप कुमार मौर्या
    Agricultural production फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं।
सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है।
हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।
    1
    बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।
    user_देश दस्तक न्यूज़
    देश दस्तक न्यूज़
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद, यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में 21% तक की वृद्धि की है, जिसे लेकर नोएडा DM ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उपद्रव करने वालों को DM ने कड़ा संदेश दिया है।
    1
    श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद, यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में 21% तक की वृद्धि की है, जिसे लेकर नोएडा DM ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उपद्रव करने वालों को DM ने कड़ा संदेश दिया है।
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    13 hrs ago
  • बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294 एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431 इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे
बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा
इसका सीधा असर
दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी
यानी 77 किमी ज्यादा सफर
साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294
एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431
इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है।
आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।
    1
    यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है। यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है। *निष्कर्ष* : अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।
    1
    कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार
हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर
बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है।
यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है।
*निष्कर्ष* :
अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    Actor रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर का बयान!!
    1
    Lko Big Breaking 
राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर का बयान!!
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.