Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रथम सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहे खुश रहे मस्त रहे हर हर महादेव 🚩🙏🙏
Guru Reality Show
प्रथम सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहे खुश रहे मस्त रहे हर हर महादेव 🚩🙏🙏
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- प्रथम सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहे खुश रहे मस्त रहे हर हर महादेव 🚩🙏🙏1
- PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- सावन के प्रथम सोमवार को सकरा शिव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र अनूपपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकरा शिव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए शिव धाम पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रियों में दिखा खास उत्साह सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी सकरा शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने कांवड़ के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा का नजारा देखते ही बन रहा था। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र नगरी अमरकंटक की ओर रवाना हुए। सावन के पहले सोमवार पर सकरा शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा के संकल्प से जुड़ा विशेष अवसर रहा।1
- 📍देवसर, सिंगरौली | ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली लोक निर्माण विभाग (PWD) उपसंभाग देवसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतें लेकर कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे PWD कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने या अधिकारियों से मिलने पहुंचते हैं, तो कार्यालय अधिकांश कर्मचारी मौजूद नहीं मिलते। दूर-दराज़ के गांवों से समय और पैसा खर्च कर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं रहता। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सड़क मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों में भी देरी हो रही है। लोगों ने विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी ✍️, ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली 📍देवसर, सिंगरौली | ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली लोक निर्माण विभाग (PWD) उपसंभाग देवसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतें लेकर कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे PWD कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने या अधिकारियों से मिलने पहुंचते हैं, तो कार्यालय अधिकांश कर्मचारी मौजूद नहीं मिलते। दूर-दराज़ के गांवों से समय और पैसा खर्च कर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं रहता। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सड़क मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों में भी देरी हो रही है। लोगों ने विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी ✍️, ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिंगरौली में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई1
- SECL की लापरवाही से किसानों की आजीविका पर संकट प्रदूषित पानी से फसलें बर्बाद, मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग तेज कोरबा (सुघर गांव)। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत तालापार एवं राहाडीह के किसानों ने SECL सराईपाली क्षेत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदूषित पानी से फसलों को हो रहे नुकसान पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि खदान क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी अधूरी और अव्यवस्थित नालियों के कारण सीधे कृषि भूमि में पहुंच रहा है, जिससे खेतों की उर्वरता घट रही है और फसलें लगातार प्रभावित हो रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रमा श्याम ने 17 जुलाई 2025 को उपक्षेत्रीय प्रबंधक, SECL सराईपाली को ज्ञापन सौंपकर प्रदूषित पानी रोकने, समुचित जल निकासी व्यवस्था बनाने और प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की थी। ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक, कलेक्टर, एसडीएम, महाप्रबंधक SECL एवं तहसीलदार को भी भेजी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो खेती-किसानी और ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर संकट गहरा सकता है। उन्होंने प्रशासन और SECL प्रबंधन से त्वरित हस्तक्षेप कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ::2
- नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया अंबिकापुर, 3 अगस्त। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम राम उर्फ सटेल (40 वर्ष), निवासी करम्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में बीएनएस की धाराओं 74, 75(2), 76 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 8 एवं 12 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ने 2 अगस्त को नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1