logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धामी ज्यू आब देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाओ’—हास्य कलाकार जीवन दानू ने चुटीले अंदाज में याद दिलाया चुनावी गणित हास्य कलाकार जीवन दानू ने चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री से कहा—‘धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाँओ’ बिंदुखत्ता, 15 सितंबर। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन बिंदुखत्ता द्वारा चलाया जा रहा घर-घर जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत आज पदयात्रा का 32वां दिन रहा। पदयात्रा 17 एकड़ से शुरू होकर सुभाषनगर, पटेलनगर और मुल्तान नगरी होते हुए बाजपुर चौराहे पर पहुंची, जहां आज की पदयात्रा का विश्राम हुआ। पदयात्रा के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की आवश्यकता और इसके महत्व की जानकारी दी तथा आगामी 27 सितम्बर**, रविवार को प्रस्तावित जनसभा एवं विशाल रैली** को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। बिंदुखत्ता के 32 गांवों में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाना है। अभियान के तहत गांव-गांव रात्रि में भजन-कीर्तन एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जीवन दानू ने अपने चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग करते हुए कहा— “धामी ज्यू आब् तदुक देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाओ। ध्यान धरिया हाँ कि यो बिंदुखात्त वाल्नैकि वोट बटी एक विधायक तय हुँ, आब् यैकि अनदेखी नै करिया।" संगठन ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के मूलभूत अधिकार, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।आज रात्रि शिव मंदिर, पश्चिम राजीवनगर में भजन-कीर्तन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज की पदयात्रा में संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी, बलवंत बिष्ट, नंदन बोरा, चंचल सिंह कोरंगा, ममता बिष्ट, दीपक रौतेला, बलवंत परिहार, कैप्टन सुंदर सिंह खनका, भवान सिंह कठायत, गोविंद गिरी, हरीश रजवार, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, सोहन लाल, गोपाल नेगी, नवीन जोशी, भूपेश जोशी, दौलत सिंह कोरंगा, जीवन पांडे, दीपक पाठक, दीपू पाण्डे, दानी कोरंगा, विरेन्द्र कार्की, सुन्दर कोरंगा, करम सिंह कोरंगा, मीना मेहता सहित सैकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की।

9 hrs ago
user_शैल शक्ति
शैल शक्ति
Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
9 hrs ago
cd239948-67a5-4392-9e78-799a20d623f2

धामी ज्यू आब देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाओ’—हास्य कलाकार जीवन दानू ने चुटीले अंदाज में याद दिलाया चुनावी गणित हास्य कलाकार जीवन दानू ने चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री से कहा—‘धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाँओ’ बिंदुखत्ता, 15 सितंबर। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन बिंदुखत्ता द्वारा चलाया जा रहा घर-घर जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत आज पदयात्रा का 32वां दिन रहा। पदयात्रा 17 एकड़ से शुरू होकर सुभाषनगर, पटेलनगर और मुल्तान नगरी होते हुए बाजपुर चौराहे पर पहुंची, जहां आज की पदयात्रा का विश्राम हुआ। पदयात्रा के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की आवश्यकता और इसके महत्व की जानकारी दी तथा आगामी 27 सितम्बर**, रविवार को प्रस्तावित जनसभा एवं विशाल रैली** को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। बिंदुखत्ता के 32 गांवों में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाना है। अभियान के तहत गांव-गांव रात्रि में भजन-कीर्तन एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जीवन दानू ने अपने चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग करते हुए कहा— “धामी ज्यू आब् तदुक देर नि लगाओ, जल्दी राजस्व ग्राम बढ़ाओ। ध्यान धरिया हाँ कि यो बिंदुखात्त वाल्नैकि वोट बटी एक विधायक तय हुँ, आब् यैकि अनदेखी नै करिया।" संगठन ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के मूलभूत अधिकार, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।आज रात्रि शिव मंदिर, पश्चिम राजीवनगर में भजन-कीर्तन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज की पदयात्रा में संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी, बलवंत बिष्ट, नंदन बोरा, चंचल सिंह कोरंगा, ममता बिष्ट, दीपक रौतेला, बलवंत परिहार, कैप्टन सुंदर सिंह खनका, भवान सिंह कठायत, गोविंद गिरी, हरीश रजवार, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, सोहन लाल, गोपाल नेगी, नवीन जोशी, भूपेश जोशी, दौलत सिंह कोरंगा, जीवन पांडे, दीपक पाठक, दीपू पाण्डे, दानी कोरंगा, विरेन्द्र कार्की, सुन्दर कोरंगा, करम सिंह कोरंगा, मीना मेहता सहित सैकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
    1
    किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा!
किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था।
एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है।
पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं?
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा!
किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था।
एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है।
पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं?
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    4
    गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    1
    रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    2
    कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ 
शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    user_DEEPAK GIRI GOSWAMI
    DEEPAK GIRI GOSWAMI
    Teacher कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
    1
    आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    1
    नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा*
*नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।
*मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख*
सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन
बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत के अनुसार जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच की गई है, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है और जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ रश्मि पंत ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण बने रहते हैं, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी चिकित्सा इकाई में जांच जरूर कराए। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भी यहां के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। #Haldwani #Nainital #SwineFlu
    1
    नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत के अनुसार जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच की गई है, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है और जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ रश्मि पंत ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण बने रहते हैं, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी चिकित्सा इकाई में जांच जरूर कराए। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भी यहां के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। #Haldwani #Nainital #SwineFlu
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.