Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर में सुंदर अद्भुत झांकी की प्रस्तुति नाचते कलाकार
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर में सुंदर अद्भुत झांकी की प्रस्तुति नाचते कलाकार
More news from Varanasi and nearby areas
- *गैस सिलेंडर की कमी ने मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई को भी किया प्रभावित* अन्नक्षेत्र कीं एक शाखा बंद हुई भक्त मायूस हो कर लौटे वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई चलाने में कठिनाई हो रही है। मंदिर की एक शाखा में तो भोजन वितरण भी बंद हुआ है हजारों भक्त मायूस होकर वापस लौट गये महंत शंकर पूरी ने कहा कीं व्यकल्पिक व्यवस्था देखी जारही है जल्द ही भक्तों को प्रसाद मिलेगा1
- HP गैस एजेंसी मडियाहू बड़ी दुर्गति है1
- Post by Chandan Prasad1
- *भदोही महोत्सव 15–17 मई को, इस बार स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच* भदोही। कालीन नगरी भदोही में हर वर्ष आयोजित होने वाला भदोही महोत्सव इस बार भी भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर शहर के जीवनदीप संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान महोत्सव के डायरेक्टर Krishna Mishra और Dr. A.K. Gupta ने बताया कि इस साल का महोत्सव पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा। इस बार कार्यक्रम में कई नए कलाकारों को मंच दिया जाएगा और हर साल की तरह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बॉलीवुड नाइट भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय यह महोत्सव 15, 16 और 17 मई को Sri Indrabahadur Singh National Inter College Ground में आयोजित होगा। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और बॉलीवुड नाइट जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस बार भदोही महोत्सव में एक नई पहल भी शुरू की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि स्थानीय उद्योग, व्यापारी और उद्यमी अब इस मंच पर अपने उत्पादों को भी प्रमोट कर सकेंगे। इसके लिए महोत्सव परिसर में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कालीन उद्योग से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों और कंपनियों को अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का बड़ा अवसर मिलेगा। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार महोत्सव के आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। Shailesh Kumar Mishra द्वारा इस आयोजन को लेकर सकारात्मक सहयोग दिया जा रहा है। आयोजक डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से इस बार का भदोही महोत्सव और भी यादगार बनने की उम्मीद है। महोत्सव के आयोजन को लेकर जिले के लोगों में भी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि भदोही महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं, खेल और उद्योग को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा अवसर बनता जा रहा है।3
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।1
- भदोही जिले के ग्राम सभा कलनुआ में श्री मद भागवत कथा खत्म हो गया और गया जा रहे है राधे राधे1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मां पीड़ा नहीं सह पाई… 81 साल की शांति देवी कमरे में मृत मिलीं, परिवारिक तनाव की आशंका वाराणसी। जिले के मंगारी बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मार्मिक घटना सामने आई, जहां 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी अपने कमरे में मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा और शोक का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार शांति देवी के तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अशोक चौरसिया, मझला बेटा धनश्याम चौरसिया, छोटा बेटा मनोज चौरसिया और सबसे छोटी संतान मुन्ना देवी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शांति देवी पिछले कुछ समय से छोटे बेटे मनोज चौरसिया के घर रह रही थीं। परिवार के लोगों का कहना है कि बीते करीब दो वर्षों से घर के भीतर चल रहे पारिवारिक तनाव और आपसी मनमुटाव से शांति देवी काफी परेशान रहती थीं। बताया जा रहा है कि मझले बेटा धनश्याम चौरसिया खाना खिलाता था इस समय शांति देवी को। परिजनों का मानना है कि लगातार मानसिक पीड़ा और तनाव को वह सह नहीं पाईं। शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो शांति देवी मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलते ही फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फूलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि परिवार के भीतर बुजुर्गों की भावनात्मक स्थिति और सम्मान का कितना ध्यान रखा जा रहा है। शांति देवी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोग इसे परिवारिक रिश्तों में बढ़ती दूरी का दर्दनाक उदाहरण मान रहे हैं।1
- शॉर्ट सर्किट से अशोका पैलेस में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला गोपीगंज। रविवार की सुबह लगभग 7 बजे क्षेत्र के अशोका पैलेस कठौता में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लॉन में रखे कई विद्युत उपकरण उसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाए जाने के बाद टीम वापस लौट गई। लॉन पर मौजूद कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आग फैलने से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था।1