logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में आए तेज आंधी, बारिश से फसले हुई चौपट, किसानों ने सरकार से की मुआवजे की मांग। खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से रवि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बे मौसम मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है और वह सरकार वह प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तेज आंधी तूफान और बारिश ने गोगरी प्रखंड क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसलों को चौपट कर दिया दलहन और तेलहन एवं आम, लीची की फसल भी इस प्रकृति आपदा से प्रभावित हुई है। इधर गोगरी, रामपुर, बोरना पंचायत के कई किसान हाजी मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मीर अफरोज, दिनेश यादव, रविंद्र शाह, अजय बिन्द, पवन पासवान सहित कृषि विभाग से आग्रह किया है की फसलों के नुकसान का सर्वे कर निश्चित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए। इस संबंध में गोगरी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी बारिश से फसलों की निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि वह फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को सहायता मिल सके।

3 hrs ago
user_Md Javed
Md Javed
बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
3 hrs ago

गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में आए तेज आंधी, बारिश से फसले हुई चौपट, किसानों ने सरकार से की मुआवजे की मांग। खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से रवि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बे मौसम मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है और वह सरकार वह प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तेज आंधी तूफान और बारिश ने गोगरी प्रखंड क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसलों को चौपट कर दिया दलहन और तेलहन एवं आम, लीची की फसल भी इस प्रकृति आपदा से प्रभावित हुई है। इधर गोगरी, रामपुर, बोरना पंचायत के कई किसान हाजी मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मीर अफरोज, दिनेश यादव, रविंद्र शाह, अजय बिन्द, पवन पासवान सहित कृषि विभाग से आग्रह किया है की फसलों के नुकसान का सर्वे कर निश्चित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए। इस संबंध में गोगरी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी बारिश से फसलों की निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि वह फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को सहायता मिल सके।

More news from Khagaria and nearby areas
  • गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के जामा मस्जिद गोगरी में ईद की नमाज अदा की गई वहीं नमाज अदा के बाद बड़े,बूढ़े,बच्चे सभी  लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिये इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोगरी पुलिस बल के अलावे गोगरी के चौकीदार अशोक कुमार, वार्ड प्रतिनिधि मनोज कुमार के अलावे गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के जामा मस्जिद गोगरी में ईद की नमाज अदा की गई वहीं नमाज अदा के बाद बड़े,बूढ़े,बच्चे सभी  लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिये इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोगरी पुलिस बल के अलावे गोगरी के चौकीदार अशोक कुमार, वार्ड प्रतिनिधि मनोज कुमार के अलावे गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    5 hrs ago
  • शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे। अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    1
    शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे।
अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • इस गरीब भाई को याद गेहूं का सफल कब होगा याद रख
    1
    इस गरीब भाई को याद गेहूं का सफल कब होगा याद रख
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    13 min ago
  • बिहार के मधेपुरा में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तक शांति और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इंसानियत का संदेश दिया। शनिवार की सुबह मधेपुरा शहर में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हजारों नमाज़ियों ने एक साथ सजदा किया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जहां न कोई धर्म की दीवार थी, न कोई भेदभाव—बस इंसानियत और भाईचारे का पैगाम था। ईद के इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते दिखे। मधेपुरा से ये तस्वीरें बताती हैं कि जब बात त्योहार की हो, तो सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही होता है। बाइट --प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    4
    बिहार के मधेपुरा में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तक शांति और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इंसानियत का संदेश दिया।
शनिवार की सुबह मधेपुरा शहर में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हजारों नमाज़ियों ने एक साथ सजदा किया।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जहां न कोई धर्म की दीवार थी, न कोई भेदभाव—बस इंसानियत और भाईचारे का पैगाम था।
ईद के इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए।
वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते दिखे।
मधेपुरा से ये तस्वीरें बताती हैं कि जब बात त्योहार की हो, तो सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही होता है।
बाइट --प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Voice of people अलौली, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के नतीजे बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए.इस रोमांचक मुकाबले में वरुण यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव को भारी मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया है. वरुण यादव की इस जीत के बाद उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. सीधी टक्कर में वरुण ने मारी बाजी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव और वरुण यादव के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी.मतगणना के बाद आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वरुण यादव को कुल 267 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बिजेंद्र यादव को मात्र 129 मतों से संतोष करना पड़ा.इस तरह वरुण यादव ने 138 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान इससे पहले बुधवार सुबह से ही सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह चरम पर था. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन के अनुसार, कुल 700 मतदाताओं में से 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का लगभग 60 प्रतिशत रहा।मतदान करने वालों में 288 पुरुष और 132 महिला मतदाता शामिल रहीं।
    1
    सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के नतीजे बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए.इस रोमांचक मुकाबले में वरुण यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव को भारी मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया है. वरुण यादव की इस जीत के बाद उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया.
सीधी टक्कर में वरुण ने मारी बाजी
अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव और वरुण यादव के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी.मतगणना के बाद आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वरुण यादव को कुल 267 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बिजेंद्र यादव को मात्र 129 मतों से संतोष करना पड़ा.इस तरह वरुण यादव ने 138 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
इससे पहले बुधवार सुबह से ही सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह चरम पर था. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन के अनुसार, कुल 700 मतदाताओं में से 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का लगभग 60 प्रतिशत रहा।मतदान करने वालों में 288 पुरुष और 132 महिला मतदाता शामिल रहीं।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • मधेपुरा जिले में बीती रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम ने खासकर किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। फसल कटाई के ठीक पहले आई इस आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले के मुरलीगंज, कुमारखंड, घैलाढ़ समेत कई प्रखंडों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में लगी मकई, गेहूं और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कई जगहों पर खड़ी फसलें जमीन पर गिरकर बिछ गईं, तो कहीं जलजमाव के कारण फसल सड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन एक ही रात में सब कुछ खत्म हो गया। शहरी इलाकों में कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे टूट गए और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ जगहों पर कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार जल्द मदद नहीं करती है, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। मौसम की इस मार ने मधेपुरा में किसानों की कमर तोड़ दी है और अब उनकी निगाहें राहत और मुआवजे पर टिकी हैं। बाइट 1 - सत्यनारायण यादव, किसान बाइट 2 - रत्नेश कुमार यादव, किसान बाइट 3 - सुधीर यादव, किसान बाइट 4 - अभय कुमार मेहता, किसान बाइट 5 - चंद्रभूषण मेहता, किसान
    4
    मधेपुरा जिले में बीती रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम ने खासकर किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। फसल कटाई के ठीक पहले आई इस आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
जिले के मुरलीगंज, कुमारखंड, घैलाढ़ समेत कई प्रखंडों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में लगी मकई, गेहूं और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कई जगहों पर खड़ी फसलें जमीन पर गिरकर बिछ गईं, तो कहीं जलजमाव के कारण फसल सड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन एक ही रात में सब कुछ खत्म हो गया। शहरी इलाकों में कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे टूट गए और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ जगहों पर कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार जल्द मदद नहीं करती है, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। मौसम की इस मार ने मधेपुरा में किसानों की कमर तोड़ दी है और अब उनकी निगाहें राहत और मुआवजे पर टिकी हैं।
बाइट 1 - सत्यनारायण यादव, किसान 
बाइट 2 - रत्नेश कुमार यादव, किसान 
बाइट 3 - सुधीर यादव, किसान 
बाइट 4 - अभय कुमार मेहता, किसान 
बाइट 5 - चंद्रभूषण मेहता, किसान
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Voice of people अलौली, खगड़िया, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.