logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढिमरपुरा में सड़क का अभाव, मरीज को चारपाई पर ले जाने की तस्वीर आई सामने। खमरोली पंचायत के ढिमरपुरा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को इसकी गंभीर तस्वीर सामने आई, जब एक बीमार व्यक्ति को ग्रामीण चारपाई पर लिटाकर खमरोली तक ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन नहीं पहुंच पाते और आपात स्थिति में मरीजों को इसी तरह बाहर तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले में जनपद पंचायत सीईओ अशोक शर्मा से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

7 hrs ago
user_संतोष चंसौलिया
संतोष चंसौलिया
सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
404fb4ff-c52d-4db4-a1f7-e0448c64077a
15f1c57e-6d4e-451c-a254-4cf038329e8f

ढिमरपुरा में सड़क का अभाव, मरीज को चारपाई पर ले जाने की तस्वीर आई सामने। खमरोली पंचायत के ढिमरपुरा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को इसकी गंभीर तस्वीर सामने आई, जब एक बीमार व्यक्ति को ग्रामीण चारपाई पर लिटाकर खमरोली तक ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन नहीं पहुंच पाते और आपात स्थिति में मरीजों को इसी तरह बाहर तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले में जनपद पंचायत सीईओ अशोक शर्मा से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम ढिमरपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केंद्र पर नहीं पहुंच रही हैं, लेकिन विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता की नियुक्ति दर्ज दिखाई दे रही है। वहीं, संबंधित नियुक्ति को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने की बात भी सामने आई है। मामले में विभागीय सुपरवाइजर का कहना है कि कोर्ट प्रकरण के चलते नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में सवाल है कि अगर नियुक्ति नहीं हुई, तो ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता का नाम कैसे दर्ज है? ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच, नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों और पिछले चार वर्षों के पोषण आहार व केंद्र संचालन के रिकॉर्ड की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ग्राम ढिमरपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केंद्र पर नहीं पहुंच रही हैं, लेकिन विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता की नियुक्ति दर्ज दिखाई दे रही है।
वहीं, संबंधित नियुक्ति को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने की बात भी सामने आई है।
मामले में विभागीय सुपरवाइजर का कहना है कि कोर्ट प्रकरण के चलते नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में सवाल है कि अगर नियुक्ति नहीं हुई, तो ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता का नाम कैसे दर्ज है?
ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच, नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों और पिछले चार वर्षों के पोषण आहार व केंद्र संचालन के रिकॉर्ड की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_संतोष चंसौलिया
    संतोष चंसौलिया
    सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भगुआपुरा क्षेत्र में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल दैनिक पुष्पांजलि टुडे बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी समितियां, पशु औषधालय में जिम्मेदारों की अनुपस्थिति के आरोप; तत्काल वैक्सीनेशन की मांग भगुआपुरा। ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में गोवंश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर गौसेवा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों और खुले स्थानों पर घूम रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं की देखभाल और उपचार करना गौसेवा समितियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बीमार पशुओं का उपचार कराने के साथ-साथ दाना-पानी अभियान चलाकर पक्षियों के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। समिति का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की पर्याप्त मदद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।समिति के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कई गोवंश गंदा पानी पीने तथा कीटनाशक युक्त या खराब चारा खाने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच लंपी वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण वाले पशुओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।पशु औषधालय की व्यवस्था पर उठे सवाल गौसेवा समिति के सदस्यों ने भगुआपुरा स्थित पशु औषधालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां पदस्थ शिवकुमार दुबे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कथित रूप से बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है तथा सुनील बघेल से संपर्क करने को कहा। इसके बाद जब सुनील बघेल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से बताया गया कि उन्होंने अभी तक भगुआपुरा पशु औषधालय में ज्वाइन नहीं किया है। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में बीमार और घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।समय रहते टीकाकरण की मांग समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में तत्काल पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। लंपी वायरस से प्रभावित अथवा संदिग्ध पशुओं की पहचान कर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक उपचार एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाए।समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बीमार और मृत गोवंश की संख्या बढ़ सकती है। मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं होने से गांव में गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण की स्थिति पैदा होने की आशंका है। गौशाला निर्माण की भी मांग गौसेवा संगठनों ने क्षेत्र में स्थायी गौशाला अथवा अस्थायी पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने से बचाया जा सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चारा, नियमित पशु चिकित्सा जांच और बीमार पशुओं के लिए अलग उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है। गौसेवा समितियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भगुआपुरा क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा टीम भेजने, लंपी रोग की जांच एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और पशु औषधालय की व्यवस्थाओं को सुचारु करने की मांग की है।
    1
    भगुआपुरा क्षेत्र में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी समितियां, पशु औषधालय में जिम्मेदारों की अनुपस्थिति के आरोप; तत्काल वैक्सीनेशन की मांग
भगुआपुरा। ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में गोवंश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर गौसेवा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों और खुले स्थानों पर घूम रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं की देखभाल और उपचार करना गौसेवा समितियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बीमार पशुओं का उपचार कराने के साथ-साथ दाना-पानी अभियान चलाकर पक्षियों के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। समिति का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की पर्याप्त मदद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।समिति के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कई गोवंश गंदा पानी पीने तथा कीटनाशक युक्त या खराब चारा खाने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच लंपी वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण वाले पशुओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।पशु औषधालय की व्यवस्था पर उठे सवाल गौसेवा समिति के सदस्यों ने भगुआपुरा स्थित पशु औषधालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां पदस्थ शिवकुमार दुबे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कथित रूप से बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है तथा सुनील बघेल से संपर्क करने को कहा।
इसके बाद जब सुनील बघेल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से बताया गया कि उन्होंने अभी तक भगुआपुरा पशु औषधालय में ज्वाइन नहीं किया है। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में बीमार और घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।समय रहते टीकाकरण की मांग
समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में तत्काल पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। लंपी वायरस से प्रभावित अथवा संदिग्ध पशुओं की पहचान कर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक उपचार एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाए।समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बीमार और मृत गोवंश की संख्या बढ़ सकती है। मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं होने से गांव में गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
गौशाला निर्माण की भी मांग
गौसेवा संगठनों ने क्षेत्र में स्थायी गौशाला अथवा अस्थायी पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने से बचाया जा सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चारा, नियमित पशु चिकित्सा जांच और बीमार पशुओं के लिए अलग उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
गौसेवा समितियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भगुआपुरा क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा टीम भेजने, लंपी रोग की जांच एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और पशु औषधालय की व्यवस्थाओं को सुचारु करने की मांग की है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • समथर नगर पालिका के पात्र दर्जनों गरीब परिबार के लोगो को नहीं मिल रहा आवास का लाभ, पन्नी डालकर रह रहे लोग। समथर नगर पालिका मे दर्जनों परिबार प्रधानमंत्री आवास के लिये दर दर भटकने को मजबूर, कच्चे मकान मे रह रहे है बरसात मे मकान भी गिर गये है। आवास के लिये अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक अबगत करा चुके है कोई सुनबाई नहीं हुई। पीड़ित लोगो का कहना है जानबूझकर बरार, बंशकार समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है,एक तरफ सरकार गरीब को छत दे रही है और एक उनके हक पर डाका डाला जा रहा है,
    1
    समथर नगर पालिका के पात्र दर्जनों गरीब परिबार के लोगो को नहीं मिल रहा आवास का लाभ, पन्नी डालकर रह रहे लोग।
समथर नगर पालिका मे दर्जनों परिबार प्रधानमंत्री आवास के लिये दर दर भटकने को मजबूर, कच्चे मकान मे रह रहे है बरसात मे मकान भी गिर गये है। आवास के लिये अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक अबगत करा चुके है कोई सुनबाई नहीं हुई। पीड़ित लोगो का कहना है जानबूझकर बरार, बंशकार समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है,एक तरफ सरकार गरीब को छत दे रही है और एक उनके हक पर डाका डाला जा रहा है,
    user_पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भिंड:गोरई के पास स्कूल और डंम्पर में भिंड़त,6 बच्चे घायल रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई के पास स्कूल बस पर डंम्पर की भिंडन्त हो जाने से स्कूल में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे अमर ज्योति स्कूल बस पढोरा से स्कूल के बच्चे लेकर रौन में अमर ज्योति स्कूल जा रही थी तभी अचानक सामने से आमने डंम्पर ओर स्कूल बस की आमने सामने भिंडन्त हो गई जिससे स्कूल बस में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें रौन अस्प्ताल ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर चार बच्चों की स्थित गम्भीर होने की बजह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद घायल चार बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है
    1
    भिंड:गोरई के पास स्कूल और डंम्पर में भिंड़त,6 बच्चे घायल
रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई के पास स्कूल बस पर डंम्पर की भिंडन्त हो जाने से स्कूल में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे अमर ज्योति स्कूल बस पढोरा से स्कूल के बच्चे लेकर रौन में अमर ज्योति स्कूल जा रही थी तभी अचानक सामने से आमने डंम्पर ओर स्कूल बस की आमने सामने भिंडन्त हो गई जिससे स्कूल बस में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें रौन अस्प्ताल ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर  चार बच्चों की स्थित गम्भीर होने की बजह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद घायल चार बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच,जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली। नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने पर जोर दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विनोद लोई वाले, इंदल यादव, कलूटे, पप्पू टेंशन, ओमप्रकाश, घनाराम यादव, सुन्ने यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
    1
    कोंच,जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली।
नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने पर जोर दिया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विनोद लोई वाले, इंदल यादव, कलूटे, पप्पू टेंशन, ओमप्रकाश, घनाराम यादव, सुन्ने यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • 500 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण जिससे बच्चों का उत्स उत्साह और बढ़ गया स्लग: 500 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण डबरा क्षेत्र के लिधौरा, गजपुर और अजयगढ़ के शासकीय स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। करीब 500 बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन, छाते और लंच बॉक्स सहित जरूरी सामग्री दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस दौरान बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रबंधन और संस्था के कर्मचारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गया
    1
    500 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण जिससे बच्चों का उत्स उत्साह और बढ़ गया
स्लग: 500 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण
डबरा क्षेत्र के लिधौरा, गजपुर और अजयगढ़ के शासकीय स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। करीब 500 बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन, छाते और लंच बॉक्स सहित जरूरी सामग्री दी गई।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस दौरान बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रबंधन और संस्था के कर्मचारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गया
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    1
    POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे। शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    1
    जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी
भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे।
शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; चार जिला अस्पताल रेफर भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 38 बच्चों में से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रौन अस्पताल से जिला अस्पताल भिण्ड रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, रौन की बस सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोरा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गौरई रोड पर सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज गति में थी और गलत साइड जाकर डंपर से टकराई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बस चालक की गलती बताई है। हादसे के बाद घायल बच्चों को पहले रौन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल संचालक आरबीएस तोमर भी बच्चों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने और स्कूल स्टाफ द्वारा एक चैनल के माइक को छीनकर फेंकने की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मीडिया की बातचीत भी नहीं होने दी।
    1
    तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; चार जिला अस्पताल रेफर
भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 38 बच्चों में से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रौन अस्पताल से जिला अस्पताल भिण्ड रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, रौन की बस सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोरा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गौरई रोड पर सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज गति में थी और गलत साइड जाकर डंपर से टकराई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बस चालक की गलती बताई है।
हादसे के बाद घायल बच्चों को पहले रौन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल संचालक आरबीएस तोमर भी बच्चों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने और स्कूल स्टाफ द्वारा एक चैनल के माइक को छीनकर फेंकने की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मीडिया की बातचीत भी नहीं होने दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.