दौसा, 27 जुलाई। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करे तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाए। उन्होंने प्रकोष्ठों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण, आवश्यक आधारभूत सुधार तथा अन्य तैयारियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव संचालन, निर्वाचन अनुभाग, लेखा, मतदान केंद्र, न्याय एवं कानून व्यवस्था, मतदान दल गठन, आदर्श आचार संहिता, रूट चार्ट, यातायात, वेयरहाउस, प्रशिक्षण, चुनाव भंडारण, रसद, मीडिया, कंप्यूटर व्यवस्था एवं सामान्य व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

- दौसा, 27 जुलाई। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करे तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाए। उन्होंने प्रकोष्ठों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण, आवश्यक आधारभूत सुधार तथा अन्य तैयारियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव संचालन, निर्वाचन अनुभाग, लेखा, मतदान केंद्र, न्याय एवं कानून व्यवस्था, मतदान दल गठन, आदर्श आचार संहिता, रूट चार्ट, यातायात, वेयरहाउस, प्रशिक्षण, चुनाव भंडारण, रसद, मीडिया, कंप्यूटर व्यवस्था एवं सामान्य व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।1
- अलवर जिले के रेनी उप-जिले में एक अनूठी शैक्षिक पद्धति का उल्लेख किया गया है। स्थानीय लोग शिक्षा को 'जिंदगी मिस्त्री की लाइन' के रूप में देखते हैं। उनका मानना है कि जिस तरह एक मिस्त्री अपनी लाइन से घर बनाता है, उसी तरह पढ़ाई भी एक लाइन है जो भविष्य में काम आएगी। इस विचार के पीछे का मूल मंत्र है कि पढ़ाई का महत्व केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी है। इसलिए, स्थानीय समुदाय शिक्षा को अत्यधिक महत्व देता है और इसे जीवन के निर्माण की एक आवश्यक प्रक्रिया के रूप में देखता है।1
- करौली जिले के हिंडौन उपखंड में स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय में हल्की बारिश के बाद ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। कार्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति ने प्रशासनिक संचालन को मुश्किल बना दिया है। इस समस्या ने शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उपखंड अधिकारी कार्यालय में जलभराव की यह स्थिति प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाती है। जब प्रशासनिक संचालन करने वाला प्रमुख कार्यालय ही जलभराव से जूझ रहा है, तो शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। यह न केवल कार्यालय के कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है बल्कि आम जनता के लिए भी मुश्किलें बढ़ा रहा है।1
- दौसा, 27 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 28 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की खैरवाल, बांदीकुई की रलावता, बसवा की पाड़ला, सिकराय की रामगढ़ व नाहरखोहरा, महवा की हड़िया, मंडावर की महुखुर्द, लालसोट की लाखनपुर और चौंडियावास, नांगल राजावतान की खवारावजी, रामगढ़ पचवारा की गांग्लायवास, लवाण की खानपुरा तथा सैंथल पंचायत समिति की सैंथल ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- करौली जिले के पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार की बेटी खुशबू कुम्भकार ने नीट यूजी (एमबीबीएस) में द्वितीय प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2026 की री-नीट में खुशबू ने ओबीसी कैटेगरी में 7881 रैंक और ऑल इंडिया रैंक 16708 हासिल की है। इस उपलब्धि से जिले और परिवार का मान-सम्मान बढ़ा है। खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी-दादा और गुरुजनों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी को समान अवसर प्रदान करने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। माता श्रीमती हेमलता प्रजापति ने बताया कि खुशबू ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा जताई थी। पेपरलीक की सुगबुगाहट के बावजूद आयुर्वेदिक और दंत चिकित्सक में चयन होने के बाद भी खुशबू ने हार नहीं मानी और पुनः अवसर मांगकर अपने दम पर मुकाम हासिल किया। पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त दादाजी पृथ्वी लाल और छोटे दादाजी हरिचरण प्रजापति ने खुशबू की सफलता पर परिवार का मान-सम्मान बढ़ने की बात कही। हिंडौन करौली के पत्रकारों ने खुशबू को मिठाई खिलाकर और साफा बंधवाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खुशबू को गरीबों की सेवा करने की सीख भी दी। बेटी की सफलता पर सोमवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, चरणसिंह डागुर, कलमुद्दीन खांन, मनोज तिवारी, रामलखनसिंह गुर्जर सहित कई पत्रकार और परिजन मौजूद रहे।1
- दौसा, 27 जुलाई। राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सोमवार को जिले में महिला एवं साइबर सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल योगेंद्र फौजदार (आरपीएस) के सुपरविजन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत जय लक्ष्मी आदर्श विद्या मंदिर, भांडारेज, पीजी कॉलेज, दौसा तथा तिवाड़ी होटल के सामने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, महिलाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच–बैड टच, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया और बताया कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लोगों को 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) और 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या महिला एवं बाल अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं तथा स्वयं जागरूक रहकर समाज को भी सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।4
- दौसा, 27 जुलाई। जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में प्रातः 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र (आईटी केंद्र) में होगी। जिला सतर्कता समिति के सचिव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही उपखंड स्तर पर भी सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लेंगे। बैठक में जन अभाव अभियोगों के निस्तारण की प्रगति, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।1
- हिंडौन सिटी के वार्ड नंबर 35 में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी के निवासी इस समस्या से खासे परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगरपालिका और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।1