Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में। बुलंदशहर: व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी नैथानी पहुंचे बुलंदशहर। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में सीमाओं पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बसों व अन्य वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। चोला, ककोड़, झाझर से जेवर तक रूट और डाइवर्जन व्यवस्था का दौरा। यातायात सुचारू रखने को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए गए। कल PM मोदी करेंगे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी।
Mehboob ALi
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में। बुलंदशहर: व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी नैथानी पहुंचे बुलंदशहर। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में सीमाओं पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बसों व अन्य वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। चोला, ककोड़, झाझर से जेवर तक रूट और डाइवर्जन व्यवस्था का दौरा। यातायात सुचारू रखने को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए गए। कल PM मोदी करेंगे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं अजमल छोटे नगर पंचायत अध्यक्ष पति अपने निजी वाहन से लखनऊ किसी शादी समारोह में जा रहे थे शामिल होने नगर पंचायत अध्यक्ष पति अजमल छोटे और उनके ड्राइवर की मौत का समाचार सुनकर कस्बा पहासू में शोक की लहर लखनऊ जाते समय उन्नाव जनपद के आसपास भीषण सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष पति और उनके ड्राइवर की मौत मौत का समाचार सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल कस्बा पहासू में छाई शोक की लहर2
- जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक? आरोपी ही बन गए जांचकर्ता! बुलन्दशहर (सिकंद्राबाद): उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सिकंद्राबाद क्षेत्र के गाँव 'पीर बियावानी' से सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित की शिकायत पर जाँच करने वही लोग पहुँच गए जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। क्या है पूरा मामला? गाँव के निवासी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर "ग्राम सचिव' और "ग्राम प्रधान' के खिलाफ ग्राम पंचायत के पैसे के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अजय का आरोप है कि पोर्टल पर गलत आख्या (Report) लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। हद तो तब हो गई जब जाँच के नाम पर मौके पर वही लोग पहुँचे, जो इस मामले में खुद आरोपी हैं। अजय ने कहा "जिनके खिलाफ मैंने शिकायत की, अगर वही जाँच करने आएंगे तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह बेहद हास्यस्पद और बेतुका है।" अजय कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि जो लोग जाँच के बहाने वहाँ एकत्र हुए थे, वे पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। इस मारपीट की जानकारी और दस्तावेजी सबूत प्रशासन के पास पहले से मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें ही 'जाँच टीम' का हिस्सा बनाना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। पीड़ित अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर शासन और प्रशासन के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या जनसुनवाई पोर्टल सिर्फ खानापूर्ति का जरिया बनकर रह गया है?1
- बुलंदशहर : मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच में हुआ खूनी संघर्ष जमकर लाठी डंडे चले, दोनों पक्षों से महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आबदानगर की घटना बताई जा रही है खुर्जा से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर1
- Post by Upkar chauhan Reporter4
- Post by PANKAJ KUMAR1
- अरवल के ग्राम मंसूरपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नैमिषारण्य से पधारे कथा वाचक गरुड़ध्वज महाराज ने आज भक्तों को भगवान विष्णु के विभिन्न दिव्य प्रसंगों से भावविभोर कर दिया। कथा में भक्त ध्रुव के अटूट संकल्प, अजामिल के उद्धार तथा प्रह्लाद की भक्ति का मार्मिक वर्णन किया गया। साथ ही हिरण्यकश्यप के अत्याचार और भगवान नरसिंह अवतार के प्रकट होकर भक्त की रक्षा करने की कथा सुनाई गई। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भक्ति रस का आनंद लिया और पुण्य अर्जित किया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर: व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी नैथानी पहुंचे बुलंदशहर। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में सीमाओं पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बसों व अन्य वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। चोला, ककोड़, झाझर से जेवर तक रूट और डाइवर्जन व्यवस्था का दौरा। यातायात सुचारू रखने को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए गए। कल PM मोदी करेंगे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बुलंदशहर चैत्र नवरात्रि का आज नोवा दिन नोवे नवरात्रि पर होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के लिए सजाया गया दरबार मां के दरबार में भगतो ने लगाये मां के जयकारे माँ सिद्धिदात्री के जयकारों के गुंजा मां का दरबार मां सिद्धिदात्री समस्त पापों का नाश करती है समस्त मनोकामना पूर्ण करती हैं और समस्त जगत का पालन करती है आज मंदिरों में मनाई जा रही नवमी श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की लहर मां की भक्ति में डूबे श्रद्धालु मां के दरबार में मां के भजनों पर नाच रहे भक्ति नवदुर्गा खुर्जा शक्ति मंदिर की है यह तस्वीर4
- युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, पुलिस ने भेजा जेल बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरता देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई, जिसके बाद इसकी पहचान कर पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही जनपद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने इसकी पहचान जहांगीराबाद के शादान अंसारी के रूप में हुई है। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर इसे जेल भेज दिया गया है।1