Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना फखरपुर कुंडासर चौकी क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। घायल की पहचान उमेश वर्मा (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद वैन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Mohd Aamir
थाना फखरपुर कुंडासर चौकी क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। घायल की पहचान उमेश वर्मा (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद वैन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mohd Aamir1
- कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है। यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है। *निष्कर्ष* : अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।1
- भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया ब्यूरो चीफ रामानंद सागर4
- Post by Mohd zaid2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र उर्फ शुभम वर्मा (25) बुधवार देर रात ग्राम मिठवारा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह अपने रिश्तेदार आशुतोष और नैंसी के साथ बाइक पर थे। मिठवारा-बिहुरा मार्ग पर ग्राम खैरातपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्ञानवेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार इमलीपुर निवासी सचिन व राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशुतोष और नैंसी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस समय पर न मिलने से आक्रोशित ज्ञानवेंद्र के साथियों और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. समीर सिन्हा, फार्मासिस्ट हरगोविंद बैसवार और वार्ड ब्वाय आकाश के साथ गाली-गलौज की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। हंगामा करने वालों ने अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी और बीच-बचाव करने वालों से भी अभद्रता कर धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक ज्ञानवेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।1
- बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरेली शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। मौके से एक संदिग्ध डिब्बा भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी जगत राम कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।1
- Post by Latest news india1
- Post by Mohd Aamir1