ऋषि पंचमी पर श्रद्धा से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती कसौधन समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना व आरती कर लिया महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प पडरौना- कुशीनगर भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को कसौधन गोत्र के प्रवर्तक सप्तर्षियों में से एक महर्षि कश्यप जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पडरौना नगर में रेलवे क्रासिंग के समीप नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा स्थापित महर्षि कश्यप महाराज की प्रतिमा स्थल पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और महर्षि कश्यप जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में कसौधन समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय ऋषि परंपरा के महान ऋषियों में से एक हैं। उनका जीवन तप, त्याग, ज्ञान, धर्म और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने समाज को सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महर्षि कश्यप की जयंती मनाना केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी गौरवशाली ऋषि परंपरा और संस्कारों को स्मरण करने का अवसर भी है।उन्होंने कहा कि कसौधन समाज की अपनी गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सामाजिक विरासत है। समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी का दायित्व है। नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों, ऋषि परंपरा और संस्कारों से परिचित कराना भी आवश्यक है। महर्षि कश्यप के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। नपाध्यक्ष ने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा महर्षि कश्यप जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। यह प्रतिमा समाज के लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है तथा आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली ऋषि परंपरा और महर्षि कश्यप के योगदान की याद दिलाती रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, कसौधन समाज के जिलाध्यक्ष धनंजय कसौधन, जिला महामंत्री राजन कसौधन, उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, नगर अध्यक्ष चंदन कसौधन, राजेश कसौधन, प्रदीप कसौधन, डॉ. शुभम कसौधन, विशाल कसौधन, सूर्यांश कसौधन, शिव कसौधन, जयकरन कसौधन खड्डा, विनम्र कसौधन, पंकज कसौधन, ओमप्रकाश कसौधन, अभिषेक कसौधन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
ऋषि पंचमी पर श्रद्धा से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती कसौधन समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना व आरती कर लिया महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प पडरौना- कुशीनगर भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को कसौधन गोत्र के प्रवर्तक सप्तर्षियों में से एक महर्षि कश्यप जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पडरौना नगर में रेलवे क्रासिंग के समीप नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा स्थापित महर्षि कश्यप महाराज की प्रतिमा स्थल पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और महर्षि कश्यप जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में कसौधन समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय ऋषि परंपरा के महान ऋषियों में से एक हैं। उनका जीवन तप, त्याग, ज्ञान, धर्म और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने समाज को सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महर्षि कश्यप की जयंती मनाना केवल
धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी गौरवशाली ऋषि परंपरा और संस्कारों को स्मरण करने का अवसर भी है।उन्होंने कहा कि कसौधन समाज की अपनी गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सामाजिक विरासत है। समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी का दायित्व है। नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों, ऋषि परंपरा और संस्कारों से परिचित कराना भी आवश्यक है। महर्षि कश्यप के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। नपाध्यक्ष ने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा महर्षि कश्यप जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। यह प्रतिमा समाज के लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है तथा आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली ऋषि परंपरा और महर्षि कश्यप के योगदान की याद दिलाती रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, कसौधन समाज के जिलाध्यक्ष धनंजय कसौधन, जिला महामंत्री राजन कसौधन, उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, नगर अध्यक्ष चंदन कसौधन, राजेश कसौधन, प्रदीप कसौधन, डॉ. शुभम कसौधन, विशाल कसौधन, सूर्यांश कसौधन, शिव कसौधन, जयकरन कसौधन खड्डा, विनम्र कसौधन, पंकज कसौधन, ओमप्रकाश कसौधन, अभिषेक कसौधन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
- दो मामलों में युवतियों की बरामदगी को लेकर एसपी से मुलाकात तमकुहीराज और पडरौना के दो मामलों को लेकर राजन जायसवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। दोनों युवतियों की जल्द बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। एसपी की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। पूरे मामले की जानकारी वीडियो में देखिए और सुनिए राजन जायसवाल ने क्या कहा। 👇1
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। हंगामा टाइम्स न्यूज़ हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- लाखों की लागत से बना विवाह भवन हुआ खंडहर, उपयोग के अभाव में बदहाल हो रही सरकारी संपत्ति** # **लाखों की लागत से बना विवाह भवन हुआ खंडहर, उपयोग के अभाव में बदहाल हो रही सरकारी संपत्ति** **बंजारी पट्टी क्षेत्र के चमाडिया गांव का मामला** **बंजारी पट्टी।** ग्रामीणों की सुविधा और सामुदायिक आयोजनों के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया विवाह भवन अब देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। भवन बनने के बावजूद इसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। लंबे समय से उपेक्षित पड़े भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से जनसुविधाओं के लिए लाखों रुपये खर्च कर भवन का निर्माण कराया जाता है, लेकिन निर्माण के बाद उसकी देखरेख और उपयोग की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता। यही वजह है कि चमाडिया गांव में बना विवाह भवन भी अब अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि **जब भवन का निर्माण विवाह और सामुदायिक आयोजनों के लिए कराया गया था, तो इसका उपयोग आखिर क्यों नहीं हो रहा है?** यदि इसी तरह भवन बंद पड़ा रहा तो आने वाले समय में इसकी हालत और खराब हो सकती है और सरकारी धन से बनी संपत्ति पूरी तरह जर्जर हो जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा ले और इसकी साफ-सफाई, मरम्मत तथा उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि जिस उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर भवन बनाया गया था, उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि **सरकारी धन से बनी संपत्ति का इस तरह बर्बाद होना चिंता का विषय है।** जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध लें और विवाह भवन को दोबारा उपयोग के लायक बनाकर ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराएं।4
- कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा,8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति कुशीनगर के बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा 8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति - ग्रामीण फीडर पड़री से लगातार बिजली कटौती से नाराज थे लोग - सैकड़ों लोगों ने हाटा 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पहुंच किया हंगामा - विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी - प्रदर्शनकारियों ने जबरन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति की बंद - सूचना पर एसडीओ बलदेव सिंह और जेई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे - जबरन फिडर में घुसकर की बिजली आपूर्ति बंद - हाटा नगर के मुख्य विद्युत सब स्टेशन का मामला।1
- नवलपुर सरकारी योजना में धांधली जांच का विषय जनता का मांग1
- सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग1
- पडरौना ब्लॉक के ग्राम माघी विशुनपुरा में राशन दुकान के चयन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से लगाई जांच की गुहार। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पड़रौना, कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के ग्राम माघी विशुनपुरा, पोस्ट परसौनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की राशन की दुकान पहले अनुसूचित जाति के कोटे में थी, जो अनियमितता के चलते निरस्त हो गई। इसके बाद शासन से सामान्य श्रेणी के EWS कोटे में दुकान आवंटित करने का आदेश आया। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई खुली बैठक में जबरन एक ऐसे संपन्न व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके पास दो जगह मेडिकल स्टोर और बड़ी-बड़ी पक्की मकान हैं। ऐसे में वह व्यक्ति EWS के मानक में नहीं आता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उस व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर उसे EWS दायरे से बाहर किया जाए। साथ ही 19 सितंबर 2026 को लगी अगली तारीख को निरस्त कर पहले जांच कराई जाए, फिर नए सिरे से मानक के अनुसार चयन किया जाए। ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव में 99 प्रतिशत आबादी OBC और SC वर्ग की है, इसलिए राशन दुकान का चयन भी गांव की सामाजिक स्थिति और मानक के अनुसार ही होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र व्यक्ति के नाम ही राशन की दुकान का चयन कराया जाए।1