देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स में प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय में समाजजनों की उपस्थिति में प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में आष्टा में भी समाजजनों ने एकत्रित होकर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब समाज में बेटियों को शिक्षा से दूर रखा जाता था। उन्होंने न केवल देश की पहली महिला शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का प्रसार संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज के जिला युवा संगठन उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा (पतंग), मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, शुभम कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, राज कुशवाहा, भगवानदास शुक्ला, लखन सेन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी झलक विशेष सहभागिता रही, जिनमें श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा सहित अन्य मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।3
- Post by Sajid Pathan1
- शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुलकी में सोमवार रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। खेत पर सो रहे किसान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। घायल किसान की पहचान ग्राम रुलकी निवासी नागजीराम पिता मांगीलाल के रूप में हर्ड है। परिजनोंके अनुसार, नागजीराम खेत पर पानी की मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। नागजीराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। नागजीराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसके भाई सत्यनारायण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नागजीराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- कन्नौद अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय के परिसर मे भारी अव्यवस्था . कन्नौद, अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर मे बेतरिब तरिके से खडे दो पहिया और चार पहिया वाहनो के कारण यातायात अवरोध की स्थिति बन जाती है पैदल चलने को भी जगह नही रहती है, मंगलवार दोपहर 3 बजे जागरूक नागरिक ने बताया कि आश्चर्य की बात है अनुविभागीय अधिकारी की सरकारी गाडी निर्धारित स्थान पर सडक से एक तरफ खडी रहती है . लेकिन यहां दिन भर आने वाले वाहनो को बीच मे खडे करने से परेशानी होती है जबकि इसी परिसर जनपद पंचायत भूमि भवन पंजीयक रोज गार गारन्टी तहसील खाद्य . लोकसेवा महिला बाल विकास सहित कई विभाग है और अब तो अपर कलेक्टर भी प्रत्येक गुरुवार को कन्नौद मे बैठते है ऐसी स्थिति मे यहां बाहर गांव से और कन्नौद से ही आने वाले रहवासियो की काफी भीड रहती है लेकिन वाहन पार्किग का कोई स्थान निर्धारित नही होने से यहां आने वाले व्यक्ति परेशान हो जाते है जबकि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के पीछे रोजगार गारंटी के भवन के सामने काफी खाली जगह पडी है यदि वहां वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करके बोर्ड लगा दिया जाये जिससे यहां वाहन खडे नही होगे1
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता पर आयकर विभाग का बड़ा छापा 11 मार्च 2026, भोपाल राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने भोपाल स्थित गुप्ता के कई ठिकानों पर सुबह-सुबह एक साथ रेड डाली। कार्रवाई में आईटी यानी इनकम टैक्स की टीम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई सुबह से लगातार जारी है और टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भोपाल में eow ने दिलीप गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा था, जहां से टीम को भारी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई थीं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और छापे के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।4
- देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कॉम्प्लेक्स में प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय में समाजजनों की उपस्थिति में प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में आष्टा में भी समाजजनों ने एकत्रित होकर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब समाज में बेटियों को शिक्षा से दूर रखा जाता था। उन्होंने न केवल देश की पहली महिला शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का प्रसार संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज के जिला युवा संगठन उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा (पतंग), मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, शुभम कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, राज कुशवाहा, भगवानदास शुक्ला, लखन सेन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी झलक विशेष सहभागिता रही, जिनमें श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा सहित अन्य मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कुशवाहा समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1