ऊना के भदसाली में बस की चपेट में आने से हलवाई की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा पुलिस थाना हरोली के तहत भदसाली में निजी बस की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान विश्व सिंह पुत्र चौकस राम निवासी भदसाली के रूप में हुई है, जो कि जालंधर से अपने घर लौट रहा था। बता दें कि विश्व सिंह जालंधर में हलवाई का काम करता है। बुधवार सुबह कुछ समय बाद अपने घर भदसाली लौट रहा था। इसके लिए जालंधर से पंजाब की निजी बस ली। भदसाली पहुंचने पर बस से नीचे उतरते समय अचानक असंतुलित हो गया। जिसके चलते विश्व सिंह बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊना के भदसाली में बस की चपेट में आने से हलवाई की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा पुलिस थाना हरोली के तहत भदसाली में निजी बस की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान विश्व सिंह पुत्र चौकस राम निवासी भदसाली के रूप में हुई है, जो कि जालंधर से अपने घर लौट रहा था। बता दें कि विश्व सिंह जालंधर में हलवाई का काम करता है। बुधवार सुबह कुछ समय बाद अपने घर भदसाली लौट रहा था। इसके लिए जालंधर से पंजाब की निजी बस ली। भदसाली पहुंचने पर बस से नीचे उतरते समय अचानक असंतुलित हो गया। जिसके चलते विश्व सिंह बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक नाबालिग बेटे ने आईफोन के लिए मां के सोने के गहने चुरा लिए. बाद में बेटे ने वो गहने अपने दोस्त कृष और उसकी बहन को दे दिए. दोनों ने निजी फाइनांस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया. पुलिस ने गहने बरामद किए है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग बेटे के द्वारा ही अपनी मां के गहनों केा चुराकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखवा दिया था और इस घटना में उसका एक दोस्त व उसकी बहन ने भी पूरा साथ दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला सामने आने के बाद गहनता सेछानबीन की है और मामले में निजी फाइनेस कंपनी से गहनों को बरामद किया है। उन्हांेने बताया कि इस सारी घटना में नाबालिग के साथ दो अन्य लोगों ने पूरा साथ दिया है जिस पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। byte balbir singh sp hamirpur नादौन के गगाल में दो दिन पहले एक घर से गहने चुराए गए थे. पुलिस ने इस वारदात को अब सुलझा लिया है. चोरी के इन गहनों को नादौन की एक निजी फाइनांस कंपनी से बरामद किया गया है. आरोपी बेटे ने इन गहनों के बदले मे तीन लाख रुपये का लोन लिया था. अब जांच में सारा खुलासा हुआ है।2
- दिव्यांग कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि बैकलॉग कोटे की पोस्टों को भर्ती के माध्यम से भरा जाएं, ताकि दिव्यांगजनों को रोजगार मिल सके। साथ ही पिछले तीन वर्षों से दिव्यांग कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, जल्द से जल्द इसका गठन किया जाए और इसमें पूरे प्रदेश के दिव्यांगजनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इससे अलावा कई महीनों से बंद ‘मुख्यमंत्री सहारा योजना’ को तुरंत प्रभाव से पुनः प्रारंभ किया जाए। इन मांगों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे रखी। संघ की सचिव रचना कुमारी, कोषाध्यक्ष रेणु, सामर्थ्यया हमारी पहचान संस्था के चेयरमैन अधिवक्ता लग्नेश कुमार, जगदीश ठाकुर, विद्या सागर ने कहा कि पंचायत चुनाव रोस्टर में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए और दिव्यांगजनों के लिए लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को बिना देरी के भरा जाए। इसके अलावा 100 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त हटाकर सभी दिव्यांगजनों को समान अधिकार एवं पेंशन प्रदान की जाए।2
- Transform your space into a statement. Where comfort meets style — this living room design blends modern elegance with functional beauty. From textures to lighting, every detail is crafted to elevate everyday living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- रिपोर्ट 8 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। मुख्य बिंदु: भव्य आयोजन: हिमाचल के रैला में मनाया गया पारंपरिक 'मूल उत्सव'। अटूट परंपरा: ढोल-नगाड़ों और देवगीतों के साथ निकली भगवान लक्ष्मी नारायण की शोभायात्रा। अनोखी मान्यता: हजारों श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत रखकर लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद। इतिहास: आज ही के दिन राजा बहादुर सिंह के सामने आटे के बकरे ने जीवित होकर हरी घास चरी थी, जिसके बाद से यह उत्सव मनाया जाता है। निष्कर्ष: आधुनिकता के शोर में भी हिमाचल की देव-संस्कृति की चमक बरकरार! सैंज, कुल्लू (हिमाचल) क्या आपने सुना है कि कभी आटे के बकरे ने घास चरी हो? 🧐 आज सैंज घाटी के रैला में इसी ऐतिहासिक चमत्कार की याद में भगवान लक्ष्मी नारायण का 'मूल उत्सव' धूमधाम से मनाया गया। देव-संस्कृति, परंपरा और अटूट विश्वास का ऐसा संगम सिर्फ देवभूमि में ही संभव है! 🙏1
- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गेहूं की मड़ाई करते समय युवक थ्रेशर की चपेट में आया; टुकड़ों में बंटा शव जिले के गंगापार स्थित बहरिया में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गेहूं की मड़ाई करते समय एक श्रमिक अचानक थ्रेशर के अंदर चला गया। जब तक लोग मशीन बंद करते, उसकी मौत हो चुकी थी और शव के कई टुकड़े हो चुके थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक थ्रेशर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। रोहित के खेत की मड़ाई करने गया था सुमित बहरिया थाना के सराय दारा शिकोह उर्फ मिझुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार गांव के रोहित यादव के ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करता था। मंगलवार को सुमित रोहित के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करने गया था। थ्रेशर छोड़ ट्रैक्टर लेकर मालिक फरार बताया जाता है कि मड़ाई के अंत में सुमित एक बोरी में गेहूं की बाली भरकर थ्रेशर में डाल रहा था। इसी दौरान सुमित थ्रेशर के अंदर खिंचा चला गया। इससे उसकी मौत हो गई और शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना देखकर लोंगो में हड़कंप मच गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक रोहित मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर बहरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुमित का थ्रेशर में फंसा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।1
- “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल “जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे मंडी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सेवा करने के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर एक के बाद एक टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, एचआरटीसी के किराए में वृद्धि की गई है और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर मिल रहा है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। “एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। “आज हर वर्ग परेशान है, हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा, “यह लड़ाई भाजपा की नहीं, जनता की है—और हम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”1
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवार की लड़की के निकाह को लेकर विवाद गहराया हुआ है. हिन्दू संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह हुआ, तो विरोध स्वरूप मुंडन किया जाएगा. इतना ही नहीं, संघर्ष समिति सुअरों की भी बारात निकालेगी. इस संबंध में राम मंदिर हॉल की व्यवस्था देखने वाली सूद सभा शिमला को भी ज्ञापन सौंपा गया है. सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर हॉल में बुकिंग के लिए जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया सूद सभा हॉल राम मंदिर से अलग है और तय नियमों के अंदर की यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में निकाह नहीं होने वाला है. निकाह पहले ही मस्जिद में होगा जिसके पास राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ रिसेप्शन का आयोजन होना है. राजीव सूद ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब मुस्लिम परिवार की शादी का कार्यक्रम राम मंदिर हॉल में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले भी कई बार यहां शादी होती रही है. मुस्लिम परिवार ने लिखित में सूद सभा को आश्वस्त किया है नियमों के तहत ही हॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया है राम मंदिर हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मांस और मदिरा परोसने की इजाज़त किसी भी समुदाय या वर्ग को नहीं है. अपनी बेटी की शादी के लिए हॉल बुक करने वाले पिता मोहम्मद नासिर और माता शबाना का कहना है कि वे पिछली कई पढ़ियों से यहीं रह रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यहां वे सिर्फ़ समाज के लोगों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं. इस कार्यक्रम में ज़्यादातर लोग हिन्दू समाज से संबंध रखने वाले भी होंगे. ऐसे में बेवजह विवाद को तूल नहीं दिया जाना चाहिए. लड़की की चाची गज़ाला अनवर ने हिन्दू संघर्ष समिति से बेवजह विवाद न करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि वे इस पूरे मामले में शांति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में सभी नियमों का सही तरह से पालन किया जाएगा. रिसेप्शन में कुक भी हिंदू श्रवण शर्मा हैं. नियमों के मुताबिक ही राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. गज़ाला अनवर ने बताया कि साल 2005 में उनकी शादी भी राम मंदिर हॉल में ही हुई थी.4
- Post by Bhanu Pratap Mishra1
- Post by Dev Raj Thakur1