logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडार में स्कूल बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला; सभी छात्र सुरक्षित मंडार थाना क्षेत्र के सोनेला के पास राजेश्वर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडार की स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे लिया, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस कुछ और आगे बढ़कर गहरे गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। सूचना पर मंडार पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस के अनुसार हादसे में किसी छात्र या स्टाफ सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी विद्यार्थियों के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

9 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
9 hrs ago

मंडार में स्कूल बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला; सभी छात्र सुरक्षित मंडार थाना क्षेत्र के सोनेला के पास राजेश्वर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडार की स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे लिया, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस कुछ और आगे बढ़कर गहरे गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। सूचना पर मंडार पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस के अनुसार हादसे में किसी छात्र या स्टाफ सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी विद्यार्थियों के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री विद्यालय बागरा में 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण, 100 छात्रों को मिली जिम्मेदारी बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में लगभग 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र कुमार, हरीश कुमार एवं कानमल छीपा के नेतृत्व में गांव के सरपंच सत्यप्रकाश राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा तथा चंपालाल बोराणा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बागरा के 'एक व्यक्ति एक पेड़' वृक्षप्रेमी समूह के सदस्यों चंपालाल बोराणा, राजू टेलर एवं अशोक जैन ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सफेद टी-शर्ट भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम में पीरसिंह काबावत, सोहन सिंह काबावत, भूराराम रांगी, जोर सिंह राजपुरोहित, बग सिंह राजपुरोहित, रमेश राणा, प्रेमपाल डाबी, रणजीत कुमार दवे, डूंगर राम, दिनेश कुमार विश्नोई, विक्रम पुरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री विद्यालय बागरा में 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण, 100 छात्रों को मिली जिम्मेदारी
बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में लगभग 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र कुमार, हरीश कुमार एवं कानमल छीपा के नेतृत्व में गांव के सरपंच सत्यप्रकाश राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा तथा चंपालाल बोराणा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर बागरा के 'एक व्यक्ति एक पेड़' वृक्षप्रेमी समूह के सदस्यों चंपालाल बोराणा, राजू टेलर एवं अशोक जैन ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सफेद टी-शर्ट भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में पीरसिंह काबावत, सोहन सिंह काबावत, भूराराम रांगी, जोर सिंह राजपुरोहित, बग सिंह राजपुरोहित, रमेश राणा, प्रेमपाल डाबी, रणजीत कुमार दवे, डूंगर राम, दिनेश कुमार विश्नोई, विक्रम पुरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जालौर बुधवार को शहर सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया शहर के भेरुनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया इसी तरह शहर के निकट पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महंत रणछोड़ भारती जी महाराज से श्रद्धालु वाले आशीर्वाद लेकर शहर सहित देश प्रदेश में खुशी की मंगल कामना की इसी तर श्री मंदिरह मंदिर धाम पर ब्रह्मलीन संत की शांतिनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे शहर के जागनाथ महादेव मंदिर बागेश्वर मठ मलकेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थान पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
    2
    जालौर बुधवार को शहर सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया शहर के भेरुनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया इसी तरह शहर के निकट पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महंत रणछोड़ भारती जी महाराज से श्रद्धालु वाले आशीर्वाद लेकर शहर सहित देश प्रदेश में खुशी की मंगल कामना की इसी तर श्री मंदिरह मंदिर धाम पर ब्रह्मलीन संत की शांतिनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे शहर के जागनाथ महादेव मंदिर बागेश्वर मठ मलकेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थान पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
    1
    मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ओल्ड सिटी में झील किनारे स्थिति बहुत ही दयनीय है झील किनारे जगह जगह बंसलिया टूटी हुई है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है प्रशासन को समय रहते मरम्मत करवानी चाहिए झीलों की दुर्दशा पर उदयपुर विधायक साहब मोन क्यों है स्मार्ट सिटी एक छलावा है और कुछ नहीं। झीले जो उदयपुर शहर में हर पर्यटक देखने आता है पर अभी दाईजी पुलिया मार्ग पर झील किनारे इतनी दयनीय स्थिति हो रही है वो देखते नहीं बनती जो अखबारों में पर्यटकों की संख्या को लेकर बड़े बड़े दावे करते है वाह वाही लूटते है उनको एक बार झीलों के आस पास जाकर देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि आने वाला पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जा रहा है दाईजी पुलिया मार्ग पर रोड लाइट बंद है कई दिनों से जगह जगह झील किनारे थूम लिया टूटी हुई है कोई देखने वाला नहीं है स्मार्ट सिटी के नाम पर छलावे के अलावा कुछ नहीं है उदयपुर की जनता को आगे आना चाहिए
    2
    ओल्ड सिटी में झील किनारे स्थिति बहुत ही दयनीय है झील किनारे जगह जगह बंसलिया टूटी हुई है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है प्रशासन को समय रहते मरम्मत करवानी चाहिए
झीलों की दुर्दशा पर उदयपुर विधायक साहब मोन क्यों है स्मार्ट सिटी एक छलावा है और कुछ नहीं।
झीले जो उदयपुर शहर में हर पर्यटक देखने आता है पर अभी दाईजी पुलिया  मार्ग पर  झील किनारे इतनी दयनीय स्थिति हो रही है वो देखते नहीं बनती जो अखबारों में पर्यटकों की संख्या को लेकर बड़े बड़े दावे करते है वाह वाही लूटते है उनको एक बार झीलों के आस पास जाकर देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि आने वाला पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जा रहा है दाईजी पुलिया मार्ग पर रोड लाइट बंद है कई दिनों से जगह जगह झील किनारे थूम लिया टूटी हुई है कोई देखने वाला नहीं है स्मार्ट सिटी के नाम पर छलावे के अलावा कुछ नहीं है उदयपुर की जनता को आगे आना चाहिए
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    3 hrs ago
  • दर्शन हुए आसान, लेकिन सफर अब भी मुश्किल, मालेश्वर मठ के लिए उठी सर्विस रोड की मांग!"
    1
    दर्शन हुए आसान, लेकिन सफर अब भी मुश्किल, मालेश्वर मठ के लिए उठी सर्विस रोड की मांग!"
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 में संध्या आरती में हुए मंदिर में किया शांति पाठ श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 बटुकों ने संध्या आरती में हुए शरीक , मंदिर में किया सस्वर शांति पाठ चारभुजा मेवाड़ के तीर्थ धाम गढ़बोर चारभुजा में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू तहसील में श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे गुरुकुल वेद विद्यालय से 86 ब्राह्मण बटुकों का दल ने मंगलवार सायं कालिन संध्या आरती में शरीक होकर दर्शन किए जहां उन्होंने सस्वर शांति पाठ किया तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जहां उनके साथ गुरुजन पंडित नारायणाचार्य ने बताया कि जोगणिया माता शक्तिपीठ गुरुकुल वेद विद्यालय स्थाई है जहां तीनों वेद की 4रो ही शाखाओं का ज्ञान दिया जा रहा है। किसी के साथ संपूर्ण वैदिक एवं ज्योतिष का ज्ञान के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही हैं। जहां इस गुरुकुल में 86 बटुक स्थाई रूप से वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। यह गुरुकुल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। चारभुजा दर्शन उपरांत सभी बटुकों के साथ गुरुजनों द्वारा मंदिर में कृष्ण लीला के दर्शन भी किए तथा मंदिर की परिक्रमा लगाकर सायं कालीन भोजन भी किया। इस दर्शन के समय उनके साथ, पंडित नारायणाचार्य ,पंडित हरिओम शर्मा, बाबूलाल गुर्जर गौड, धर्मराज पारीक अनिल कुमार प्रकाश सहित आधुनिक शिक्षा के वीरेंद्र शर्मा, माया देवी ,सांता दशावत, दुर्गेश धाकड़ सहित गुरुजन मौजूद थे। जहां मंदिर में दर्शनों को आए श्रद्धालुओं द्वारा भी बटुकों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।
    2
    श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 में संध्या आरती में हुए  मंदिर में किया शांति पाठ
श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 बटुकों ने संध्या आरती में हुए शरीक , मंदिर में किया सस्वर शांति पाठ
चारभुजा मेवाड़ के तीर्थ धाम गढ़बोर चारभुजा में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू तहसील में श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे गुरुकुल वेद विद्यालय से 86 ब्राह्मण बटुकों का दल ने मंगलवार सायं कालिन संध्या आरती में शरीक होकर दर्शन किए जहां उन्होंने सस्वर शांति पाठ किया तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जहां उनके साथ गुरुजन पंडित नारायणाचार्य ने बताया कि जोगणिया माता शक्तिपीठ गुरुकुल वेद विद्यालय स्थाई है जहां तीनों वेद की 4रो ही शाखाओं का ज्ञान दिया जा रहा है। किसी के साथ संपूर्ण वैदिक एवं ज्योतिष का ज्ञान के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही हैं। जहां इस गुरुकुल में 86 बटुक स्थाई रूप से वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। यह गुरुकुल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। 
चारभुजा दर्शन उपरांत सभी बटुकों के साथ गुरुजनों द्वारा मंदिर में कृष्ण लीला के दर्शन भी किए तथा मंदिर की परिक्रमा लगाकर सायं कालीन भोजन भी किया। इस दर्शन के समय उनके साथ, पंडित नारायणाचार्य ,पंडित हरिओम शर्मा, बाबूलाल गुर्जर गौड, धर्मराज पारीक अनिल कुमार प्रकाश सहित आधुनिक शिक्षा के वीरेंद्र शर्मा, माया देवी ,सांता दशावत, दुर्गेश धाकड़ सहित गुरुजन मौजूद थे। जहां मंदिर में दर्शनों को आए श्रद्धालुओं द्वारा भी बटुकों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गुरु शिष्य के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की आस्था अपार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 गुरु पूर्णिमा पर्व पर देवालयों और गुरु आश्रम में उमडा आस्था का सैलाब, दिनभर आश्रमों में शिष्यों ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, 700 साल पुराने वनाई गांव के चेतननाथ महाराज के आश्रम में लगा भक्तों का तांता, कल बैठक में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे सर्वसमाज के श्रद्धालु, पाकिस्तान से लाई जाएगी हिंगलाज माता जी की ज्योत,
    1
    गुरु शिष्य के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की आस्था अपार
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
गुरु पूर्णिमा पर्व पर देवालयों और गुरु आश्रम में उमडा आस्था का सैलाब,
दिनभर आश्रमों में शिष्यों ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद,
700 साल पुराने वनाई गांव के चेतननाथ  महाराज के आश्रम में लगा भक्तों का तांता,
कल बैठक में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे सर्वसमाज के श्रद्धालु,
पाकिस्तान से लाई जाएगी हिंगलाज माता जी की ज्योत,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मालेश्वर आश्रम वाना में राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाना स्थित श्री मालेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भामाशाह एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री मालेश्वर मठ वाना पहुंच श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल से ही मठ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति व गौरक्षार्थ हवन का शुभारंभ हुआ जो बुधवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
    1
    मालेश्वर आश्रम वाना में राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाना स्थित श्री मालेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भामाशाह एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री मालेश्वर मठ वाना पहुंच श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल से ही मठ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति व गौरक्षार्थ हवन का शुभारंभ हुआ जो बुधवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की।
इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.