logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हमीरपुर में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हमीरपुर। भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी रोहित कुमार द्वारा तहसील एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर में किया गया। जनपद में लगभग 40 फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से सभी तहसीलों, नगर निकायों एवं चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण और अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला प्रभारी मेवा लाल एवं मास्टर ट्रेनर जयदत्त शर्मा द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जनगणना से जुड़ी आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण में प्रगणकों को डिजिटल डेटा संकलन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके तहत प्रगणक अपने मोबाइल फोन (BYOD प्रणाली) के जरिए HLO ऐप का उपयोग कर घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। साथ ही नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से वेब पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया है, जिसका सत्यापन प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, जबकि इसके बाद प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संपन्न कराया जाएगा। डेटा की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय जांच प्रणाली लागू की गई है, जिसमें नियमित निरीक्षण, पूर्वावलोकन और आवश्यकतानुसार पुनः सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है। प्रशिक्षण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का सीमांकन, भवनों की पहचान, लेआउट मैप तैयार करना, डेटा संकलन, सिंक्रोनाइजेशन एवं अंतिम प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रत्येक भवन, परिवार एवं आवास का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें और डेटा को नियमित रूप से ऐप के माध्यम से अपडेट करते रहें। प्रशिक्षण के दौरान मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते की जानकारी भी दी गई। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान ₹400 प्रतिदिन तथा दोनों चरणों के लिए कुल ₹25,000 मानदेय (प्रथम चरण ₹9,000 एवं द्वितीय चरण ₹16,000) देने का प्रावधान है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित हो सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य को प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

3 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
5481cc54-9338-4637-9728-809d10ae194a

हमीरपुर :जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हमीरपुर में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हमीरपुर। भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी रोहित कुमार द्वारा तहसील एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर में किया गया। जनपद में लगभग 40 फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से सभी तहसीलों, नगर निकायों एवं चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण और अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला प्रभारी मेवा लाल एवं मास्टर ट्रेनर जयदत्त शर्मा द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जनगणना से जुड़ी आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जा रही

30b88c86-20d0-4319-acce-decb7260aa39

है। प्रशिक्षण में प्रगणकों को डिजिटल डेटा संकलन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके तहत प्रगणक अपने मोबाइल फोन (BYOD प्रणाली) के जरिए HLO ऐप का उपयोग कर घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। साथ ही नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से वेब पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया है, जिसका सत्यापन प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, जबकि इसके बाद प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संपन्न कराया जाएगा। डेटा की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय जांच प्रणाली लागू की गई है, जिसमें नियमित निरीक्षण, पूर्वावलोकन और आवश्यकतानुसार पुनः सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है। प्रशिक्षण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का सीमांकन, भवनों की पहचान, लेआउट मैप तैयार करना, डेटा संकलन, सिंक्रोनाइजेशन एवं अंतिम प्रमाणन की पूरी

38b601c9-de6c-4133-8683-64ac590b5209

प्रक्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रत्येक भवन, परिवार एवं आवास का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें और डेटा को नियमित रूप से ऐप के माध्यम से अपडेट करते रहें। प्रशिक्षण के दौरान मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते की जानकारी भी दी गई। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान ₹400 प्रतिदिन तथा दोनों चरणों के लिए कुल ₹25,000 मानदेय (प्रथम चरण ₹9,000 एवं द्वितीय चरण ₹16,000) देने का प्रावधान है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित हो सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य को प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। देश में एक दशक से अधिक समय बाद हो रही वृहद जनगणना को लेकर कस्बे की नगरपालिका में जनगणना में लगे शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया।पहले चरण में लगभग आधा सैकडा से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी के साथ ही उनकी प्रपत्र में उनकी इण्ट्री आदि की के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों का प्रशिक्षण दो चरणों में सम्पन्न होगा।
    4
    मौदहा हमीरपुर। देश में एक दशक से अधिक समय बाद हो रही वृहद जनगणना को लेकर कस्बे की नगरपालिका में जनगणना में लगे शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया।पहले चरण में लगभग आधा सैकडा से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी के साथ ही उनकी प्रपत्र में उनकी इण्ट्री आदि की के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों का प्रशिक्षण दो चरणों में सम्पन्न होगा।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone
    1
    “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी”
#बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है…
जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी…
जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी…
वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है…
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है…
इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है…
#BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews
#followers #highlightseveryone
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा। कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा।
कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* *बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है। नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।
    3
    *बिजली समस्या को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय* 
*बांदा* -बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट
दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया।
दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है।
दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है।
नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Shubham Singh
    1
    Post by Shubham Singh
    user_Shubham Singh
    Shubham Singh
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Shailendra kumar
    1
    Post by Shailendra kumar
    user_Shailendra kumar
    Shailendra kumar
    Farmer सरीला, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Alampur station road per Sant Joseph School ke pass nal laga hua hai jiski halat bahut kharab hai kam se kam 4 sal Se Koi nal ki CC karne ke liye nahin a Raha jisse Charon taraf Pani fail raha hai aur gandgi bhi fail rahi hai bacche aur budhe road per Naha rahe hain Mera anurodh hai ki jald se jald iski CC karva De
    1
    Alampur station road per Sant Joseph School ke pass nal laga hua hai jiski halat bahut kharab hai kam se kam 4 sal Se Koi nal ki CC karne ke liye nahin a Raha jisse Charon taraf Pani fail raha hai aur gandgi bhi fail rahi hai bacche aur budhe road per Naha rahe hain Mera anurodh hai ki jald se jald iski CC karva De
    user_Arjun kumar
    Arjun kumar
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • Post by राजीव कुमार
    3
    Post by राजीव कुमार
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.