नलकूप विभाग की कथित लापरवाही से किसान करंट की चपेट में आया समथर (झाँसी)। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम चिरगाँव खुर्द में सरकारी नलकूप संख्या 128 पर खराब मोटर लगाते समय किसान विक्रम सिंह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, घटना के समय नलकूप विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर किया गया। परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही तथा बाद में स्वयं को कल्याण द्वारा नलकूप विभाग का जिलेदार बताया गया। राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहने लगे अगर राजीनामा नहीं किया तो परेशान हो जाओगे। और तुम्हारी मोटर भी ठीक नहीं करेंगे। जिससे तुम्हारी फसल सूख जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। 🛑पत्रकार वीरेंद्र वंशकार 🛑
नलकूप विभाग की कथित लापरवाही से किसान करंट की चपेट में आया समथर (झाँसी)। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम चिरगाँव खुर्द में सरकारी नलकूप संख्या 128 पर खराब मोटर लगाते समय किसान विक्रम सिंह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, घटना के समय नलकूप विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर किया गया। परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही तथा बाद में स्वयं को कल्याण द्वारा नलकूप विभाग का जिलेदार बताया गया। राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहने लगे अगर राजीनामा नहीं किया तो परेशान हो जाओगे। और तुम्हारी मोटर भी ठीक नहीं करेंगे। जिससे तुम्हारी फसल सूख जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। 🛑पत्रकार वीरेंद्र वंशकार 🛑
- दतिया नगर में हो रही भारी बारिश को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर सावधानी व सुरक्षा को लेकर नगर वासियों से अपील करते हुए दी जानकारी1
- कोंच में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल, भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी हिना ने अपनी इच्छा से मोहल्ले के ही निवासी जीत के साथ आर्य समाज मंदिर, प्रयागराज में विवाह कर लिया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से जीत के साथ शादी की है। वायरल वीडियो में हिना ने कहा कि उसके परिवार का इस विवाह से कोई संबंध नहीं है और उसने स्वयं अपनी पसंद से यह फैसला लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई उसे और उसके पति जीत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति को किसी प्रकार की कोई हानि होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। हिना ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।1
- टहरौली में दूसरे दिन भी चला नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टहरौली द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन श्री राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज एवं रामराजा इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन की खुशियां और ऊर्जा छीन लेता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा दीदी एवं बीके कल्याणी दीदी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मबल और श्रेष्ठ संस्कारों के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माता दीन चौरसिया, रामराजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।1
- दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई से आम जन के चेहरों पर आई मुस्कान दतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता1
- नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* दतिया जिले की ग्राम पंचायत बड़ोंनकला के मोजा पुराना खेड़ा की एक नन्ही बच्ची सूफिया का भावुक वीडियो सामने आया है। स्कूल जाने वाली सूफिया ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मासूम अंदाज़ में कहा— "आप बहुत अच्छे हैं... हम स्कूल जाते हैं, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए।" नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*1
- दतिया कलेक्टर श्री स्वंप्निल वानखड़े द्वारा जनविश्वास अभियान अंतर्गत भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। दतिया कलेक्टर श्री स्वंप्निल वानखड़े द्वारा जनविश्वास अभियान अंतर्गत भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।4
- भांडेर पहुंचे दामोदर यादव ने यादव समाज को लेकर लिया आड़े हाथ, कहीं बड़ी बात भांडेर विश्राम गृह पहुंचे आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने यादव समाज को लेकर कहा कुछ दलालों के कारण यादव समाज को गुमराह कर कांग्रेस के प्रत्याशी को जितवाया गया, यादव समाज के लोगों ने ही दामोदर यादव को वोट नहीं दिया इसलिए हम नहीं जीत पाए और क्या कहा सुनें।।1
- गुरसराय पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, गणेश प्रतिमा व तांबे का नाग ब गुरसराय पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, गणेश प्रतिमा व तांबे का नाग बरामद गुरसराय (झांसी)। जनपद झांसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई संगमरमर की भगवान गणेश की प्रतिमा तथा तांबे का नाग बरामद किया है। पुलिस के अनुसार श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन), श्री आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र) के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को थाना गुरसराय पुलिस ने थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 175/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी विशाल अहिरवार पुत्र सुरेश अहिरवार, निवासी ग्राम मडोरी, थाना गुरसराय, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक संगमरमर की भगवान गणेश की मूर्ति तथा तांबे का नाग बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई को थाना गुरसराय के उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल पंकज सिंह एवं कांस्टेबल हर्षित सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है।1
- कोंच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नगर की एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि ग्राम गेन्दौली, थाना कैलिया निवासी रोहित कुमार ने करीब चार माह तक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के पंचानन चौराहा से आगे जालौन मार्ग पर दबिश देकर आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1