Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बरौला गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर दिन-रात मेहनत में जुटे हुए हैं। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनकी इस मेहनत और लगन के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
RAMA SHANKAR SHUKLA
रायबरेली जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बरौला गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर दिन-रात मेहनत में जुटे हुए हैं। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनकी इस मेहनत और लगन के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बरौला गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर दिन-रात मेहनत में जुटे हुए हैं। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनकी इस मेहनत और लगन के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।1
- रायबरेली के विकास भवन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार के बोल बिगड़ गए। आम लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय सिटी मजिस्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने और सीधे पुलिस बुलाने की धमकी देने का आरोप लगा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान भाकपा नेता विजय विद्रोही और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई यह तीखी बहस अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को दी गई धमकी का वीडियो भी वायरल हो गया है।1
- प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान विधायक मोना ने पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने मंगापुर, रेहुआ लालगंज, मुरैनी, बूबूपुर, भगौरा और अमावां में भी लोगों से मुलाकात की। मंगापुर में कार्यकर्ताओं से भेंट कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संचालन में जनता से सहयोग मांगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, केडी मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, बृजकिशोर त्रिपाठी, राजू मिश्र, त्रिभु तिवारी, रामबोध शुक्ला, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष मिश्र, प्रभात ओझा, शिवभीख सिंह, मनीष सिंह, विनोद मिश्र, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, लाल गजेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप तिवारी और राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को जिले भर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल और सपा नेता आशुतोष पांडेय शामिल हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शन के क्रम में आज भी सपा कार्यकर्ता तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। इस दौरान जिले भर में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।1
- प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी पवित्र श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए। इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, संबंधित विभागों के अफसर, विभिन्न शिव मंदिरों के पुजारी, साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।1
- रायबरेली के लालगंज अंतर्गत सेमरपहा का रहने वाला विमल तैयार होकर स्कूल जा रहा था, तभी पास में खड़े घोड़े आपस में लड़ने लगे। घोड़ों की इस लड़ाई और लात की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उसे अपने तांगे से लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। लालगंज सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल बच्चे का इलाज जारी है।2