संडीला हाईवे पर आवारा भैंसों का जमावड़ा, हादसे का खतरा बढ़ा.... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ रिपोर्ट :- शशिकान्त मौर्या ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला, हरदोई। मुख्य चौराहे से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर मंगलवार को सुबह 11:20 के करीब कई भैंसें घूमती नजर आईं। हाईवे पर इस तरह आवारा पशुओं की मौजूदगी से वाहन चालकों में डर और असहजता का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पशुपालकों की लापरवाही के चलते भैंसों को खुले में छोड़ दिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। पुल से उतरते ही वाहन चालकों को अचानक स्पीड कम करनी पड़ी, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह पशुओं का घूमना आम होता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या क्षेत्रीय प्रशासन या फिर जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।
संडीला हाईवे पर आवारा भैंसों का जमावड़ा, हादसे का खतरा बढ़ा.... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ रिपोर्ट :- शशिकान्त मौर्या ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला, हरदोई। मुख्य चौराहे से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर मंगलवार को सुबह 11:20 के करीब कई भैंसें घूमती नजर आईं। हाईवे पर इस तरह आवारा पशुओं की मौजूदगी से वाहन चालकों में डर और असहजता का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पशुपालकों की लापरवाही के चलते भैंसों को खुले में छोड़ दिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। पुल से उतरते ही वाहन चालकों को अचानक स्पीड कम करनी पड़ी, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह पशुओं का घूमना आम होता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या क्षेत्रीय प्रशासन या फिर जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।
- ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ रिपोर्ट :- शशिकान्त मौर्या ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला, हरदोई। मुख्य चौराहे से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर मंगलवार को सुबह 11:20 के करीब कई भैंसें घूमती नजर आईं। हाईवे पर इस तरह आवारा पशुओं की मौजूदगी से वाहन चालकों में डर और असहजता का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पशुपालकों की लापरवाही के चलते भैंसों को खुले में छोड़ दिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। पुल से उतरते ही वाहन चालकों को अचानक स्पीड कम करनी पड़ी, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह पशुओं का घूमना आम होता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या क्षेत्रीय प्रशासन या फिर जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by SNOFFICIAL 98211
- उन्नाव के औरास क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित इनायतपुर बर्रा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में किसान श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया और उसे अन्य खेतों में फैलने से रोका। जानकारी के अनुसार, बर्रा निवासी श्यामलाल पुत्र जयराम के खेत से मंगलवार दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर पीड़ित किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास के ट्यूबवेल चलाए और बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक श्यामलाल की लगभग 10 बिस्वा फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी औरास, इरशाद अली से बात की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई लिखित या मौखिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी कोई सूचना समय पर मिलती है, तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बचाव कार्य सुनिश्चित कराया जाता है1
- लखनऊ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जेसीपी कानून व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश पर* *ट्रैफिक एसीपी नवरत्न गौतम के नेतृत्व में ट्रैफिक इंस्पेक्टर गाजीपुर रविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान* *इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की* *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई* *कई वाहनों के चालान किए गए ब्लैक फिल्म मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रही गाड़ी चालकों पर कसा शिकंजा*3
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- “बेटी बनी प्रशासन की मिसाल: शाहाबाद में कस्तूरबा की छात्रा बरसा देवी एक दिन की SDM” शाहाबाद हरदोई शाहाबाद में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा बरसा देवी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा। एक दिन की SDM बनी बरसा देवी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने SDM की कुर्सी पर बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने पानी की किल्लत, सड़क की खराब स्थिति और राशन वितरण में आ रही दिक्कतों जैसी कई समस्याएं उनके सामने रखीं। बरसा देवी ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उनकी कार्यशैली और निर्णय लेने की क्षमता को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और आमजन भी प्रभावित नजर आए। एक छात्रा के रूप में उनका यह आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। 🔴 क्रॉसर: “बेटियों को मिला नेतृत्व का मंच, बढ़ा आत्मविश्वास” इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को यह एहसास कराना था कि वे भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह सीख मिली कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम बेटियों के मन में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला पैदा करते हैं। एक दिन की SDM बनकर बरसा देवी ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।2
- Lko Big Breaking स्कीम शुरू की गई 3 महीने में 450 दुर्घटनाजनित मृत्यु के कम केसेस हुए!! प्रतिदिन दुर्घटना जनित मृत्यु में 506 व्यक्तियों की जान बचाने में सफल हुए!! इसे आगे बढ़ाते हुए नए उपकरण लिए गए!! 25 इंटरसेप्टर वाहन फोर व्हीलर 68 टू व्हीलर प्रचेश किए गए!! घायल और दुर्घटना में कमी आएगी!! 88 इकाइयां जिन्हें हम मॉनिटर करते!! 66 इकाइयां जिनमें एक्सीडेंट और दुर्घटना जनित मृत्यु में कमी आई 75 प्रतिशत कमी आई!! जाम कि स्थित के निवारण के लिए सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की जाए!! पांच महीने से इस दिशा में काम कर रहे थे!! नई स्कीम जो आज लॉन्च कर रहे!! सिटी में ट्रैफिक की समस्या को दूर करते हुए नई स्कीम लागू की जा रही!! सिटी रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम लागू की जा रही है!! ट्रैफिक पुलिस को रोड मार्शल के रूप में लगाया जा रहा है!! बख्शी का तलब से पॉलिटेक्निक का स्ट्रेच 40- 50 km 24 घंटे में शाम को और दोपहर में कन्जेशन!! एवरेज टाइम देखे तो 38 से 40 मिनट कंजेशन!! जब मैक्सिमम ट्रैफिक होता है उसका चयन किया और आइडेंटिफाई किया और समस्या को आइडेंटिफाई किया!! किन कारणों से इन समय पर ज्यादा ट्रैफिक का प्रेशर रहता है उन्हें आइडेंटिफाई करते हुए दूर करेंगे!! 20 नगरों में 170 रूट पर ये स्कीम लागू हो रही!! नागरिकों को सुगमता से समस्या से निजात!! Five E के सिद्धांत पर काम...!! Education Awareness engineering enrochement मुख्यालय स्तर से प्रियोडिक रिव्यू होगा!!1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक सामान के दो गोदामों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते महिमा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।1