Shuru
Apke Nagar Ki App…
तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह मोहन बड़ोदिया । तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह
Rajesh jamliya
तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह मोहन बड़ोदिया । तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बडोनी:ग्राम पंचायत जिगना में आत्याधिक पानी के कारण सी सी सड़क हुई क्षतिग्रत आवागवन बंद जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है ध्यान। बडोनी:ग्राम पंचायत जिगना में आत्याधिक पानी के कारण सी सी सड़क हुई क्षतिग्रत आवागवन बंद जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है ध्यान। जिगना/दतिया। ग्राम पंचायत जिगना में सीसी सड़कों की हालत इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, तो कहीं सड़क पर गड्ढे और टूट-फूट लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है चौबे के बोर से काली माता का मंदिर की और आने वाली मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें खराब होने के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की ओर जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। लोगों ने मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सीसी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और जिगना की बदहाल सड़कों की स्थिति कब सुधरती है।1
- तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह मोहन बड़ोदिया । तपस्या की साधना से गूंजा मोहन बड़ोदिया, माही जैन के 9 उपवास पूर्ण होने पर निकला भव्य चल समारोह1
- मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित *मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- शाजापुर हादसा: NH-52 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल शाजापुर शाजापुर हादसा: NH-52 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर नैनावद के समीप दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर को हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम और स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। 1033 टोल प्लाजा एंबुलेंस की मदद से चालक को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कानपुर निवासी बृजभान यादव के रूप में हुई है। बृजभान ट्रक लेकर कानपुर से नासिक की ओर जा रहे थे, तभी नैनावद के पास यह हादसा हो गया। वहीं दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य युवकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक बृजभान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बाइक - प्रत्येकदर्शी बाइट - डॉ दीपक पाटीदार4
- BOI बैंक के सामने सांडों के लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, चुनाव में बन रहा मुद्दा नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे नही तो बहिष्कार करेंगे।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत लोलकी माननीय प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में शाला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सेवा ही संकल्प हमारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण ओंकारलाल कालूराम सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रभारी श्री अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- छात्रों की गूंज को सीएम मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया झूठ की गूंज तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* *छात्रों की गूंज को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया 'झूठ की गूंज,* -- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह 'झूठ की गूंज है।' यदि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जा रहा है, तो तथ्यों और आंकड़ों को सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है। *निरंतर कार्य कर रही सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं? आज मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटों से बढ़कर आज 7 हजार से अधिक सीटें हो गई हैं। *प्रति-व्यक्ति आय में हुई वृद्धि* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जो आज लगभग 32 हजार मेगावाट हो गई है।उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस विभाग में लगभग 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है। *सरकार लगातार कर रही भर्ती* स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं तथा 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम के बजाय विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की शा. एवं अशासकीय शालाओं में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे तक किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले की 734 शासकीय एवं 571 अशासकीय शालाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 16,362 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 7,224 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।1