Shuru
Apke Nagar Ki App…
हुगली के चंडीतला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श भारत TV
हुगली के चंडीतला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने घर से हुई 25 से 30 लाख रुपये की ज्वैलरी की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन श्री धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।1
- गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने करीब 25 से 30 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मकान में किराये पर रहने वाले आरोपी अनंत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने के हार, डायमंड सेट, झुमके और कंगन समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने मकान मालिक का भरोसा जीतने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- अगर पेपर लीक जैसे मुद्दे पर विरोध केवल सरकार देखकर तय किया जाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। पंजाब और अन्य विपक्ष-शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलों पर CJP की चुप्पी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पंजाब में पेपर लीक की घटना पर CJP पूरी तरह खामोश है और जब इस बारे में मीडिया ने सवाल पूछे, तो उनका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।1
- पोर्टर (Porter) ऐप की मनमानी और चालाकी के खिलाफ कमर्शियल ड्राइवरों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ड्राइवरों का आरोप है कि ऐप में 'Outstation Trips' (आउटस्टेशन ट्रिप्स) का बटन चालू रखने के बावजूद उन्हें जबरदस्ती लोकल भाड़े भेजे जा रहे हैं। जब ड्राइवर इन लोकल भाड़ों को रिजेक्ट करते हैं, तो ऐप का सिस्टम उनका 'Completion Score' घटाकर सीधा 0% कर देता है। स्कोर शून्य होते ही ड्राइवरों को 'Blue' (ब्लू) टियर में धकेल दिया जाता है, जिससे उन्हें मिलने वाले सभी बेनिफिट्स खत्म हो जाते हैं। ड्राइवर भाइयों का कहना है कि सिस्टम की इस खराबी और गलती की सज़ा उन्हें भुगतनी पड़ रही है। इसके सबूत में दिखाया गया है कि आउटस्टेशन बटन ऑन रहने पर भी लगातार लोकल भाड़े आ रहे हैं और 23 घंटे तक ऐप में लॉगिन रहने के बावजूद कंप्लीशन स्कोर 0% ही बना रहता है। इसे अपने हक पर हमला बताते हुए ड्राइवरों से एकजुट होकर आवाज़ उठाने का आह्वान किया गया है। इस समस्या का सामना कर रहे ड्राइवरों से कमेंट के जरिए अपनी बात रखने और मैनेजमेंट तक अपनी आवाज़ पहुँचाने के लिए इस मुद्दे को सभी ड्राइवर साथियों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील की गई है।1
- जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों के साथ अप्पू पंडित और चौधरी को सनातनी बताया गया है। इसके साथ ही सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है कि जो भी इनके बीच में आने की कोशिश करेगा, वह मारा ही जाएगा।1
- गाजियाबाद में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शनिवार को सातवें और अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में समापन हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने अंतिम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह, ब्रजवासियों से कुरुक्षेत्र मिलन, सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण व ओजस्वी वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज श्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर के बंधन से मुक्त हुई 16,108 राजकुमारियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए उनसे विवाह किया था। कुरुक्षेत्र में ब्रजवासियों से मिलन और सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान धन-संपत्ति के नहीं, बल्कि भक्त के सच्चे प्रेम और भाव के भूखे होते हैं। सुदामा की निष्काम भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें बिना मांगे ही असीम वैभव दिया। अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण ही प्रभु कृपा और मोक्ष प्राप्त करने का सरल मार्ग है। इस कथा महोत्सव में मुख्य यजमान श्रीमती सोनिया गर्ग एवं श्री कपिल गर्ग रहे, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री मधुसूदन जी महाराज एवं पूज्य श्री हरिनारायण जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा के संयोजक अतिन अग्रवाल ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, राजेश गर्ग, नीरू गर्ग, धवल गुप्ता, गौरव बंसल और अभिलाष पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भव्य महाआरती और भोजन-प्रसादी के बाद संपूर्ण पंडाल "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" एवं "हरि बोल" के जयघोषों से गूंज उठा।4
- गाजियाबाद के वेव सिटी पुलिस क्षेत्र में 23 जुलाई को काजीपुरा के एक खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी भाई दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी बहन एक युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने पहले अपनी बहन का गला दबाया और फिर आरी के ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को काजीपुरा के ज्वार के खेत में छिपाकर मौके से फरार हो गया था। वेव सिटी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल आरी का ब्लेड बरामद कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में लंबे समय से गंदी पड़ी लिफ्ट नंबर 26 की सफाई न होने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग निवासी डॉ. सत्यप्रकाश गोस्वामी को खुद सफाई की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। RWA की सफाई व्यवस्था से परेशान होकर उन्होंने सोसायटी के अन्य निवासियों के सहयोग से खुद लिफ्ट साफ करने की पहल की। हाथों में ग्लव्स पहनकर, बाल्टी, कपड़ा और सफाई सामग्री लेकर लिफ्ट की सफाई करते डॉ. सत्यप्रकाश गोस्वामी का कहना है कि जब सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, तो स्वच्छता के लिए स्वयं आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। लिफ्ट की सफाई का यह वीडियो रविवार सुबह से ही सोसायटी के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद RWA की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था पर कई निवासियों ने भारी नाराजगी जताई है। नियमित मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान करने वाले निवासियों की मांग है कि लिफ्टों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।4
- हुगली के चंडीतला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1