सावन के प्रथम सोमवार को सकरा शिव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र अनूपपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकरा शिव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए शिव धाम पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रियों में दिखा खास उत्साह सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी सकरा शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने कांवड़ के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा का नजारा देखते ही बन रहा था। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र नगरी अमरकंटक की ओर रवाना हुए। सावन के पहले सोमवार पर सकरा शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा के संकल्प से जुड़ा विशेष अवसर रहा।
सावन के प्रथम सोमवार को सकरा शिव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र अनूपपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकरा शिव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए शिव धाम पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रियों में दिखा खास उत्साह सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी सकरा शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने कांवड़ के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा का नजारा देखते ही बन रहा था। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र नगरी अमरकंटक की ओर रवाना हुए। सावन के पहले सोमवार पर सकरा शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा के संकल्प से जुड़ा विशेष अवसर रहा।
- बीसीसीएल गैस गोदाम में 100 सिलेंडर कम , कलेक्टर के पास पहुंची रिपोर्ट *बीसीसीएल गैस गोदाम से 100 सिलेंडर गायब,कलेक्टर के पास पहुंची रिपोर्ट*। मध्य प्रदेश/ उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित बीसीसीएल गैस गोदाम में खाद्य विभाग की औचक जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक गिनती में 100 घरेलू गैस सिलेंडरों का अंतर सामने आया है कॉलरी सहकारी समिति द्वारा संचालित इस गोदाम में घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में गड़बड़ी कि शिकायतों के बाद यह कार्यवाही की गई। विभाग ने मामले की गंभीरता से देखते हुए विस्तृत रूप से प्रतिवेदन तैयार कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भेज दिया है। जांच टीम का नेतृत्व खाद्य विभाग अधिकारी रोहित सिंह ने किया। जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जागृति प्रजापति और प्रदीप मिश्रा शामिल रहे। अधिकारियों ने जब गोदाम में मौजूद सिलेंडरों की भौतिक गिनती कर स्टॉक अभिलेखों से मिलान किया तो 100 सिलेंडर कम पाये गए। इस बड़े अंतर सामने आने के बाद गोदाम संचालन और रिकॉर्ड के रख रखाव के पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इधर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं द्वारा समय पर सिलेंडर न मिलने से रिफिलिंग में देरी और वितरण में अनिमियता की लगातार शिकायतें की जा रही थी। दलने इन शिकायतों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जांच में नियमों का उल्लंघन और गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारीयो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुका है। और सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्यवाही पर टिकी है।4
- प्रथम सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहे खुश रहे मस्त रहे हर हर महादेव 🚩🙏🙏1
- शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 26.13 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब एवं पिकअप वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार* *डिंडौरी शहपुरा* *रिपोर्टर ईश्वर प्रसाद साहू* पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.07.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना शहपुरा पुलिस द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी हेतु रवाना किया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, किंतु पुलिस को देखकर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसी दौरान शहपुरा-जबलपुर मुख्य मार्ग (NH-45) स्थित विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तब तत्काल मौके पर पहुंची थाना शहपुरा पुलिस द्वारा वाहन की जांच की गई। वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाकर देखने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। चूंकि दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मौके पर जप्ती की कार्रवाई करना संभव नहीं था। यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कस्बा शहपुरा से हाइड्रा (क्रेन) बुलाकर पिकअप वाहन को सीधा कराया गया तथा टोचन कर थाना शहपुरा लाया गया। थाना शहपुरा परिसर में वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। *जप्त मशरूका :* • *अवैध अंग्रेजी शराब – लगभग 1500 लीटर, कीमत ₹16,03,040/-* • *एक पिकअप वाहन – कीमत ₹10,00,000/-* • *एक मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000/-* *कुल जप्त मशरूका की कीमत : ₹26,13,040/-* पूछताछ में आरोपी वाहन चालक मोहम्मद परवेज खान पिता मोहम्मद नियाज खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोती नाला, अशफाक उल्ला खान वार्ड, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर ने बताया कि उक्त अवैध शराब उसे शहडोल निवासी ज्वाला सिंह द्वारा जबलपुर निवासी राजेश को पहुंचाने के लिए दी गई थी। उक्त आधार पर आरोपी मोहम्मद परवेज खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध तथा सहआरोपी ज्वाला सिंह एवं राजेश के विरुद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 415/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत, परिवहन श्रृंखला तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव, विपिन जोशी, गजानन मरकाम, घसीटालाल रजक, शेख आजाद, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, प्रवीण अवस्थी, के.के. मरावी, महिपाल पंद्रे, आरक्षक अभिषेक पाण्डे, दीपक वर्मा, अजय यादव, मांगीलाल, हेमंत मरावी एवं लोकेन्द्र भदौरिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही ।2
- हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,, पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।1
- SECL की लापरवाही से किसानों की आजीविका पर संकट प्रदूषित पानी से फसलें बर्बाद, मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग तेज कोरबा (सुघर गांव)। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत तालापार एवं राहाडीह के किसानों ने SECL सराईपाली क्षेत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदूषित पानी से फसलों को हो रहे नुकसान पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि खदान क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी अधूरी और अव्यवस्थित नालियों के कारण सीधे कृषि भूमि में पहुंच रहा है, जिससे खेतों की उर्वरता घट रही है और फसलें लगातार प्रभावित हो रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रमा श्याम ने 17 जुलाई 2025 को उपक्षेत्रीय प्रबंधक, SECL सराईपाली को ज्ञापन सौंपकर प्रदूषित पानी रोकने, समुचित जल निकासी व्यवस्था बनाने और प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की थी। ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक, कलेक्टर, एसडीएम, महाप्रबंधक SECL एवं तहसीलदार को भी भेजी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो खेती-किसानी और ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर संकट गहरा सकता है। उन्होंने प्रशासन और SECL प्रबंधन से त्वरित हस्तक्षेप कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ::2
- Bilaspur के सिम्स अस्पताल के सामने ठेला लगाना पूरी तरह हुआ बैन, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई सिम्स अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सिम्स रोड पर ठेले और गुमटी लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। अब इस मार्ग पर कोई भी व्यक्ति ठेला या गुमटी लगाकर व्यवसाय नहीं कर सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- दूध बेचने में लगा था मालिक... शातिर चोर बाइक उड़ाकर हुआ फरार, 7 दिन में पहुंचा सलाखों के पीछे रायगढ़, 03 अगस्त 2026। दूध विक्रेता की चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में 16 आपराधिक मामलों का आदतन आरोपी दीपक बरेठ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। 30 जुलाई 2026 को तुर्कुमुड़ा निवासी अर्जुन मौर्य अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13-U-4525) से झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर चौक निवासी दीपक बरेठ चोरी की बाइक बेचने के लिए थाना क्षेत्र के पीछे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बाइक सहित पकड़ लिया। बरामद बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया, जो तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ के खिलाफ लूट, चोरी, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक शांति मिरी और आरक्षक संजय एक्का ने की। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1