एन एच 52 दरा नाल में लगने वाले ज़ाम से आमजन को बड़ी राहत मिली लेकिन नाल के अन्दर बड़े बड़े गड्ढे से वाहनों में हो रही टूट फूट मोड़क क्षेत्र से निकल रहें कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल में लगने वाले ज़ाम से वाहन चालकों को कुछ हद तक बड़ी राहत मिली, जिसमे दरा अभ्यारण क्षेत्र में बनी देश कि आधुनिक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वें 4.9 किलोमीटर लम्बी टनल कि एक साइट को शुरू कर दिया है जिससे मुंबई मध्यप्रदेश कि तरफ़ से आने वाले वाहन अब सीधे 8 लेने मुकन्दरा टनल के अन्दर से होकर कोटा दिल्ली कि तरफ़ निकलने लगें हैं जिससे दरा नाल में लगने वाले ज़ाम और वाहन कि संख्या में कमी आई , वहीं कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 दरा नाल में पिछले कुछ दिनों से गहरे गड्ढों के चलते बाहर बाहर वाहन ख़राब और वाहनों में टुट फूट हों रहें जिससे आमजन को बड़ी परेशानी हो रही है फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दें रहा, कमलपुरा फोरलेन लेकर दरा नाल तक दोनों साइटों में गहरे गड्ढे हो गए,दरा नाल हाईवे पुलिस अपने स्तर पर हीं से 2 बाहर से अधिक बाहर जेसीबी मशीन कि मदद से दरा नाल के अन्दर गड्डे भरवा चुके, जिससे वाहनों को कुछ राहत मिली, लेकिन वापस बारिश के चलते फिर से नाल में गहरे गड्ढे होने लगेंगे हैं।
एन एच 52 दरा नाल में लगने वाले ज़ाम से आमजन को बड़ी राहत मिली लेकिन नाल के अन्दर बड़े बड़े गड्ढे से वाहनों में हो रही टूट फूट मोड़क क्षेत्र से निकल रहें कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल में लगने वाले ज़ाम से वाहन चालकों को कुछ हद तक बड़ी राहत मिली,
जिसमे दरा अभ्यारण क्षेत्र में बनी देश कि आधुनिक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वें 4.9 किलोमीटर लम्बी टनल कि एक साइट को शुरू कर दिया है जिससे मुंबई मध्यप्रदेश कि तरफ़ से आने वाले वाहन अब सीधे 8 लेने मुकन्दरा टनल के अन्दर से होकर कोटा दिल्ली कि तरफ़ निकलने लगें हैं जिससे दरा नाल में लगने
वाले ज़ाम और वाहन कि संख्या में कमी आई , वहीं कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 दरा नाल में पिछले कुछ दिनों से गहरे गड्ढों के चलते बाहर बाहर वाहन ख़राब और वाहनों में टुट फूट हों रहें जिससे आमजन को बड़ी परेशानी हो रही है फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दें रहा, कमलपुरा फोरलेन लेकर
दरा नाल तक दोनों साइटों में गहरे गड्ढे हो गए,दरा नाल हाईवे पुलिस अपने स्तर पर हीं से 2 बाहर से अधिक बाहर जेसीबी मशीन कि मदद से दरा नाल के अन्दर गड्डे भरवा चुके, जिससे वाहनों को कुछ राहत मिली, लेकिन वापस बारिश के चलते फिर से नाल में गहरे गड्ढे होने लगेंगे हैं।
- राजस्थान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' का नोडल विश्वविद्यालय बना करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, करोड़ों विद्यार्थियों ने ली शपथ कोटा/करियर पॉइंट विश्वविद्यालय (CPU), अलनिया कैंपस, कोटा को राजस्थान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। यह अभियान देशभर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीराल नागर मुख्य अतिथि तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला एनएसएस समन्वयक श्रीमती रीमा सहित शिक्षाविद, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर "100 रविवार – 100 कदम" अभियान, 21 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा शिखर सम्मेलन, करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के डांस एंड ड्रामा क्लब द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, योग एवं पुनर्वास गतिविधियों, MY BHARAT कार्यक्रम तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने कहा कि "युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए उन्हें विकसित भारत के विजन से जोड़ें और नशे से मुक्त रखें।" करियर पॉइंट विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने को प्रदेश में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान, चार हजार पंपलेट वितरित करने व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय -किसान सभा, सीटू और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक सम्पन्न इटावा। अखिल भारतीय किसान सभा, निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक रविवार को इटावा स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करते हुए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड सूरजमल मीणा, कामरेड गोपाल लाल महावर, कामरेड मुकुट बिहारी जंगम एवं भोजराज नागर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 4 हजार पंपलेट छपवाकर आमजन के बीच वितरित किए जाएंगे। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आंदोलन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दे बैठक में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) तथा अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार 10 अगस्त को आंदोलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता एवं नागरिक इटावा रोडवेज डिपो स्थित न्यू बस स्टैंड (कोटा रोड) पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में आगे बढ़ते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प बैठक में सीटू यूनियन के तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, प्रेम पेंटर, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के तहसील संयोजक मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा के तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 युवाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन सुना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर पीयूष समारिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक देशभर में खेल, जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 युवाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन सुना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर पीयूष समारिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक देशभर में खेल, जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा।1
- Post by राजू मेहरा1
- अभिजीत दीपके के पिता और कपिल सिब्बल के खिलाफ शिकायत दर्ज काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर व्यक्तिगत हमले शुरू हो गए। अभी हाल में गुजरात के एक एक्टिविस्ट ने दीपके के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें मांग की गई कि दीपके के पिता इंजीनियर रहे और उनकी तनख्वाह 60-70 हजार रुपए प्रतिमाह है तो अभिजीत दीपके अमेरिका में पढाई कैसे कर सकते हैं। क्योंकि वहां का प्रतिमाह खर्चा एक करोड करीब है। इसलिए इसकी जांच की मांग की गई है। इसी प्रकार कपिल सिब्बल पर भी एक करोड फंड के मामले में शिकायत की गई है।1
- प्रेमचंद जयंती पर मेघना तरुण विकल्प कथा-सम्मान से सम्मानित July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में अपनी कहानी भंवर का वाचन करतीं मेघना तरुण साहिबा: दोस्तो मेघना जी का कहना है कि कहानी लिखने से ज्यादा सुनाना मुश्किल है: लेकिन उन्होंने इस मरहले को जिस खूबसूरती से पार किया है वो देखते और सुनते ही बनता है: देखते इसलिए कि कहानी के मूड को उन्होंने अपने चेहरे के हावभाव और सुनते इसलिए कि कहानी के उतार चढ़ाव को अपनी आवाज में समेट दिया है: कुल मिलाकर कहानी सुनते वक्त भी सामईन इसके पात्रों से वैसा ही जुड़ाव महसूस करते हैं जो पाठक कहानी पढ़ते वक्त: और यही इस कहानी की खूबसूरती है कि पढ़ने सुनने वाले को इसे अपनी ही कहानी महसूस होती है: दोस्तो आप इस कहानी को पूरा सुनें और सुनते वक्त आपकी आंखें भर आएं तो आंसुओं को रोकें नहीं बल्कि फूट-फूट कर रो लें, आपका दिल हल्का हो जाएगा: बहुत बहुत मुबारकबाद और फख्र के साथ पेश है उनकी कहानी...1
- कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में नवजवानों का हुजूम उमड़ा कोटा में कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता के साथ केंद्र सरकार की रीति नीति के खिलाफ जमकर कोसा। छात्रों के ऊपर जंतर-मंतर पर हुए हमले की आलोचना की गई।1
- बीमा कंपनी का पुतला दहन, हजारों किसानों का आक्रोश फूटा 30 जुलाई से जारी भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना, बोले किसान नेता—"जब तक किसानों के खातों में राशि नहीं आएगी, आंदोलन रहेगा जारी" रायपुर 2 अगस्त। भारतीय किसान संघ तहसील बकानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की बकाया बीमा दावा राशि एवं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से स्वीकृत मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होने के विरोध में 30 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को और अधिक उग्र रूप में दिखाई दिया। धरना स्थल से किसानों ने लगभग दो किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालते हुए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (फसल बीमा कंपनी) का पुतला बकानी के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक ले जाया। रैली के दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए "बीमा कंपनी होश में आओ", "हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख", "अभी तो ली है अंगड़ाई, आगे और लड़ाई है" जैसे गगनभेदी नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। बस स्टैंड बकानी पर किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद सभी किसान पुनः धरना स्थल पहुंचे, जहां आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि खरीफ-2025 की फसल खराब हुए लगभग दस माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि नहीं पहुंची है। वहीं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से घोषित मुआवजा भी बड़ी संख्या में किसानों को प्राप्त नहीं हुआ है। मजबूर होकर किसानों को खेत छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जबकि किसान का वास्तविक स्थान खेतों में रहकर देश के अन्न भंडार भरना है। किसान नेताओं ने बताया कि झालावाड़ जिले के किसानों के लिए लगभग 260 करोड़ रुपये की बीमा राशि स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन अभी भी लगभग 170 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचना शेष है। किसानों की स्पष्ट मांग है कि जब तक प्रत्येक पात्र किसान के खाते में बीमा एवं मुआवजा राशि जमा नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। नेताओं ने सरकार एवं बीमा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि स्वीकृत राशि समय पर किसानों तक पहुंचानी ही नहीं थी तो ऐसी घोषणाएं क्यों की गईं। किसानों ने कभी बीमा कंपनियों से लाभ की भीख नहीं मांगी, बल्कि अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर लाभ कमाने में लगी हैं, जबकि किसान अपने ही अधिकार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज केवल बीमा कंपनी का पुतला दहन किया गया है। यदि समय रहते किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की दिशा और स्वरूप दोनों बदल सकते हैं, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं संबंधित बीमा कंपनी की होगी। प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रांत एवं पशुपालन प्रमुख चित्तौड़ प्रांत के श्री किशन पाटीदार जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला मंडी प्रमुख कैलाश सेन जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, बकानी तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, पाटन तहसील अध्यक्ष घनश्याम दांगी, रायपुर तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार सहित सैकड़ों किसान संघ कार्यकर्ता एवं हजारों किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह संघर्ष अंतिम किसान को उसका अधिकार मिलने तक निरंतर जारी रहेगा।2