Shuru
Apke Nagar Ki App…
Moolchand saini
More news from Jaipur and nearby areas
- जयपुर जिले के मनोहरपुर। संपूर्ण जनशक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट राजस्थान की ओर से शनिवार को राम मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026-27 आयोजित किया गया। ट्रस्ट के सचिव संपूर्णानंद शर्मा के अनुसार, समारोह में मनोहरपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि कक्षा 10,12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिलेगा1
- Post by Moolchand saini1
- विराटनगर पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज योग गुरु पूरणमल यादव के सानिध्य में 10 मिनट का प्रार्थना में प्राणायाम, ध्यान एव हास्य क्रियाओ का विशेष सत्र का आयोजन किया गया ,शिविर में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग गुरु पूरणमल यादव ने छात्रों को प्राणायाम, ध्यान के माध्यम से विद्यार्थी में एकाग्रता कैसे आए इस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी सहायता मिलती है,कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। योग सत्र के पश्चात विद्यार्थियों ने ध्यान एवं श्वास क्रिया का भी अभ्यास किया,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल जेवरिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग जैसी गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने योग गुरु पूरणमल यादव का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया स्टाफ श्री शंकर लाल यादव, ममता गुर्जर दिलीप कुमर आदि ने योग का अभ्यास किया अंत में संस्था द्वारा योग गुरु पूरणमल यादव को सर्वहित सर्व समाज के लिए अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद दिया गया1
- संपूर्ण जनशक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट राजस्थान की ओर से शनिवार को राम मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026-27 आयोजित किया गया।1
- सैंथल उपखंड क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में शिव पंचायत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई ग्राम पंचायत कालीपहाडी के गांव दांतली की पिपल्या ढाणी मैं शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से नो से झंडा कलश यात्रा सत्यनारायण शर्मा व विनोद शर्मा पटेल ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया इस अवसर पर आचार्य बृज किशोर शर्मा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह कलश यात्रा गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर से आरंभ हुई, गांव के गांव की परिक्रमा करती हुई पिपल्या ढाणी मंदिर पहुंची कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। वहीं, युवाओं और बच्चों ने भी पीले वस्त्र पहनकर हाथों में झंडा लेकर यात्रा में सहभागिता की। जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मूर्ति स्थापना के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वालों में भगवान सहाय मीणा योगेंद्र शर्मा राधा मोहन शर्मा रामनाथ सेठ जगदीश मीणा रामकिशन मीणा पप्पू मीणा पूरण मीणा कल्लू योगी मीणा मोतीलाल मीणा जगदीश मीणा विश्राम पोसवाल राजेश पोसवाल निहाल सिंह पोसवाल अन्य अन्य ग्रामीण मौजूद रहे3
- *डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन* *डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन* निवारू रोड स्थित डॉलफिन इंटरनेशनल स्कूल में आज मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य, रंगारंग एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन प्रेम, सम्मान और खुशियों के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक कार्यक्रमों ने सभी माताओं का दिल जीत लिया और कई अभिभावक भावुक हो उठे। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियाँ एवं गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। म्यूजिकल गेम्स, डांस एक्टिविटी, फन एक्टिविटीज एवं सरप्राइज मोमेंट्स ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विजेता माताओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम के लिए विशेष ड्रेस कोड “पिंक एवं रेड” रखा गया था, जिससे पूरा परिसर आकर्षक एवं उत्सवमय दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न मंचीय प्रस्तुतियों एवं एक्टिविटीज ने सभी का मन मोह लिया। और अंत में विद्यालय निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि बच्चे के जीवन की पहली गुरु, सबसे बड़ी प्रेरणा और उसकी सफलता की मजबूत नींव होती है।” उन्होंने सभी माताओं के प्रेम, त्याग एवं समर्पण को नमन करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन प्रेम, अपनत्व एवं सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- हरमाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही हरमाड़ा थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हरमाड़ा थाना अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि गिरोह के शातिर बदमाश दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास के श्मशान घाट में जाकर सो जाते थे ताकि पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल सके। आरोपी इतने शातिर थे कि वह चोरी की बाइक के पार्ट्स निकालकर अलग-अलग दुकानों पर बेच दिया करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास चौधरी और अक्षय पारीक को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में चोंमू हरमाड़ा विश्वकर्मा सहित आसपास के थाना इलाकों में दर्जनों चोरी की वारदात करना कबूल किया है फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।1
- यह शुभ रात्रि संदेश चांदनी रात में यादों के दिल में दीपक जलाने की बात करता है। अपनों का ख्याल नींद चुरा लेता है, यही भावनाएं इसमें व्यक्त की गई हैं।1