Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dhansing karma Dhansing karma
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Dhansing karma Dhansing karma1
- नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।3
- बाइक पर सवार विनोद पिता तकत सिंह 28 साल निवासी जामली थाना जावर और मनीष पिता मायाराम 38 साल निवासी पुनासा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 मोके पर पहुँची। और पायलेट नाशिर खान ओर आरक्षक फजल मंसुरी के द्वारा दोनों घायलों की मदद करते हुए डायल 112 से उपचार के लिए मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टर शांता तिर्की द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।1
- Post by Sajid Pathan1
- खंडवा जिले के छनेरा नगर में आज एक बेहद खास और गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज उर्फ बबलू महाराज के पिताजी, श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी का शतायु जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ईश्वर की कृपा से श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी ने 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन संत बुखारदास बाबा तपोभूमि स्थल, मेला ग्राउंड माली परिसर छनेरा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री गौरीशंकर भारद्वाज जी ने संत बुखारदास बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और नगर के नागरिकों ने बारी-बारी से उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने दादा जी के दीर्घायु जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए भंडारे (भोजन प्रसादी) का भी आयोजन किया गया। परिवारजनों ने बताया कि 100 वर्ष का जीवन पूरा करना ईश्वर का विशेष आशीर्वाद होता है, और इस अवसर को समाज के साथ मिलकर मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।1
- Post by Jitendra Patidar1
- जी हां दोस्तों ये वही लड़का हे जिसकी जिन्दगी के दुख पूरे गांव वाले जानते हे ओर पूरा देवास जानेगा आप सब के माध्यम से थैंक्स ऐसे सपोर्ट करने के लिए1
- देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स में प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय में समाजजनों की उपस्थिति में प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में आष्टा में भी समाजजनों ने एकत्रित होकर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब समाज में बेटियों को शिक्षा से दूर रखा जाता था। उन्होंने न केवल देश की पहली महिला शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का प्रसार संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज के जिला युवा संगठन उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा (पतंग), मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, शुभम कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, राज कुशवाहा, भगवानदास शुक्ला, लखन सेन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी झलक विशेष सहभागिता रही, जिनमें श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा सहित अन्य मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1