Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔥 सिर्फ 6 महीने में बनें सेफ्टी ऑफिसर, इंटर किए है तो 🔥 सिर्फ 6 महीने में बनें सेफ्टी ऑफिसर, इंटर किए है तो
AGS live
🔥 सिर्फ 6 महीने में बनें सेफ्टी ऑफिसर, इंटर किए है तो 🔥 सिर्फ 6 महीने में बनें सेफ्टी ऑफिसर, इंटर किए है तो
More news from बिहार and nearby areas
- Post by राज भारद्वाज1
- छपरा में दुर्घटना होने पर 18 मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों में होगा निशुल्क उपचार छपरा में 18 अस्पताल मल्टी स्पेशलिस्ट है जहां अस्पताल में निशुल्क इलाज दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य संबंध किया जाएगा, मामले की जानकारी यातायात पुलिस उपाध्यक्ष द्वारा दी गई,1
- दिल्ली में एक राहगीर से बात करते राहुल गांधी। इस शख़्स के दिल में हर किसी के लिए एक-सी मोहब्बत है। ❤️1
- प्रशांत के जिला सचिव ने खोल दी सब की पोल, 242 पर प्रशांत किशोर पड़ेंगे भारी #tfnbihar #साहेबगंज प्रशांत के जिला सचिव ने खोल दी सब की पोल, 242 पर प्रशांत किशोर पड़ेंगे भारी #tfnbihar #साहेबगंज . . . . . #tirhutfirst #prasantkishor #PKforCM #PK #bihar #NarendraModi #NitishKumar #politics1
- आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों लगा का लगा अंबा,गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों का अंबार लग गया है। गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।नगर पंचायत में सफाईकर्मियों का हड़ताल पांचवा दिन भी जारी है इसका असर अब नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई रहा है गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है।बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है,वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।नगर पंचायत के कई वार्डो में कूड़े के ढेर लग गए हैं और डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि घरों से निकलने वाला कचरा जमा होता जा रहा है, जबकि बाजार और सड़कों पर भी गंदगी फैलती जा रही है।आम दिनों में जहां नियमित सफाई होती थी।वहां अब बदबू और गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है खासकर बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।नगर पंचायत के सड़कों और बाजारों में विद्यालय के पास भी कचरे का अंबार लगा हुआ है इस समय मानसून का मौसम है और सावन का पावन माह के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस आ रहा है ऐसे समय में सफाई व्यवस्था बाधित होने से संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। संक्रमण और बीमारी फैलने लगेगी।अगर हड़ताल लंबी चली तो मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लग सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।1
- शिक्षक हितों की बुलंद आवाज़: बगहा में डॉ. राहुल राज के समर्थन में उमड़ा शिक्षकों का भरोसा, हर अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प पश्चिम चंपारण जिले में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षाविद्, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षक हितों के मुखर पैरोकार डॉ. राहुल राज ने बगहा अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और न्यायपूर्ण मांगों की लड़ाई वे पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की असली ताकत शिक्षक हैं। यदि शिक्षक सम्मानित और सुरक्षित होंगे, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें पुराना पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, समयबद्ध प्रोन्नति, अर्जित इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण, विशेष वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना सहित सभी सेवांत लाभ उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस मांग को लेकर वे लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। साथ ही वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अनुदान के स्थान पर नियमित वेतनमान, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का स्थायी समाधान तथा सरकारी विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से जोड़ने की दिशा में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी, ताकि उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को समान सम्मान, अधिकार और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक समाज की आवाज़ को सरकार और नीति-निर्माताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी शिक्षक को उसके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। शिक्षकों ने डॉ. राहुल राज के समक्ष विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों को उठाया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने डॉ. राहुल राज की शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल चुनावी समय में नहीं बल्कि हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा रहे। उपस्थित शिक्षकों ने भी डॉ. राहुल राज के प्रति प्रबल विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव, शिक्षक नेता उमेश राम, जाकिर हुसैन, रामाशंकर चौधरी, रूपेश कुमार, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।1
- सहयोग शिविर में उठा बिजली समस्या का मुद्दा तीन पंचायतों में लगे सहयोग शिविर नौतन प्रखंड के शिवराजपुर मंगलपुर गुदरिया और भगवानपुर पंचायत में बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.कार्य क्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर से लोगों को लाभ मिल रहा है.आवास निवास, आय प्रमाण पत्र आई-श्रम कार्ड राशन एवं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिले.शिविर में बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने विभागीय उपेक्षा की बात करते हुए आक्रोश जताया. इस संबंध में बीडिओ गिरधारी लाल ने कहा कि आवेदन मेरे पास दें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सकें.शिवराजपुर मुखिया लाल बाबू मिश्र उर्फ सेम्पू मिश्र ने कहा कि यह सहयोग शिविर में लोग अपनी समस्या रख समाधान करा सकते हैं. ताकि लोग प्रखंड में चक्कर नहीं लगा सकें. मंगलपुर गुदरिया में जिला उपाध्यक्ष वीस सूत्री उपाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल शाह नौतन प्रखंड प्रमुख कृष्ण देव चौधरी अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा सीडिपीओ संध्या कुमारी, मुखिया राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिविर आयोजित की गई. जहां लोगों ने अपनी समस्या रखा.मौके पर विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू, सीओ अलका कुमारी, बीईओ रेयाज अहमद, एम ओ प्रदीप कुमार, किशोर सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रमा सिंह, मुन्ना साह आदि मौजूद रहे.1