logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर: युवक का तेंदुए से आमना-सामना ; तेंदुए को रस्सी से बांधा, खेत में छोड़ा ➡ ➡अचानक हमले में युवक अंकुर घायल ➡इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती ➡वन विभाग टीम ने तेदुएं का रेस्क्यू किया ➡धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव का मामला

5 hrs ago
user_Sanjay Kumar
Sanjay Kumar
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

लखीमपुर: युवक का तेंदुए से आमना-सामना ; तेंदुए को रस्सी से बांधा, खेत में छोड़ा ➡ ➡अचानक हमले में युवक अंकुर घायल ➡इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती ➡वन विभाग टीम ने तेदुएं का रेस्क्यू किया ➡धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *तेंदुए से भिड़ गया युवक, रस्सी से बांधाः देवी पुरवा गांव से दूर 200 मीटर की घटना।* *उप सम्पादक रमाकांत दीक्षित✍️* *हाथ घायल*अंकुर भार्गव* *लखीमपुर खीरी।* के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव नाम बताया है। अंकुर द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष है वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अंकुर बहुत जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा कि हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाया जा रहा है। वही तुरंत मौके पर ग्रामीण ग्रामीण पहुंचकर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है वन विभाग के लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं।बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।
    1
    *तेंदुए से भिड़ गया युवक, रस्सी से बांधाः देवी पुरवा गांव से दूर 200 मीटर की घटना।*
*उप सम्पादक रमाकांत दीक्षित✍️*
*हाथ घायल*अंकुर भार्गव* 
*लखीमपुर खीरी।* के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव नाम बताया है।
अंकुर द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष है वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अंकुर बहुत जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा कि हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाया जा रहा है। वही तुरंत मौके पर ग्रामीण ग्रामीण पहुंचकर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है वन विभाग के लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं।बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिंगाही में बन रहा नाला सवालों के घेरे में, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगाही-खैरीगढ़ मार्ग के किनारे कस्बे का पानी निकालने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों के बीच इसकी गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कस्बे के नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन होता नहीं दिख रहा। लोगों के अनुसार नाले में लगाई जा रही सरिया अपेक्षाकृत पतली और कमजोर प्रतीत हो रही है, जबकि सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं लग रही। निर्माण स्थल को देखकर कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि इसी प्रकार कार्य होता रहा तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नाले का निर्माण कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कराया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो इसका उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा। लोगों का कहना है कि कमजोर निर्माण के कारण भविष्य में नाला क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे दोबारा मरम्मत या निर्माण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इधर कस्बे में इस निर्माण कार्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग इसके निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और निर्माण में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं
    1
    सिंगाही में बन रहा नाला सवालों के घेरे में, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगाही-खैरीगढ़ मार्ग के किनारे कस्बे का पानी निकालने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों के बीच इसकी गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।
कस्बे के नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन होता नहीं दिख रहा। लोगों के अनुसार नाले में लगाई जा रही सरिया अपेक्षाकृत पतली और कमजोर प्रतीत हो रही है, जबकि सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं लग रही। निर्माण स्थल को देखकर कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि इसी प्रकार कार्य होता रहा तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नाले का निर्माण कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कराया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो इसका उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा। लोगों का कहना है कि कमजोर निर्माण के कारण भविष्य में नाला क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे दोबारा मरम्मत या निर्माण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इधर कस्बे में इस निर्माण कार्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग इसके निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और निर्माण में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं
    user_Pappu Singh
    Pappu Singh
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • निघासन खीरी ब्रेकिंग न्यूज़ बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे भाग निकला तेंदुआ वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    1
    निघासन खीरी 
ब्रेकिंग न्यूज़ 
बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ
वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे 
भाग निकला तेंदुआ 
वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा 
खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ
तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा खुलासा मुख्तार अंसारी की दो कोठियां अधिकारियों ने अपने नाम लिखा ली है जीरो टालरेस के दावे पर क्या कहा आप खुद सुनिए और समझिए इस राम राज्य में चल क्या रहा है
    1
    पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा खुलासा 
मुख्तार अंसारी की दो कोठियां अधिकारियों ने अपने नाम लिखा ली है 
जीरो टालरेस के दावे पर क्या कहा 
आप खुद सुनिए और समझिए इस राम राज्य में चल क्या रहा है
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पूरनपुर, पीलीभीत। तहसील पूरनपुर के ग्राम शेरपुर कलां में 26वें रमजान की रात जामा मस्जिद सहित गांव की अन्य मस्जिदों में जश्न- ए- कुरआन- ए-पाक शानों-शौकत के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद में हाफिज जियाउल कादरी मुस्तफा ने तरावीह में कुरआन पाक की तिलावत मुकम्मल कराई। वहीं कुरैशियान मस्जिद में भी मुकम्मल कुरआन की खुशी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नात-ओ-मनकबत और सलात- ओ- सलाम पेश किया गया। उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और गरीबों की मदद करने की नसीहत दी। अंत में मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की गई।
    1
    पूरनपुर, पीलीभीत। तहसील पूरनपुर के ग्राम शेरपुर कलां में 26वें रमजान की रात जामा मस्जिद सहित गांव की अन्य मस्जिदों में जश्न- ए- कुरआन- ए-पाक शानों-शौकत के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद में हाफिज जियाउल कादरी मुस्तफा ने तरावीह में कुरआन पाक की तिलावत मुकम्मल कराई। वहीं कुरैशियान मस्जिद में भी मुकम्मल कुरआन की खुशी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नात-ओ-मनकबत और सलात- ओ- सलाम पेश किया गया। उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और गरीबों की मदद करने की नसीहत दी। अंत में मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की गई।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सड़क या मिट्टी की परत? गोरा रायपुर केसरपुर मार्ग हाथों से उखड़ा करीब 31.82 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की परत इतनी कमजोर है कि उसे हाथों से ही उखाड़ा जा रहा है,
    1
    सड़क या मिट्टी की परत?
गोरा रायपुर केसरपुर मार्ग हाथों से उखड़ा
करीब 31.82 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की परत इतनी कमजोर है कि उसे हाथों से ही उखाड़ा जा रहा है,
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी एक बार फिर तेंदुए ने मचाया तांडव बनवीरपुर में घुसा घर के अंदर तेंदुआ निघासन खीरी ब्रेकिंग न्यूज़ बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे भाग निकला तेंदुआ वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    1
    लखीमपुर खीरी 
एक बार फिर तेंदुए ने मचाया तांडव बनवीरपुर में घुसा घर के अंदर तेंदुआ
निघासन खीरी 
ब्रेकिंग न्यूज़ 
बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ
वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे 
भाग निकला तेंदुआ 
वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा 
खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ
तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    user_Pappu Singh
    Pappu Singh
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। देवी पूरवा गांव के पास गेहूं के खेत में बाग का बच्चा पकड़ा गया
    1
    लखीमपुर खीरी।
देवी पूरवा गांव के पास गेहूं के खेत में 
बाग का बच्चा  पकड़ा गया
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीलीभीत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जनपद की साइबर क्राइम सेल और पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 206 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया। दरअसल, पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 24 लाख 39 हजार 440 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह सफलता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के प्रभावी पर्यवेक्षण में मिली है। साइबर क्राइम टीम और जिले के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना और ट्रैक करना पहले से काफी आसान हो गया है। साइबर सेल ने प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन रिकवर किए। कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने पीलीभीत पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें और भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। इस पूरे अभियान में जनपदीय साइबर सेल के विशेषज्ञों और सभी थानों की हेल्प डेस्क टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
    1
    पीलीभीत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जनपद की साइबर क्राइम सेल और पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 206 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया।
दरअसल, पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 24 लाख 39 हजार 440 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यह सफलता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के प्रभावी पर्यवेक्षण में मिली है। साइबर क्राइम टीम और जिले के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना और ट्रैक करना पहले से काफी आसान हो गया है। साइबर सेल ने प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन रिकवर किए।
कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने पीलीभीत पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें और भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
इस पूरे अभियान में जनपदीय साइबर सेल के विशेषज्ञों और सभी थानों की हेल्प डेस्क टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.