महिला रिक्रूट आरक्षिंयो के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये मऊ । प्रशिक्षण पूर्ण कर जनपद में आगमन करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण संबंधी अनुभवों की जानकारी ली गई तथा सामान्य प्रश्न पूछकर उनकी दक्षता का आकलन किया गया। इस अवसर पर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए सभी रिक्रूट अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
महिला रिक्रूट आरक्षिंयो के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये मऊ । प्रशिक्षण पूर्ण कर जनपद में आगमन करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर
द्वारा पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण संबंधी अनुभवों की जानकारी ली गई तथा सामान्य प्रश्न पूछकर उनकी दक्षता का आकलन किया गया। इस
अवसर पर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने
कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए सभी रिक्रूट अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
- मऊ । प्रशिक्षण पूर्ण कर जनपद में आगमन करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण संबंधी अनुभवों की जानकारी ली गई तथा सामान्य प्रश्न पूछकर उनकी दक्षता का आकलन किया गया। इस अवसर पर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए सभी रिक्रूट अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।4
- Post by Satyavan Chauhan1
- आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में गो-तस्करी से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर, आस्था जयसवाल ने मामले की अद्यतन स्थिति साझा करते हुए बताया कि इस मुकदमे में संलिप्त कुल पांच अभियुक्तों में से चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, एक मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरार अभियुक्त पर कानूनी शिकंजा पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अहमद, निवासी फरिहा के रूप में हुई है। मोहम्मद अहमद के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। सीओ सदर आस्था जयसवाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। सोशल मीडिया और अफवाहों पर पुलिस का रुख पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फरार अभियुक्त के संदर्भ में कुछ भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने जनता को सचेत किया है। पुलिस प्रशासन की मुख्य अपील: सोशल मीडिया पर अभियुक्त मोहम्मद अहमद द्वारा या उसके पक्ष में फैलाई जा रही सूचनाएं पूरी तरह से भ्रामक और असत्य हैं। आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधी को पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं फैलाकर जांच को प्रभावित करने या शांति भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- yah ghatna UP ka hai pipeline ke gaddha khodte samay mitti gaddhe mein gir Gai is vyakti ki turant maut ho gai1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- Gazipur mein liya bahut bada action police walon ne1
- देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार लड़कों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार लड़के छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहराई में जाने से दो लड़के डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। डूबने वाले बच्चों की पहचान अतुल कुशवाहा (उम्र लगभग 14 वर्ष) और किशन गुप्ता (उम्र लगभग 12 वर्ष) के रूप में हुई है। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मंडलायुक्त आजमगढ़, विवेक कुमार ने ली परेड की सलामी 60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित जनपद मऊ में कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षान्त परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली मऊ। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढं श्री विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ 'स्मार्ट पुलिसिंग' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।" उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले रि0आ0- बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार (सर्वागसर्वोत्तम) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कने वाले रिक्रूट आरक्षी टोली न0 14 – रोहिक कुमार दूबे प्रथम कमाण्डर- रि0 आ0 विकास यादव दोली न0- 03 द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 अमन कुमार नायक टोला न0-05 तृतीय कमाण्डर रि0आ0 राजमणि तिवारी टोली न0-064