Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताइक्वांडो ग्रेडिंग सेमिनार में बच्चों ने दिखाया हुनर, विभिन्न बेल्ट प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि देवभूमि आईटीएफयू ताइक्वांडो एशोसिएशन के बैनर तले हुआ बच्चों का ग्रेडिंग ब्लेक बेल्ट टेस्ट, डीकेजी स्कूल रहा प्रथम
Uklive Uttrakhand
ताइक्वांडो ग्रेडिंग सेमिनार में बच्चों ने दिखाया हुनर, विभिन्न बेल्ट प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि देवभूमि आईटीएफयू ताइक्वांडो एशोसिएशन के बैनर तले हुआ बच्चों का ग्रेडिंग ब्लेक बेल्ट टेस्ट, डीकेजी स्कूल रहा प्रथम
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ताइक्वांडो ग्रेडिंग सेमिनार में बच्चों ने दिखाया हुनर, विभिन्न बेल्ट प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि देवभूमि आईटीएफयू ताइक्वांडो एशोसिएशन के बैनर तले हुआ बच्चों का ग्रेडिंग ब्लेक बेल्ट टेस्ट, डीकेजी स्कूल रहा प्रथम1
- देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल देहरादून में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल2
- लोकतंत्र के गद्दारों देख लो देशभक्त भारत की ताकत - देख कर वोट चोरों की बची खुची हिम्मत भी टूट जाएगी।1
- 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन The Aman Times | देहरादून 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन देहरादून में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी उत्तराखंड-2026 (खेल महाकुंभ) का भव्य समापन हुआ। जिला देहरादून ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खेल महाकुंभ के दसवें संस्करण में 3.35 लाख से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से 11.30 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने मेडल विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी दोहराई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से चयनित 662 खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान मलखंभ और योग के शानदार प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री1
- उत्तरकाशी. केदारताल ट्रेक पर फँसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान तेज: 4 सदस्य सुरक्षित मिले, बाकी की तलाश जारी. केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम, ग्लेशियर और भारी बर्फबारी के कारण फँसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान को तेज कर दिया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। इनकी वापसी 29 अक्टूबर को तय थी, लेकिन रास्ते में ग्लेशियर और बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वे समय पर नहीं लौट सके। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी से संपर्क होने पर ट्रेकर्स ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की बात कही थी और मदद की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। 30 अक्टूबर को एजेंसी के माध्यम से मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 31 अक्टूबर की सुबह उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय एनडीआरएफ (NDRF) टीम, एसडीआरएफ (SDRF) के 6 जवान, वन विभाग के 2 और ट्रेकिंग एजेंसी के 7 सदस्य रेस्क्यू के लिए गंगोत्री से रवाना किए गए। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के आरओ (RO) से मिली ताजा सूचना के मुताबिक, कच्ची ढांग के आसपास 3 पोर्टर और 1 कुक सहित कुल 4 व्यक्ति सुरक्षित मिल गए हैं। वहीं, शेष 8 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन (Avalanche) के कारण फँसे हुए हैं। हिमस्खलन से मार्ग बाधित होने के कारण रेस्क्यू टीमों को आगे बढ़ने में कुछ कठिनाई हो रही है, लेकिन टीमें लगातार संपर्क साधते हुए आगे बढ़ रही हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देने और सभी को सुरक्षित निकालने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर की मांग के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित टीमों को आपसी तालमेल बनाकर जल्द से जल्द सभी फँसे हुए लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।2
- बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन...... बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन! पौड़ी: जिला मुख्यालय पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति व लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा 12वीं की छात्रा तपोषी किंगर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, विशिष्ट अतिथि लोक गायक अनिल बिष्ट, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी व स्कूल के लीगल एडवाइजर दिनेश गैरोला ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेगी ने कहा कि स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने व आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र स्कूल के योगदान को लेकर स्कूल प्रशासन की जमकर सराहना की। लोक गायक अनिल बिष्ट व अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी ने कहा कि वार्षिकोत्सव के मंच पर स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने स्कूल की स्थापना, अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग, शिक्षकों की मेहनत व छात्रों की लगन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को सांझा किया। वार्षिकोत्सव में ये देश है वीर जवानाें का, अलबेलों का-मस्तानों का, ये देश नहीं झुकने दूंगा प्रस्तुतियों से दर्शकों को राष्ट्रभक्ति के जोश से सराबोर किया।नौनिहालों ने आईएम ए बार्बी गर्ल्स, आईएम शो हैप्पी की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। जंग फूड के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने नागराजा जागर, गढ़वाली, शास्त्रीय नृत्य, असमी, नेपाली, गुजराती सहित विभिन्न लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान खेल, शैक्षणिक, प्रतियोगितात्मक सहित अन्य आयोजनों में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ललित मोहन रावत व संचालन पूरण रावत, गर्विता, वैष्णवी, समेंदु, श्रेयांशी, दिव्यांशी व प्रेरिता ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गोपाल मंमगाई, संस्कृति कर्मी डा. मदन मोहन नौडियाल, अधिवक्ता महेश बलूनी, एडीएसडब्ल्यूओ अनिल सेमवाल, नागेंद्र बिष्ट, हरीश जोशी, राजेश खंकरियाल, पीएस पंवार, बीएस खत्री, डिंपल किंगर, रमा रावत आदि मौजूद रहे।1
- देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देहरादून पटेलनगर के नयागांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, एक के पैर में लगी गोली पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस किए बरामद पूछताछ में कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली1
- उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी। आज दिनांक 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार चुंगी बड़ेथी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली, मुख्यालय से HC कुलदीप सिंह के हमराह एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था तथा बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू तकनीकों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के उपरांत चालक को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।4