logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ जिला भवनी मंडी सरकारी अस्पताल के पास पछवाड़ रोड शंकर चाय वाले के पास कड़ी कचोरी₹15 ₹20

1 hr ago
user_जय बाबा री सा
जय बाबा री सा
रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago

झालावाड़ जिला भवनी मंडी सरकारी अस्पताल के पास पछवाड़ रोड शंकर चाय वाले के पास कड़ी कचोरी₹15 ₹20

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ जिला भवनी मंडी सरकारी अस्पताल के पास पछवाड़ रोड शंकर चाय वाले के पास कड़ी कचोरी₹15 ₹20
    1
    झालावाड़ जिला
भवनी मंडी सरकारी अस्पताल के पास पछवाड़ रोड शंकर चाय वाले के पास कड़ी कचोरी₹15 ₹20
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा झालावाड़। शहर के एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से 12 बजे तक बिजली बंद रहने के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। कुछ स्थानों पर इन्वर्टर के जरिए व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नजर आईं। बिजली कटौती के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को मरीजों के उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने भी अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। सबसे अधिक परेशानी आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में सामने आने की बात कही गई, जहां लगातार बिजली आपूर्ति जरूरी होती है। अस्पताल के आईसीयू में स्थिति देखने पर कुछ मॉनिटर चलते हुए नजर आए, जबकि कुछ उपकरण बंद दिखाई दिए। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से वार्ड में गर्मी का असर भी दिखाई दिया। कई मरीजों के परिजन हाथ से हवा करते हुए नजर आए। वहीं कुछ स्थानों पर डॉक्टर और स्टाफ टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। मरीजों के परिजनों का कहना था कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर लंबे समय तक बिजली गुल होना चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर रखने और आपात स्थिति में पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आईसीयू और इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण वार्डों में मरीजों को हुई परेशानी ने अस्पताल की बैकअप व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के परिजनों ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा होने पर पर्याप्त वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध रखने की मांग की है। कटौती की सूचना नहीं मिलने से हुई परेशानी इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना नहीं मिली थी, जिसके कारण बिजली बंद होने पर अचानक परेशानी आई। बाद में इन्वर्टर के माध्यम से व्यवस्था कर ली गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आवश्यक सेवाओं को संचालित किया गया। टिकट के लिए लगी रही भीड़ एसआरजी अस्पताल के ओपीडी परिसर में विंडो पर टिकट लेने के लिए रोगियों को घंटा इंतजार करना पड़ा इसके चलते पूरा परिसर भरा हुआ नजर आया। बिजली व्यवस्था के चलते यहां से टिकट लेने जांच और अन्य केंद्रों पर भीड़ लगी रही। पूरे अस्प्ताल में अंधेरा बना रहा।
    1
    एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा
झालावाड़। शहर के एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से 12 बजे तक बिजली बंद रहने के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। कुछ स्थानों पर इन्वर्टर के जरिए व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नजर आईं।
बिजली कटौती के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को मरीजों के उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने भी अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। सबसे अधिक परेशानी आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में सामने आने की बात कही गई, जहां लगातार बिजली आपूर्ति जरूरी होती है। अस्पताल के आईसीयू में स्थिति देखने पर कुछ मॉनिटर चलते हुए नजर आए, जबकि कुछ उपकरण बंद दिखाई दिए। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से वार्ड में गर्मी का असर भी दिखाई दिया। कई मरीजों के परिजन हाथ से हवा करते हुए नजर आए। वहीं कुछ स्थानों पर डॉक्टर और स्टाफ टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। मरीजों के परिजनों का कहना था कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर लंबे समय तक बिजली गुल होना चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर रखने और आपात स्थिति में पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आईसीयू और इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण वार्डों में मरीजों को हुई परेशानी ने अस्पताल की बैकअप व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के परिजनों ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा होने पर पर्याप्त वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध रखने की मांग की है।
कटौती की सूचना नहीं मिलने से हुई परेशानी
इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना नहीं मिली थी, जिसके कारण बिजली बंद होने पर अचानक परेशानी आई। बाद में इन्वर्टर के माध्यम से व्यवस्था कर ली गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आवश्यक सेवाओं को संचालित किया गया।
टिकट के लिए लगी रही भीड़
एसआरजी अस्पताल के ओपीडी परिसर में विंडो पर टिकट लेने के लिए रोगियों को घंटा इंतजार करना पड़ा इसके चलते पूरा परिसर भरा हुआ नजर आया। बिजली व्यवस्था के चलते यहां से टिकट लेने जांच और अन्य केंद्रों पर भीड़ लगी रही। पूरे अस्प्ताल में अंधेरा बना रहा।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • प्रदेश के 472 सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण के लिए 401.3 करोड रुपए स्वीकृत* * कोटा। राजस्थान सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत एवं नवीन भवन निर्माण के लिए निरंतर बजट जारी कर रही है। इसी संदर्भ में आज सरकार ने प्रदेश के 472 सरकारी स्कूलों में नवीन भवन निर्माण/भवन मरम्मत के लिए 401.3 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है । आदेश अनुसार प्रदेश के 261 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 41 लाख रुपए प्रति विद्यालय, 128 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 65 लाख रुपए प्रति विद्यालय तथा 83 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपए प्रति विद्यालय के हिसाब से कुल 401करोड़ 3 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। सूची में कोटा संभाग के बारां जिले के 27 विद्यालय,बूंदी जिले के 12 विद्यालय,झालावाड़ के 84 विद्यालय तथा कोटा के 3 विद्यालय शामिल है। स्वीकृत की गई राशि में भवन निर्माण,फर्नीचर,प्रयोगशाला उपकरण,स्मार्ट क्लास रूम व्यय तथा बिजली,पानी की सुविधा पर व्यय राशि भी शामिल है। *अब तक 3 हजार करोड़ रुपए किए स्वीकृत*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि अब तक राज्य सरकार विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए 3000 करोड रुपए की राशि जारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी विद्यालय भवन विहीन ना रहे। राज्य सरकार विद्यालयों के आधारभूत विकास के लिए कृत संकल्प है क्रमिक रूप से प्राथमिकता के आधार पर सभी विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण,भवन मरम्मत , कमरों के निर्माण एव लैब निर्माण के लिए निरंतर राशि जारी की जा रही है | इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं में भी विद्यालय विकास हेतु राशि स्वीकृत कि जा रही है। *बारां के इन स्कूलों को मिला बजट* -महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चोपना बस्ती 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,अमली, अटरू 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर, मांगरोल 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलिया जागीर, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती, कड़ियावन,छाबड़ा, 41लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुरा छाबड़ा, 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानखड़ा, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलू खेड़ा छाबड़ा,254 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा नीचा,छाबड़ा 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,घाटी, छाबड़ा 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,शेखपुरा, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदनखेड़ी-1, छाबड़ा 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशोरपुरा,छाबड़ा 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चरपुर,छीपाबड़ौद 41 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोरिना प्रथम,किशनगंज 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजरौन, किशनगंज 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महोदरी,खेरवान 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोयदा ,किशनगंज 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, पटपड़ी, किशनगंज 65 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सहरिया बस्ती,नाहरगढ़,किशनगंज 41 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भंवरगढ़, किशनगंज 254 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत कर्बला,किशनगंज 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,शाहाबाद 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, स्वांस, शाहाबाद 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,धुवां तलहटी, शाहाबाद 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,कुंजे, शाहाबाद, 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमली तलहटी,शाहाबाद 65 लाख शामिल है। *कोटा के ये स्कूल शामिल* -राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,मंदानीय, कोटा शहर 65 लाख, उच्च प्राथमिक विद्यालय,गुंदी,खैराबाद 65 लाख, उच्च प्राथमिक विद्यालय,मंडली, खैराबाद 65 लाख शामिल है।
    1
    प्रदेश के 472 सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण के लिए 401.3 करोड रुपए स्वीकृत* 
*
कोटा। राजस्थान सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत एवं नवीन भवन निर्माण के लिए निरंतर बजट जारी कर रही है। इसी संदर्भ में आज सरकार ने प्रदेश के 472 सरकारी स्कूलों में नवीन भवन निर्माण/भवन मरम्मत के लिए 401.3 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है । 
आदेश अनुसार प्रदेश के 261 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 41 लाख रुपए प्रति विद्यालय, 128 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 65 लाख रुपए प्रति विद्यालय तथा 83 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपए प्रति विद्यालय के हिसाब से कुल 401करोड़ 3 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है।
सूची में कोटा संभाग के बारां जिले के 27 विद्यालय,बूंदी जिले के 12 विद्यालय,झालावाड़ के 84 विद्यालय तथा कोटा के 3 विद्यालय शामिल है।
स्वीकृत की गई राशि में भवन निर्माण,फर्नीचर,प्रयोगशाला उपकरण,स्मार्ट क्लास रूम व्यय तथा बिजली,पानी की सुविधा पर व्यय राशि भी शामिल है।
*अब तक 3 हजार करोड़ रुपए किए स्वीकृत*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि अब तक राज्य सरकार विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए 3000 करोड रुपए की राशि जारी कर चुकी है। 
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी विद्यालय भवन विहीन ना रहे।
राज्य सरकार विद्यालयों के आधारभूत विकास के लिए कृत संकल्प है क्रमिक रूप से  प्राथमिकता  के आधार पर सभी विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण,भवन मरम्मत , कमरों के निर्माण एव लैब निर्माण के लिए निरंतर राशि जारी की जा रही है | इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं में भी विद्यालय विकास हेतु राशि स्वीकृत कि जा रही है।
*बारां के इन स्कूलों को मिला बजट* -महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चोपना बस्ती 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,अमली, अटरू 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर, मांगरोल 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलिया जागीर, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती, कड़ियावन,छाबड़ा, 41लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुरा छाबड़ा, 65 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानखड़ा, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलू खेड़ा छाबड़ा,254 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा नीचा,छाबड़ा 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,घाटी, छाबड़ा 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,शेखपुरा, छाबड़ा 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदनखेड़ी-1, छाबड़ा 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशोरपुरा,छाबड़ा 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चरपुर,छीपाबड़ौद 41 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोरिना प्रथम,किशनगंज 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजरौन, किशनगंज 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महोदरी,खेरवान 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोयदा ,किशनगंज 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, पटपड़ी, किशनगंज 65 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सहरिया बस्ती,नाहरगढ़,किशनगंज 41 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भंवरगढ़, किशनगंज 254 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत कर्बला,किशनगंज 65 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,शाहाबाद 254 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, स्वांस, शाहाबाद 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,धुवां तलहटी, शाहाबाद 41 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय,कुंजे, शाहाबाद, 41 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमली तलहटी,शाहाबाद 65 लाख शामिल है।
*कोटा के ये स्कूल शामिल* -राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,मंदानीय, कोटा शहर 65 लाख, उच्च प्राथमिक विद्यालय,गुंदी,खैराबाद 65 लाख, उच्च प्राथमिक विद्यालय,मंडली, खैराबाद 65 लाख शामिल है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हाईवे पर 2 गायों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौत | व्यवस्था पर बड़ा सवाल—जिम्मेदार कौन? सुसनेर में इंदौर-कोटा रोड पर SBI के सामने शनिवार सुबह करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया गया। हादसे के बाद गो सेवा समिति ने नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। समिति का आरोप है कि मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन हादसे के वक्त मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। समिति ने पुलिस और नगर परिषद सीएमओ को आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। अब सवाल यही है—मुख्य मार्ग पर गोवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? 📍 स्थान: सुसनेर, आगर-मालवा 📹 देखिए पूरा वीडियो और जानिए पूरा मामला। हर खबर, आपके साथ ❤️
    1
    हाईवे पर 2 गायों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौत | व्यवस्था पर बड़ा सवाल—जिम्मेदार कौन?
सुसनेर में इंदौर-कोटा रोड पर SBI के सामने शनिवार सुबह करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया गया।
हादसे के बाद गो सेवा समिति ने नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। समिति का आरोप है कि मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन हादसे के वक्त मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
समिति ने पुलिस और नगर परिषद सीएमओ को आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
अब सवाल यही है—मुख्य मार्ग पर गोवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
📍 स्थान: सुसनेर, आगर-मालवा 📹 देखिए पूरा वीडियो और जानिए पूरा मामला।
हर खबर, आपके साथ ❤️
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • BOI बैंक के सामने सांडों के लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, चुनाव में बन रहा मुद्दा नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे नही तो बहिष्कार करेंगे।
    1
    BOI बैंक के सामने सांडों के लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, चुनाव में बन रहा मुद्दा
नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे नही तो बहिष्कार करेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत लोलकी माननीय प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में शाला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सेवा ही संकल्प हमारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण ओंकारलाल कालूराम सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रभारी श्री अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत लोलकी माननीय प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में शाला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सेवा ही संकल्प हमारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण ओंकारलाल  कालूराम  सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 

विद्यालय प्रभारी श्री अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर में हुआ सीधा प्रसारण बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई। जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई। जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    3
    छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर में हुआ सीधा प्रसारण

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।
सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई।
जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।
सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई।
जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Pawan kumar jatav patrkar
    Pawan kumar jatav patrkar
    Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एन एच 52 पर गहरे गड्ढों को बचाने के चक्कर में कंटेनर हादसे का शिकार हाइड्रा मशीन की मदद से खींच कर निकाला मोड़क क्षेत्र निकल रहें कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 कि बदहाली आमजन का आक्रोश ,दरा नाल से कमलपुरा फोर-लेन तक सड़क में भरपूर 2-3 फिट गहरे गड्ढों से राहगीर वाहन चालक परेशान हैं आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहें शनिवार को भी कोटा कि तरफ़ से आ रहा एक कंटेनर गहरे गड्ढे कों बचाने के चक्कर में दरा अंडरपास के समीप हादसे का शिकार हो गया, जिससे ज़ाम कि स्थिति बन गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कंटेनर को खींचकर बाहर निकाला, गहरे गड्ढों से आएं दिन वाहन चालकों व यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढों में गिट्टी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया, जिससे कुछ हद तक वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी हालांकि आमजन और वाहन चालकों का कहना है कि बाहर बाहर अस्थाई गड्डे भरवाना स्थाई समाधान नहीं है जब तक छतिग्रस्त सड़क कि मरम्मत रिपेयरिंग नहीं होती है तब तक वाहन चालकों और आमजन को इसी प्रकार से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    3
    एन एच 52 पर गहरे गड्ढों को बचाने के चक्कर में कंटेनर हादसे का शिकार हाइड्रा मशीन की मदद से खींच कर निकाला 
मोड़क क्षेत्र निकल रहें कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 कि बदहाली  आमजन का आक्रोश ,दरा नाल से कमलपुरा फोर-लेन तक सड़क में भरपूर 2-3 फिट गहरे गड्ढों से राहगीर वाहन चालक परेशान हैं आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहें शनिवार को भी कोटा कि तरफ़ से आ रहा एक कंटेनर गहरे गड्ढे कों बचाने के चक्कर में दरा अंडरपास के समीप हादसे का शिकार हो गया, जिससे ज़ाम कि स्थिति बन गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कंटेनर को खींचकर बाहर निकाला, गहरे गड्ढों से आएं दिन वाहन चालकों व यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढों में गिट्टी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया, जिससे कुछ हद तक वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी हालांकि आमजन और वाहन चालकों का कहना है कि बाहर बाहर अस्थाई गड्डे भरवाना स्थाई समाधान नहीं है जब तक छतिग्रस्त सड़क कि मरम्मत रिपेयरिंग नहीं होती है तब तक वाहन चालकों और आमजन को इसी प्रकार से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.