logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा में प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्रोजेक्ट 'ग्रीन को कंपनी, खिमला' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5 hrs ago
user_अजीमुल्ला खान
अजीमुल्ला खान
रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा में प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्रोजेक्ट 'ग्रीन को कंपनी, खिमला' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • नीमच जिले के जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम चीताखेड़ा से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां करीब 80 वर्षीय दिव्यांग महिला कला बाई न्याय की आस में लोट लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचीं। इस 80 साल की दिव्यांग महिला के पीएम आवास पर संकट मंडरा रहा है। इसी दर्दभरी गुहार के साथ वे लोट लगाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी।
    1
    नीमच जिले के जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम चीताखेड़ा से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां करीब 80 वर्षीय दिव्यांग महिला कला बाई न्याय की आस में लोट लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचीं। इस 80 साल की दिव्यांग महिला के पीएम आवास पर संकट मंडरा रहा है। इसी दर्दभरी गुहार के साथ वे लोट लगाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • मन्दसौर में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस वारदात के आरोपी गुर्जर भाइयों पर अपना शिकंजा कस दिया है।
    1
    मन्दसौर में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस वारदात के आरोपी गुर्जर भाइयों पर अपना शिकंजा कस दिया है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नीमच में एसपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल पर सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    नीमच में एसपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल पर सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र के गुराडिया झाला गांव में करीब दो सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिले युवक के शव के मामले में अब ग्रामीणों और मेहर समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मेहर समाज के लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि राहुल मेहर, पुत्र कालूलाल मेहर का शव गांव के एक कुएं से ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया था। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंगधार थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज हुए दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने न तो आरोपियों से पूछताछ की है और न ही कोई ठोस कदम उठाया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर इस मामले में घोर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि पीड़ित परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। यदि भविष्य में परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मेहर समाज और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
    2
    झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र के गुराडिया झाला गांव में करीब दो सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिले युवक के शव के मामले में अब ग्रामीणों और मेहर समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मेहर समाज के लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। 

ज्ञापन में बताया गया कि राहुल मेहर, पुत्र कालूलाल मेहर का शव गांव के एक कुएं से ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया था। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंगधार थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज हुए दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने न तो आरोपियों से पूछताछ की है और न ही कोई ठोस कदम उठाया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर इस मामले में घोर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि पीड़ित परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। यदि भविष्य में परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मेहर समाज और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Classified ads newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लहसुन बेचने से प्राप्त ₹80 हजार की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिश्रोली निवासी राहुल (23) और गोलू (26) ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर मिश्रोली निवासी फरियादी नवल किशोर मीणा ने 12 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरों ने उनके पशु बाड़े का ताला तोड़कर वहां रखे 65 कट्टों में से लगभग 35 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए थे, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    2
    झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लहसुन बेचने से प्राप्त ₹80 हजार की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिश्रोली निवासी राहुल (23) और गोलू (26) ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले को लेकर मिश्रोली निवासी फरियादी नवल किशोर मीणा ने 12 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरों ने उनके पशु बाड़े का ताला तोड़कर वहां रखे 65 कट्टों में से लगभग 35 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए थे, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
    5 hrs ago
  • नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम पालसोड़ा में खेत तक पहुंचने के रास्ते का विवाद अब एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा का विषय बन गया है। यहां के एक पीड़ित किसान खिलौने के हेलीकॉप्टर की माला पहनकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। रास्ते की समस्या से परेशान पीड़ित किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से सीधे शब्दों में कहा, "रास्ता नहीं दे सकते तो हेलीकॉप्टर दे दीजिए।"
    1
    नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम पालसोड़ा में खेत तक पहुंचने के रास्ते का विवाद अब एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा का विषय बन गया है। यहां के एक पीड़ित किसान खिलौने के हेलीकॉप्टर की माला पहनकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

रास्ते की समस्या से परेशान पीड़ित किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से सीधे शब्दों में कहा, "रास्ता नहीं दे सकते तो हेलीकॉप्टर दे दीजिए।"
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच में दबंगों द्वारा किसानों का रास्ता रोककर हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर विषय को लेकर अधिकारियों को हेलीकॉप्टर पहनकर जानकारी दी गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच में दबंगों द्वारा किसानों का रास्ता रोककर हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर विषय को लेकर अधिकारियों को हेलीकॉप्टर पहनकर जानकारी दी गई है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंदसौर के दलौदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) कैलाश बघेल ने दलौदा धुंधडका रोड पर श्मशान घाट के पास घेराबंदी की। वहां नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार एक पुरुष और उसके पीछे हाथ में झोला लेकर बैठी एक महिला को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार (उम्र 34 वर्ष) और उसकी पत्नी नीलू (उम्र 31 वर्ष), निवासी अंबिका नगर दलौदा बताया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत का 30 ग्राम स्मैक पाउडर और 6 हजार रुपये कीमत का 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थों के साथ घटना में इस्तेमाल स्कूटी (क्रमांक MP ZH6438, कीमत 70 हजार रुपये) और 1 लाख रुपये कीमत के दो एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ दलौदा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 15 के तहत अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध रतलाम जिले के जावरा शहर थाने में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा, आरोपी शिवा के खिलाफ भावगढ़ थाने में अवैध शराब तस्करी और मारपीट के अपराध भी पंजीबद्ध हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डाँगी, सउनि कैलाश बघेल, प्रधान आरक्षक अजीतसिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी, आरक्षक युवराजसिंह, आरक्षक सुनील और महिला आरक्षक रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंदसौर के दलौदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) कैलाश बघेल ने दलौदा धुंधडका रोड पर श्मशान घाट के पास घेराबंदी की। वहां नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार एक पुरुष और उसके पीछे हाथ में झोला लेकर बैठी एक महिला को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार (उम्र 34 वर्ष) और उसकी पत्नी नीलू (उम्र 31 वर्ष), निवासी अंबिका नगर दलौदा बताया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत का 30 ग्राम स्मैक पाउडर और 6 हजार रुपये कीमत का 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थों के साथ घटना में इस्तेमाल स्कूटी (क्रमांक MP ZH6438, कीमत 70 हजार रुपये) और 1 लाख रुपये कीमत के दो एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ दलौदा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 15 के तहत अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध रतलाम जिले के जावरा शहर थाने में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा, आरोपी शिवा के खिलाफ भावगढ़ थाने में अवैध शराब तस्करी और मारपीट के अपराध भी पंजीबद्ध हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डाँगी, सउनि कैलाश बघेल, प्रधान आरक्षक अजीतसिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी, आरक्षक युवराजसिंह, आरक्षक सुनील और महिला आरक्षक रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.