शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था !!?? शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुलकी में सोमवार रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। खेत पर सो रहे किसान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। घायल किसान की पहचान ग्राम रुलकी निवासी नागजीराम पिता मांगीलाल के रूप में हर्ड है। परिजनोंके अनुसार, नागजीराम खेत पर पानी की मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। नागजीराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। नागजीराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसके भाई सत्यनारायण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नागजीराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था !!?? शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुलकी में सोमवार रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। खेत पर सो रहे किसान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। घायल किसान की पहचान ग्राम रुलकी निवासी नागजीराम पिता मांगीलाल के रूप में हर्ड है। परिजनोंके अनुसार, नागजीराम खेत पर पानी की मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। नागजीराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। नागजीराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसके भाई सत्यनारायण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नागजीराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
- शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुलकी में सोमवार रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। खेत पर सो रहे किसान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। घायल किसान की पहचान ग्राम रुलकी निवासी नागजीराम पिता मांगीलाल के रूप में हर्ड है। परिजनोंके अनुसार, नागजीराम खेत पर पानी की मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। नागजीराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। नागजीराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसके भाई सत्यनारायण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नागजीराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में महिला स्व. सहायता समूहों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तेजसिंह राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनयूएलएम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पोसवाल, पार्वती शर्मा, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, अनीश सोलंकी तथा महिला स्व सहायता समूह की प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों तथा आगामी स्वच्छता अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभावी बनाने, घरों से निकलने वाले कचरे को दो अलग-अलग डिब्बों में पृथक करने, सूखा कचरा कचरा वाहन में देने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री तेजसिंह राठौर ने बताया वार्ड के मुखमपुरा रोड पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर को नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरी तरह हटाया गया है। पिछले चार सप्ताह से वहां कचरा शून्य स्थिति बनी हुई है और अब वह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वार्ड में बीआरसी कार्यालय के ग्राउंड में लगे कचरे के ढेर को भी शीघ्र हटाकर पूरे वार्ड को 100 प्रतिशत कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में पार्षद श्री राठौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूहों का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत और अभिनंदन किया।3
- भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता पर आयकर विभाग का बड़ा छापा 11 मार्च 2026, भोपाल राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने भोपाल स्थित गुप्ता के कई ठिकानों पर सुबह-सुबह एक साथ रेड डाली। कार्रवाई में आईटी यानी इनकम टैक्स की टीम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई सुबह से लगातार जारी है और टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भोपाल में eow ने दिलीप गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा था, जहां से टीम को भारी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई थीं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और छापे के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।1
- कमर्शियल एलपीजी क्राइसिस: *भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता* भोपाल में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी सामने आ रही है। शहर गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही है।1
- पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को संबोधित है। परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।1
- भोपाल ट्रक के ब्रेक फेल सड़क पर खड़ी चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त1
- शाजापुर में गर्मी बढ़ी, तापमान 37.3 डिग्री पहुंचाः दोपहर की तेज धूप से लोग परेशान, सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा शाजापुर (उज्जैन) | 16 मिनट पहले गर्मी से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढककर बाइक चलाता युवक, बढ़ते तापमान से बचाव की कोशिश। शाजापुर में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।बुधवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप खिली हुई है, जिससे सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब लगभग समाप्त हो गई है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर की तेज धूप में सुनसान होती शहर की सड़क, गर्मी के कारण कम नजर आई लोगों की आवाजाही। सूरज की तेज तपन के कारण लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब1