अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल *अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल* *जोया, अमरोहा संवाददाता ।* स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना डिडौली पुलिस ने अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर सील तोड़कर दोबारा अस्पताल संचालित करने का भी आरोप है। नोडल अधिकारी (क्रैक्स) ब्लॉक जोया डॉ. मोहम्मद उवैश ने थाना अध्यक्ष डिडौली को दी तहरीर में बताया कि IGRS पर सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बुढ़नपुर की शिकायत प्राप्त हुई थी। दिनांक 30 जुलाई को टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तो क्लीनिक पर डॉ. साकिब हुसैन पुत्र श्री मुबारक हुसैन निवासी ग्राम बुढ़नपुर, थाना डिडौली, ब्लॉक जोया मरीजों का उपचार करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में 01 स्टेथोस्कोप, 01 बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, 04 चारपाईयों को बेड के रूप में प्रयोग किया जाना, ड्रिप स्टैंड, भारी मात्रा में दवाइयां,दो डॉक्टर केबिन मिले। कार्यालय अभिलेखों में उक्त क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। मौके पर क्लीनिक को सील व सीजर की कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया था, लेकिन डॉ. साकिब हुसैन द्वारा आज तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दिनांक एक सितंबर को पुनः निरीक्षण किया गया तो पाया गया। कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने थाना डिडौली में तहरीर देकर स्वामी/संचालक डॉ. साकिब हुसैन के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15/2, 15/3, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 की धारा 34, स्वंय चिकित्सक बनकर आम जन से धोखाधड़ी कर धन अर्जित करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा बिना अनुमति सील तोड़कर अस्पताल संचालन करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल *अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल* *जोया, अमरोहा संवाददाता ।* स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना डिडौली पुलिस ने अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर सील तोड़कर दोबारा अस्पताल संचालित करने का भी आरोप है। नोडल अधिकारी (क्रैक्स) ब्लॉक जोया डॉ. मोहम्मद उवैश ने थाना अध्यक्ष डिडौली को दी तहरीर में बताया कि IGRS पर सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बुढ़नपुर की शिकायत प्राप्त हुई थी। दिनांक 30 जुलाई को टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तो क्लीनिक पर डॉ. साकिब हुसैन पुत्र श्री मुबारक हुसैन निवासी ग्राम बुढ़नपुर, थाना डिडौली, ब्लॉक जोया मरीजों का उपचार करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में 01 स्टेथोस्कोप, 01 बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, 04 चारपाईयों को बेड के
रूप में प्रयोग किया जाना, ड्रिप स्टैंड, भारी मात्रा में दवाइयां,दो डॉक्टर केबिन मिले। कार्यालय अभिलेखों में उक्त क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। मौके पर क्लीनिक को सील व सीजर की कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया था, लेकिन डॉ. साकिब हुसैन द्वारा आज तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दिनांक एक सितंबर को पुनः निरीक्षण किया गया तो पाया गया। कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने थाना डिडौली में तहरीर देकर स्वामी/संचालक डॉ. साकिब हुसैन के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15/2, 15/3, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 की धारा 34, स्वंय चिकित्सक बनकर आम जन से धोखाधड़ी कर धन अर्जित करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा बिना अनुमति सील तोड़कर अस्पताल संचालन करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मढैया निवासी रूखसार इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनका अमरोहा शहर स्थित मां काली के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करना। बुर्का पहने रूखसार मंदिर पहुंचीं, मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने जब उन्हें पूजा करते देखा तो यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। अब पूजा-अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोग इस घटना को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। अमरोहा बुर्के में मां काली के दरबार पहुंचीं रूखसार, श्रद्धा से की पूजा-अर्चना, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल1
- अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल *अवैध रूप से चल रहे सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल बुढ़नपुर पर मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर दोबारा चल रहा था अस्पताल* *जोया, अमरोहा संवाददाता ।* स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना डिडौली पुलिस ने अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर सील तोड़कर दोबारा अस्पताल संचालित करने का भी आरोप है। नोडल अधिकारी (क्रैक्स) ब्लॉक जोया डॉ. मोहम्मद उवैश ने थाना अध्यक्ष डिडौली को दी तहरीर में बताया कि IGRS पर सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बुढ़नपुर की शिकायत प्राप्त हुई थी। दिनांक 30 जुलाई को टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तो क्लीनिक पर डॉ. साकिब हुसैन पुत्र श्री मुबारक हुसैन निवासी ग्राम बुढ़नपुर, थाना डिडौली, ब्लॉक जोया मरीजों का उपचार करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में 01 स्टेथोस्कोप, 01 बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, 04 चारपाईयों को बेड के रूप में प्रयोग किया जाना, ड्रिप स्टैंड, भारी मात्रा में दवाइयां,दो डॉक्टर केबिन मिले। कार्यालय अभिलेखों में उक्त क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। मौके पर क्लीनिक को सील व सीजर की कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया था, लेकिन डॉ. साकिब हुसैन द्वारा आज तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दिनांक एक सितंबर को पुनः निरीक्षण किया गया तो पाया गया। कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने थाना डिडौली में तहरीर देकर स्वामी/संचालक डॉ. साकिब हुसैन के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15/2, 15/3, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 की धारा 34, स्वंय चिकित्सक बनकर आम जन से धोखाधड़ी कर धन अर्जित करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा बिना अनुमति सील तोड़कर अस्पताल संचालन करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- फर्जी अस्पतालों की जांच का चल रहा अभियान, मचा हड़कंप अशिक्षित डॉक्टर से इलाज न करा कर सरकारी अस्पताल में होनहार डॉक्टर से इलाज काराए, अस्पताल में बेहतर सुविधाएं हैं खाना फ्री है: डॉ: रमाकांत सागर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- अमरोहा में इंसानियत शर्मसार, जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर घसीटने का आरोप अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों पर एक जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक राहगीर की नजर कुत्ते पर पड़ी। उसने तत्काल ट्राली रुकवाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बेजुबान जानवर के साथ हुई कथित क्रूरता की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं, वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और कुत्ते को इस तरह ट्राली से बांधकर ले जाने की वास्तविक वजह क्या थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार एवं मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को मिल-जुलकर कार्य करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने द्वितीय तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के राजवीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. वीके शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को की श्रीमती शालिनी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।1
- स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीएमएस ग्रुप सम्मानित अमरोहा। स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एंड हास्पिटल को श्रेष्ठ स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित श्री गुरु सम्मान समारोह-2026 में संस्थान को यह सम्मान फार्मेसी, नर्सिंग तथा संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में जीएमएस ग्रुप की ओर से ग्रुप निदेशक डा. हरीश ने सम्मान ग्रहण किया। संस्थान के अध्यक्ष शाहनवाज़ अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. डा. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डा. राजेश उपाध्याय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. कुमुद उपाध्याय तथा उत्तराखंड भाजपा की राज्य चिकित्सा मीडिया समन्वयक प्रो. डा. दिव्या नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे। जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी, नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सम्मान ग्रहण करते हुए डा. हरीश ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।सम्मान मिलने से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि नई जिम्मेदारी भी है। भविष्य में शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रभावी योगदान देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।1
- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था... हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं..: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने को लेकर नौगावा सादात क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धन्यवाद किया तथा सभी में बहुत बड़ी प्रशंसा है हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं..: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी1
- फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग टीम की छापामारी से हड़कंप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .रमाकांत सागर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अचानक चले जांच अभियान से अस्पताल संचालकों में हलचल रही। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011